एक्सप्लोरर

DU Admission 2024: सीयूईटी का दामन किसी भी हाल में नहीं छोड़ेगा डीयू, क्लासेज पर वीसी ने दिया दोटूक जवाब

DU UG Admissions 2024: दिल्ली यूनिवर्सिटी के यूजी कोर्सेज की क्लासेस इस तारीख तक शुरू हो सकती है. इस बारे में विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह का क्या कहना है, जानते हैं.

Delhi University Under Graduate Classes 2024: दिल्ली यूनिवर्सिटी के वीसी योगेश सिंह ने साफ किया है कि इस बार की अंडर ग्रेजुएट कोर्सेस की क्लासेस शुरू होने में थोड़ा वक्त लग सकता है लेकिन एडमिशन सीयूईटी स्कोर के बेसिस पर ही होंगे. उनका अनुमान है कि संभवत: नये सेमेस्टर की कक्षाएं 16 अगस्त 2024 से शुरू हो जाएं. दरअसल सीयूईटी यूजी के नतीजे लेट होने से क्लासेस भी देर से शुरू हो पाएंगी. नतीजों के बाद एडमिशन प्रोसेस पूरा होगा और उसके बाद क्लास का नंबर आएगा.

क्या है माजरा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डीयू में ये मांग उठ रही थी कि सीयूईटी यूजी के नतीजे लेट होने से पूरी प्रक्रिया प्रभावित हो रही है और लेट एडमिशन से लेकर लेट क्लासेस तक एक सिरे से सब देर से शुरू हो पाएगा. ऐसे में डीयू को फिर से अपना पुराना तरीका अपनाते हुए ही एडमिशन लेने शुरू कर देने चाहिए. बता दें कि डीयू पहले मेरिट के बेस पर एडमिशन देता था या अपना खुद का एंट्रेंस एग्जाम आयोजित करता था और उसके आधार पर कैंडिडेट्स को यूजी कोर्सेस में प्रवेश मिलता था.

पहले भी उठ चुकी है मांग

हालांकि ये प्रक्रिया कुछ कोर्सेस के लिए थी, जबकि ज्यादातर केसेस में क्लास 12वीं के अंकों के आधार पर मेरिट बनती थी और उसी हिसाब से एडमिशन होते थे. इस तरह से एडमिशन होने से पूरी प्रक्रिया का दारोमदार डीयू के हाथ में होता था और वे अपने मुताबिक समय से ये प्रोसेस पूरा कर लेते थे. पर जबसे सीयूईटी यूजी आया है लगभग हर साल किसी न किसी वजह से एडमिशन प्रक्रिया लेट होती है और हर बार ही ये मांग उठती है कि डीयू को सीयूईटी से प्रवेश लेना बंद कर देना चाहिए.

डीयू वीसी ने साफ किया मामला

डीयू वीसी ने इस बारे में साफ कहा कि एडमिशन सीयूईटी यूजी के बेसिस पर ही होंगे और उनका इरादा इस एग्जाम को ऑप्ट-आउट करने का नहीं है. कई प्रोफेसरों ने यूनिवर्सिटी की एकेडमिक काउंसिंल मीटिंग में ये मांग रखी थी कि डीयू को सीयूईटी यूजी सिस्टम छोड़ देना चाहिए. इसके जवाब में डीयू वीसी का कहना है कि अगर यूनिवर्सिटी भी परीक्षा कराती तो भी इसी तरह की चुनौतियां सामने आती.

डिले हो रहा है

डीयू वीसी का ये भी कहना है कि इसमें कोई शक नहीं कि एडमिशन डिले हो रहे हैं लेकिन हम इसी प्रक्रिया से एडमिशन लेंगे. ऐसी संभावना है कि नया सेमेस्टर 16 अगस्त के आसपास शुरू हो जाए. वहीं कुछ अधिकारियों का ये भी कहना है कि ऐसे ही प्रोसेस लेट हो गया है और कहीं सीयूईटी दोबारा होता है (कुछ स्टूडेंट्स के लिए) तो मुश्किल और बढ़ेगी. 

यह भी पढ़ें: सीयूईटी यूजी रिजल्ट को लेकर यूजीसी चीफ ने क्या कहा, कब तक आएंगे नतीजे? 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख को जल्द मिलेगा पहला मेडिकल कॉलेज, 103 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ 
लद्दाख को जल्द मिलेगा पहला मेडिकल कॉलेज, 103 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ 
कभी हाथों में थी हथकड़ी, कैदी रहते हुए दी परीक्षा, अब बने DSP
कभी हाथों में थी हथकड़ी, कैदी रहते हुए दी परीक्षा, अब बने DSP
खाली रह गईं बीएड की सीटें, इस राज्य के छात्र 23 तक करें आवेदन
खाली रह गईं बीएड की सीटें, इस राज्य के छात्र 23 तक करें आवेदन
हरियाणा में 61.5% लड़कियां छोड़ रहीं पढ़ाई, चूल्हा-चौका बन रहा वजह-रिपोर्ट
हरियाणा में 61.5% लड़कियां छोड़ रहीं पढ़ाई, चूल्हा-चौका बन रहा वजह-रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget