एक्सप्लोरर

UP Board Online Education: ऑनलाइन एजुकेशन पर जोर, बिना कंप्यूटर शिक्षक के कैसे हो पढ़ाई

लॉकडाउन के कारण उत्तर प्रदेश के स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो गई है परन्तु कंप्यूटर शिक्षकों के अभाव में आ रही हैं मुश्किलें

UP Board Online Study 2020: कोरोना वायरस की महामारी और देश व्यापी लॉक डाउन में केंद्र सरकार और सभी प्रदेश सरकारों ने ऑनलाइन शिक्षा पर सारा ध्यान केंद्रित कर रखा है. जिससे स्टूडेंट्स का समय और शैक्षिक सत्र अनुपयोगी न जाए. इसके लिए अधिकाँश स्कूल एप, वेबसाइट और सोशल मीडिया के माध्यम से पढ़ाई करा रहें हैं. परन्तु यूपी बोर्ड के 27 हजार से अधिक स्कूलों में ऑनलाइन शिक्षा पूरी तरह से अव्यवस्था की शिकार हो चुकी है.    प्रदेश के 2294 राजकीय हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कालेजों में कंप्यूटर शिक्षक ही नहीं हैं. माध्यमिक शिक्षा विभाग ने वर्ष 2017-18 में पहली बार एलटी ग्रेड में कंप्यूटर शिक्षकों के 1673 पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू की थी. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 29 जुलाई 2018 को इन पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा करवाई तथा परिणाम भी घोषित किया. इस परीक्षा में मात्र 36 उम्मीदवार ही पात्र मिलें. इसके बावजूद इन शिक्षकों की तैनाती भी नहीं की गई. यही नहीं प्रदेश के लगभग 4200 माध्यमिक विद्दयालयों का हाल भी ऐसा ही है. प्रदेश के कुछ स्कूलों ने वित्तविहीन अनुभाग के नाम पर कंप्यूटर पढ़ाने के लिए शिक्षक रखें हैं परन्तु अधिकाँश विद्दयालयों में कंप्यूटर शिक्षक नहीं है. यही नहीं करीब 20 हजार प्राइवेट स्कूलों की स्थिति भी कुछ ऐसी ही है. कुछ चुनिंदा स्कूलों को छोड़ दिया जाय तो बाकी स्कूलों में न तो कंप्यूटर है और न ही कंप्यूटर शिक्षक. और यही नहीं इन स्कूलों में पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स की आर्थिक और सामजिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे हाईटेक पढ़ाई करने में सक्षम हों. यदि हम शैक्षिक सत्र 2019 -20 हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में नामांकन करवाए स्टूडेंट्स पर एक नजर डालें तो पता चलता है कि इस सत्र में हाईस्कूल के करीब 30 लाख स्टूडेंट्स में लगभग 65 हजार स्टूडेंट्स ने कंप्यूटर विषय लिया था. यही हाल इंटर का भी है. इंटरमीडिएट के करीब 26 लाख स्टूडेंट्स में से 18 हजार के करीब बच्चों ने कंप्यूटर विषय लिया था. इन आंकड़ो से यह स्पष्ट है कि प्रदेश में ऑनलाइन शिक्षा की क्या हालात होंगें. ऐसी दशा में राज्य में ऑनलाइन शिक्षा से कितने छात्र-छात्रों का हित होगा निश्चित तौर पर विचारणीय है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

C-DOT में निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
C-DOT में निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
यूपी PET 2026 की एग्जाम सिटी जारी, ऐसे चेक करें किस शहर में पड़ेगा आपका सेंटर
यूपी PET 2026 की एग्जाम सिटी जारी, ऐसे चेक करें किस शहर में पड़ेगा आपका सेंटर
SSC GD रिजल्ट जारी, 1.97 लाख उम्मीदवार अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट
SSC GD रिजल्ट जारी, 1.97 लाख उम्मीदवार अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
Embed widget