एक्सप्लोरर

DU 2nd Cut-off 2021: दूसरी कट-ऑफ लिस्ट कल होगी जारी, मिरांडा हाउस सहित कई कॉलेजो ने एडमिशन किए बंद

DU 2nd Cut-off 2021: यूजी एडमिशन के लिए दूसरी कट-ऑफ कल जारी होगी.उम्मीदवारों को 11 से 13 अक्टूबर, 2021 के बीच दूसरी कट-ऑफ लिस्ट के तहत एडमिशन के लिए आवेदन करना होगा.

दिल्ली विश्वविद्यालय 9 अक्टूबर 2021 यानी कल अंडर ग्रेजुएट (UG) एडमिशन के लिए दूसरी कट-ऑफ लिस्ट जारी करेगा. डीयू से एफिलिएटेड प्रत्येक कॉलेज अपनी-अपनी वेबसाइटों पर अलग-अलग लिस्ट जारी करेंगे और आर्ट्स, विज्ञान और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए कंसोलिडेटड लिस्ट admission.uod.ac.in पर जारी की जाएगी.

उम्मीदवारों को 11 से 13 अक्टूबर , 2021 के बीच दूसरी कट-ऑफ लिस्ट के तहत एडमिशन के लिए आवेदन करना होगा.डीयू द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के अनुसार पहली कट-ऑफ लिस्ट के तहत  तीन दिनों में 60904 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से गुरुवार को 14205 आवेदनों को मंजूरी दी गई और 27006 छात्रों ने एडमिशन फीस का भुगतान किया.

हिंदू कॉलेज में इन प्रोग्राम्स की सीटें हुई फुल

हिंदू कॉलेज दूसरी लिस्ट में शामिल ज्यादातर साइंस प्रोग्राम सहित पॉलिटिकल साइंस, हिस्ट्री, हिंदी और कुछ अन्य प्रोग्राम्स में एडमिशन नहीं देगा. प्रिंसिपल अंजू श्रीवास्तव ने बताया कि दूसरी कट ऑफ लिस्ट में अनरिजर्व्ड कैटेगिरी के लगभग सभी कोर्स बंद रहेंगे.

प्रो श्रीवास्तव ने पीटीआई को बताया कि, "हम राजनीति विज्ञान (ऑनर्स), इतिहास (ऑनर्स), हिंदी (ऑनर्स), बीए प्रोग्राम, फिलॉसफी (ऑनर्स), आदि और लगभग सभी साइंस कोर्सेज में एडमिशन बंद कर देंगे. मुझे लगता है कि हमारे पास बीए (ऑनर्स) अर्थशास्त्र और बीकॉम (ऑनर्स), में केवल सीटें बची होंगी. “

मिरांडा हाउस में पॉलिटिकल साइंस, कैमेस्ट्री कोर्सेज की सभी सीटें भरी

शिक्षा मंत्रालय द्वारा मिरांडा हाउस को देश में बेस्ट कॉलेज का दर्जा दिया गया है.इस कॉलेज में भी  पॉलिटिकल साइंस, कैमेस्ट्री, फिजिक्स और जूलॉजी कोर्सेज के लिए दूसरी कट ऑफ नहीं होगी.प्रिंसिपल डॉ बिजयलक्ष्मी नंदा ने कहा कि मिरांडा हाउस में लगभग 1600 दाखिले हो चुके हैं और अंतिम तस्वीर फीस भुगतान के बाद ही स्पष्ट होगी. इसके साथ ही प्रिंसिपल ने कहा कि सोशियोलॉजी, हिस्ट्री, अर्थशास्त्र और बीए प्रोग्राम के कुछ कॉम्बिनेशन जैसे कोर्सेज में सीटें बची रहेंगी.

इस साल, लगभग सभी कोर्सेज में कट-ऑफ पिछले साल की तुलना में ज्यादा है, कुछ कॉलेज पॉपुलर कोर्सेज के लिए 100 प्रतिशत मांग रहे हैं. कॉलेजों ने इंफॉर्म किया है कि 100 प्रतिशत अंकों वाले कई छात्रों ने पहले ही अपने एडमिशन को कंफर्म कर दिया है. हालांकि, हाई कट-ऑफ के बावजूद, 90 प्रतिशत या उससे कम वाले छात्रों को हिंदी और संस्कृत सहित कुछ कोर्सेज में एडमिशन मिल सकता है. 

ये भी पढ़ें

UP TET 2021: यूपी TET 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें एग्जाम डिटेल्स और कैसे करें अप्लाई

IIM Admission Without CAT: कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) क्वालीफाई किए बिना कैसे करें IIMs में स्टडी, जानें यहां

 

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर
NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर
MP Police में 1000 ड्राइवरों की निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
MP Police में 1000 ड्राइवरों की निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget