एक्सप्लोरर

DU Admission 2021 Registration: दिल्ली यूनिवर्सिटी में अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए कल से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, जानें डिटेल

DU Admission 2021 Registration Process: अधिकारियों के मुताबिक पहली कटऑफ सूची की घोषणा 7 से 10 सितंबर के बीच होने की उम्मीद है. पिछली बार की तरह इस बार भी एडमिशन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी

DU Admission 2021 Registration: दिल्ली यूनिवर्सिटी में अंडरग्रेजुएट कोर्स की करीब 70 हजार सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस सोमवार से शुरू हो जाएगी. छात्र 31 अगस्त 2021 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. पिछली बार की तरह इस बार भी दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और छात्रों को कोई भी औपचारिकता पूरी करने के लिए विश्वविद्यालय आने की जरूरत नहीं होगी.

विश्वविद्यालय अधिकारियों के मुताबिक दाखिला पोर्टल सोमवार को दोपहर 3:00 बजे से काम शुरू होगा. स्नातकोत्तर (पीजी) दाखिले के पोर्टल की तरह यह भी संवादात्मक होगा और इसमें कृत्रिम इंटेलिजेंस आधारित चैटबोट छात्रों के सवालों के समाधान के लिए होगा. अधिकारियों के मुताबिक पहली कटऑफ सूची की घोषणा 7 से 10 सितंबर के बीच होने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अंकों के अद्यतन की सुविधा बाद के चरण में देगा.

विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने कहा, “सीबीएसई, आईएससी बोर्ड ने जहां नतीजों की घोषणा कर दी है, कई राज्य बोर्ड द्वारा परिणाम की घोषणा किया जाना अभी बाकी है. हम छात्रों को उनके अंक अद्यतन करने का विकल्प बाद में देंगे और इसके लिये एक विशेष व्यवस्था की जाएगी.” अधिकारियों ने कहा कि पिछले साल की तरह इस साल भी छात्रों को फॉर्म भरने के दौरान पाठ्यक्रम या कॉलेज नहीं चुनना होगा. एक बार फॉर्म भरने के बाद छात्र प्रत्येक कॉलेज और पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए योग्य होगा, बशर्ते वह अर्हता पैमाना पूरा करता हो. 

सेंट स्टीफंस और जीसस एंड मैरी जैसे कॉलेजों के लिए उन्हें संबंधित कॉलेजों के फॉर्म अलग से भरने होंगे, लेकिन वह तभी जब वे विश्वविद्यालय के लिए साझा दाखिला फॉर्म भर चुके हों. हर साल दिल्ली विश्वविद्यालय को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के छात्रों की तरफ से सबसे ज्यादा आवेदन मिलते हैं. पिछले साल सीबीएसई से उत्तीर्ण छात्रों के 2.85 लाख आवेदन आए थे जबकि हरियाणा स्कूली शिक्षा बोर्ड और आईएससी के छात्रों के 12000 आवेदन थे. 

अधिकांश पाठ्यक्रमों में प्रवेश मेरिट आधारित होगा जबकि कुछ पाठ्यक्रमों में दाखिला प्रवेश परीक्षा से होगा. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा 26 सितंबर से एक अक्टूबर के बीच प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी. इस साल पिछले साल के मुकाबले कटऑफ अधिक रहने की उम्मीद है क्योंकि सीबीएसई के 12वीं के नतीजों के मुताबिक इस साल 70 हजार से ज्यादा परीक्षार्थियों के 95 प्रतिशत से ऊपर नंबर आए हैं. स्नातकोत्तर, एमफिल और पीएचडी पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 26 जुलाई को शुरू हो गई थी. 

यह भी पढ़ेंः MPPSC Recruitment 2021: मध्य प्रदेश में असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर निकली भर्तियां, यह है आवेदन की लास्ट डेट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
टूरिज्म में बनाना है करियर तो कौन-सा कोर्स करें? जानें बेस्ट ऑप्शंस
टूरिज्म में बनाना है करियर तो कौन-सा कोर्स करें? जानें बेस्ट ऑप्शंस
पढ़ाई आसान बना रहा AI या कुंद कर रहा दिमाग, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
पढ़ाई आसान बना रहा AI या कुंद कर रहा दिमाग, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा

Embed widget