एक्सप्लोरर

Board Exams 2024: परीक्षा की तैयारी के बीच एंटरटेनमेंट कितना जरूरी, दिन भर में कितना ब्रेक लेना ठीक? जानिए

Board Exam Preparation: बोर्ड परीक्षा की तैयारी के बीच एंटरटेनमेंट बहुत जरूरी होता है. इसका सही तरीका क्या है, कब ब्रेक लेना चाहिए, ब्रेक में क्या करना बेहतर रहता है. आइये जानते हैं.

Entertainment Between Board Exam Preparation: आजकल सर्दी की छुट्टियां चल रही हैं और इस समय स्टूडेंट्स ने अपनी बोर्ड परीक्षा की तैयारी को जोरों से शुरू कर दिया होगा. इस समय का इस्तेमाल वे इस तरह कर लेना चाहते हैं कि अधिकतम सिलेबस कवर हो जाए. हालांकि ऐसे में कई बार केवल पढ़ाई करते रहने से बहुत बोरिंग सा माहौल क्रिएट हो जाता है. मन ऊबने लगता है और पढ़ा हुआ समझ में आना बंद हो जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि पढ़ाई के साथ एंटरटेनमेंट कितना जरूरी होता है.

कितना जरूरी एंटरटेनमेंट

ये जान लें कि बहुत सी स्टडीज से पता चला है कि पढ़ाई के बीच में ब्रेक या एंटरटेनमेंट बहुत जरूरी है. अगर आप बिना रुके लगातार पढ़ते रहते हैं तो एक कंडीशन आती है जब ब्रेन नंब हो जाता है. आप पढ़ते तो हैं लेकिन पढ़ा हुआ न समझ में आता न याद रहता है. तो पहली जरूरी बात कि पढ़ाई के बीच में रेग्यूलर एंटरटेनमेंट करते रहें.

इसका भी हो शेड्यूल

जैसे पढ़ाई का टाइम-टेबल होता है वैसे ही एंटरटेनमेंट का भी शेड्यूल बनाएं और इसे अपने रूटीन में शामिल करें. कितने घंटे पढ़ेंगे के साथ ही ये भी ध्यान रहे कि कितने मिनट एंटरटेनमेंट करेंगे. इस दौरान क्या करेंगे और इस समय का बेस्ट यूटिलाइजेशन कैसे होगा.

सोशल मीडिया से दूर रहें

अगर आप उन चुनिंदा स्टूडेंट्स में से आते हैं जो सोशल मीडिया से डिस्ट्रैक्ट नहीं होते तो इसका इस्तेमाल करें अन्यथा इससे दूरी बनाकर रखें. आप दस मिनट सोचकर बैठेंगे और कब आधा घंटा हो जाएगा पता भी नहीं चलेगा. एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि सोशल मीडिया से दूरी बनाकर चलना ही स्टूडेंट्स के लिए बढ़िया रहता है.

विजुअल इफेक्ट छोड़ता है दिमाग पर

सोशल मीडिया के साथ ये समस्या है कि आप इसे देखते तो थोड़ी ही देर के लिए है पर ये दिमाग पर लंबा इफेक्ट छोड़ता है. जो मैटीरियल आप देखकर आए हैं उसके विजुअल दिमाग में बस जाते हैं और फोन या टीवी बंद करने के बाद भी डिस्टर्ब करते हैं.

पहले से तय करें कि क्या करना है

ब्रेक के दौरान आप क्या करेंगे ये पहले से तय कर लें. कई बार ऐसा होता है कि बच्चा 15 मिनट का ब्रेक प्लान करता है और पहले दस मिनट समझ ही नहीं पाता कि इस ब्रेक में करें क्या. आप अपनी मर्जी और च्वॉइस के मुताबिक इस समय में एंटरटेनमेंट करें.

ये हैं ऑप्शन

आप वॉक पर जा सकते हैं, दोस्तों से बात कर सकते हैं. पैरेंट्स से बात कर सकते हैं. कुकिंग कर सकते हैं. म्यूजिक सुन सकते हैं, कोई पोडकास्ट सुन सकते हैं या जो भी तरीका आपको पसंद हो उसे फॉलो कर सकते हैं.

एक दिन में कितने ब्रेक ठीक

दिन भर में कितना ब्रेक लेना है ये आपकी पढ़ाई की कैपेसिटी पर डिपेंड करता है कि पर कोशिश करें कि बहुत लंबे ब्रेक दिन भर में एक से ज्यादा न हों. इससे पढ़ाई की रिदम टूटती है और कॉन्सनट्रेशन पर असर पड़ता है. छोटे-छोटे ब्रेक आपको रिफ्रेश करते हैं और पढ़ाई से कनेक्शन नहीं हटता. कोशिश करें की किसी खास टॉपिक के बीच में ब्रेक न लें उसे पहले पूरा कर लें.

एंटरटेनमेंट को न भूलें

ब्रेक लेकर पढ़ने से दिमाग फ्रेश रहता है और न केवल जल्दी समझ आता है बल्कि पढ़ा हुआ ज्यादा समय तक याद भी रहता है. ब्रेन की ग्रैस्प करने की कैपेसिटी बढ़ जाती है और पांच मिनट का ब्रेक अगले 35 मिनटों को फ्रूटफुल बना देता है. छोटे से लेकर लंबे ब्रेक तक जरूर लें. पढ़ाई करें लेकिन दोस्तों के साथ बाहर जाना, मूवी देखना, कहीं और आउटिंग के लिए जाना ये सब न छोड़ें.

अनुशासन है जरूरी

एंटरटेनमेंट के साथ अनुशासन भी जरूरी है. जब सोचें कि इतनी देर का ब्रेक लेंगे तो किसी भी हाल उसे बढ़ने न दें. कोई भी एक्टिविटी ऐसी न चुनें की ब्रेक हो आधा घंटे का और बन जाए एक घंटे का. एंटरटेनमेंट जरूरी है पर इसके साथ ही डिस्प्लीन भी बहुत जरूरी है.

यह भी पढ़ें: UP पुलिस में कॉन्सटेबल के बाद SI पद पर निकली भर्ती

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब प्राइवेट स्कूल के टीचर्स भी करेंगे जनगणना, दायरे में कैसे आएंगे ये लोग?
अब प्राइवेट स्कूल के टीचर्स भी करेंगे जनगणना, दायरे में कैसे आएंगे ये लोग?
UP में 70000 शिक्षकों के प्रमोशन पर नया मोड़, बिना TET नहीं बनेगी बात
UP में 70000 शिक्षकों के प्रमोशन पर नया मोड़, बिना TET नहीं बनेगी बात
UGC का ओदश, IIT BHU में एडमिशन से पहले छात्रों को देना होगा ड्रग टेस्ट
UGC का ओदश, IIT BHU में एडमिशन से पहले छात्रों को देना होगा ड्रग टेस्ट
एडमिशन के समय ज्यादा फीस नहीं वसूल सकेंगे कॉलेज, छात्रों को मिली बड़ी राहत
एडमिशन के समय ज्यादा फीस नहीं वसूल सकेंगे कॉलेज, छात्रों को मिली बड़ी राहत

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget