एक्सप्लोरर

​Board Exam Preparation Tips: बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे मार्क्स लाने के लिए करें ये, इस काम में तो बिल्कुल न करें लापरवाही

Tips for Board Exams: बोर्ड एग्जाम में छात्र-छात्राएं इन तरीकों को अपनाकर अच्छे मार्क्स ला सकते हैं. साथ ही सबसे जरुरी है कि विद्यार्थी अपने मोबाइल से दूरी बना लें.

​Board Exams: यदि आप बोर्ड परीक्षा (Board Exam) में अच्छे अंक लाना चाहते हैं तो किसी भी विषय (Subject) को रटे नहीं उसे समझें. इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का और सोशल मीडिया का प्रयोग ना करें. साथ ही साथ आसान और कठिन चैप्टर साथ ही साथ पढ़ें. टाइम टेबिल (Time Table) बनाकर पढ़ाई करें. दिन में कम से काम 12 घंटे पढ़ाई (Study) करें.

सबसे पहले परीक्षा की तैयारी के  लिए प्लान बनाकर तय करें कि किस विषय के किस टॉपिक (Topic) को पहके पढ़ना हैऔर किसे बाद में.अच्छी तैयारी आपके परीक्षा के तनाव को कम करेगा. इसके लिए समय सारणी (Time Table) बनाकर दिन में कम से कम 12 घंटे पढ़ाई करना जरूरी होगा. प्रत्येक दिन हर सब्जेक्ट (Subject) का एक चैप्टर जरूर पढ़ें. सरल विषय को 45 मिनट पढ़ें,वहीं कठिन लगने वाले विषय एक या उससे अधिक समय तक पढ़ें. परीक्षा की तैयारी के लिए पुराने प्रश्न पत्रों पर जमकर प्रैक्टिस करें और निर्धारित समय से कम समय में ही प्रश्न पत्र  हल करने की कोशिश करें. इससे आपका टाइम मैनेजमेंट (Time Management) होगा और इससे परीक्षा में आसानी रहेगी. यह तरीका परीक्षा का माहौल तैयार कराने भी सार्थक होगा.

मोबाइल से रहें दूर
बोर्ड परीक्षा (Board Exam) में अच्छे अंक लाने के लिए कभी भी किसी भी विषय को बिल्कुल भी रटें नहीं, समझने की कोशिश करें. वरना सवाल के मामूली बदलाव पर सवाल आपको समझ ही नहीं आ पाएगा .छात्र ऐसे प्रश्नों को देख कर घबरा जीते हैं.इसलिये विषय को समझें, रटें नहीं. समझ कर पढ़ने से हर विषय के हर प्रश्न का उत्तर आप दे पाएंगे. परीक्षा में अच्‍छे नंबर लाने के लिए अपने इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें साथ ही सोशल मीडिया (Social Media) का भी सहारा न लें. मोबाइल फोन को अपने से दूर रखें,पढ़ाई के लिए बनाए गए टाइम टेबल के साथ ही मोबाइल के लिए भी एक टाइम टेबल बना लें.उसी समय मोबाइल इस्तेमाल करें. हर वक्त मोबाइल साथ में रहने से ध्यान भी भटकेगा और तैयारी अधूरी रह जाएगी.

नोट्स बनाने में लापरवाही न करें
छात्र कठिन और आसान अध्याय को बराबर का समय दें.बहुत से छात्र आसान अध्याय को पहले पढ़ते हैं और जो उन्हें कठिन लगता है उसे बाद के लिए छोड़ देते हैं,ऐसा बिल्कुल न करें. ऐसे में होता यह है कि कठिन अध्याय के लिए समय कम मिलता है जिसकी तैयारी छात्र सही तरीके से नहीं कर पाते हैं. बोर्ड परीक्षा देने से पहले उनका सिलेबस (Syllabus) हर हाल में पूरा होना चाहिए. बोर्ड परीक्षा के लिए नोट्स जरूर बनाए.छात्रों द्वारा बनाए गए नोट्स हमेशा उनकी मदद करेंगे. जब भी पढ़ें या रिवीजन करें तो ध्यान से उसके नोट्स बनाते रहें. परीक्षा के अंतिम समय में यही नोट्स सबसे ज्‍यादा काम आएंगे.इसलिए रिवीजन के लिए नोट्स बनाने में लापरवाही बिल्कुल न करें. प्रति दिन लक्ष्य निर्धारित कर  अपने नोट्स जरूर  दोहराते रहें.

Tricky Questions: ऐसा कौन सा देश है जहां अपराधियों को आलीशान जेलों में बंद किया जाता है और ये विश्व के सबसे बेहतरीन कैदखानों में से एक हैं?

​SSC CGL Tier II 2020 आंसर की के लिए अब 17 फरवरी तक उठा सकते हैं ऑब्जेक्शन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
कितना पढ़ा लिखा था रावण, किस चीज का सबसे ज्यादा था ज्ञान?
कितना पढ़ा लिखा था रावण, किस चीज का सबसे ज्यादा था ज्ञान?
इस राज्य में फीस पर सख्ती, निजी मेडिकल कॉलेज अब नहीं कर पाएंगे मनमानी
इस राज्य में फीस पर सख्ती, निजी मेडिकल कॉलेज अब नहीं कर पाएंगे मनमानी
लद्दाख को जल्द मिलेगा पहला मेडिकल कॉलेज, 103 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ 
लद्दाख को जल्द मिलेगा पहला मेडिकल कॉलेज, 103 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ 

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल

Embed widget