एक्सप्लोरर

कैसे होता है एकलव्य स्कूल में एडमिशन, क्यों इन स्कूल को माना जाता है खास?

Eklavya School: एकलव्य स्कूल में विद्यार्थियों के लिए कैरियर गाइडेंस से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. इन स्कूलों में छात्रों को दो चरणों के आधार पर प्रवेश मिलता है.

Eklavya School: हमारे देश में तमाम स्कूल हैं लेकिन एकलव्य स्कूलों को लोग कुछ खास नजरिए से देखते हैं. आज हम आपको बताएंगे कि ये स्कूल क्यों खास माने जाते हैं और इन स्कूलों में अभिभावक कैसे अपने बच्चे का दाखिला करा सकते हैं.

इस वजह से खास हैं ये स्कूल

एकलव्य स्कूल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए आरक्षित होते हैं. इन स्कूलों में छात्रों को आवास, भोजन, और पाठ्य पुस्तकें मुफ्त में उपलब्ध कराई जाती हैं. साथ ही साथ इन स्कूलों में छात्रों के लिए खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और कैरियर मार्गदर्शन के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं. एकलव्य स्कूलों से पढ़ चुके बच्चे आज देश के अलग-अलग क्षेत्रों में हैं.

ये स्कूल आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए शिक्षा के अवसरों को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.  इन स्कूलों में विद्यार्थियों को उनके आने वाले भविष्य को लेकर भी मार्गदर्शित किया जाता है. एकलव्य स्कूलों में छात्रों के लिए कैरियर मार्गदर्शन का भी आयोजन होता है. जिससे विद्यार्थियों को अपने भविष्य के बारे में सही निर्णय लेने में काफी मदद भी मिलती है.

ऐसे मिलता है दाखिला

एकलव्य स्कूल में बच्चे का दाखिला दो चरणों में होता है. पहले चरण की बात करें तो इसमें छात्रों को लिखित परीक्षा में भाग लेना होता है. इस परीक्षा में विद्यार्थियों से सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान, और हिंदी के सवाल पूछे जाते हैं. परीक्षा का माध्यम हिंदी या फिर अंग्रेजी रहता है. लिखित परीक्षा में जो छात्र पास हो जाते हैं उन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है. इंटरव्यू में छात्रों की जनरल नॉलेज, इंटेलिजेंस चेक की जाती है.

कब भरे जाते हैं फॉर्म

इन स्कूलों में प्रवेश के लिए प्रोसेस हर साल अक्टूबर-नवंबर में शुरू कर दी जाती है। इसके आवेदन पत्र राज्य सरकार की वेबसाइट पर मौजूद होते हैं. वहीं, आवेदन पत्र भरने की आखिरी तारीख दिसंबर-जनवरी में होती है. हालांकि अगले सत्र के फॉर्म भरे जाने के लिए अभी तारीखों का एलान नहीं हुआ है.

यह भी पढ़ें- Jobs 2023: दिल्ली में जल्द होगी 10 हजार से ज्यादा होमगार्ड पदों पर भर्ती, ऐसे मिलेगी नौकरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget