एक्सप्लोरर

DU 5th Cut-Off 2021 : कई कॉलेजों ने जारी की 5वीं कटऑफ लिस्ट, आज देर रात तक मिल जाएगी खाली बची सीटों की जानकारी

DU 5th Cut-Off 2021 : दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) की पांचवीं कटऑफ लिस्ट आज (8 नवंबर 2021) देर रात तक जारी हो सकती है. कुछ कॉलेजों ने अपनी लिस्ट देर शाम को जारी कर दी.

DU 5th Cut-Off 2021 : अगर अबतक आपका दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के कॉलेज में दाखिला नहीं हुआ है और आप एडमिशन की उम्मीद में पांचवी कटऑफ लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं, तो डीयू की वेबसाइट www.du.ac.in पर लगातार नजर बनाए रखें. आज (8 नवंबर 2021) देर रात तक डीयू अपनी पांचवीं कटऑफ लिस्ट जारी कर सकता है. अगर आज कटऑफ लिस्ट नहीं आती है तो 9 नवंबर को लिस्ट जारी की जा सकती है.

इन बातों का रखें ध्यान

डीयू अलग से सभी स्ट्रीम (आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस) के लिए कटऑफ जारी करेगा. यह कटऑफ चौथे कटऑफ के दाखिले के बाद खाली बची सीटों के लिए आएगी. अगर आपका नंबर कटऑफ में आता है तो आपको डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन के बाद एडमिशन फीस का भुगतान करना होगा. 5वीं कटऑफ के तहत 9 और 10 नवंबर 2021 के बीच स्टूडेंट्स को एडमिशन कराना होगा. इस कटऑफ के तहत एडमिशन फीस भरने की लास्ट डेट 12 नवंबर 2021 रखी गई है. डीयू में इस बार अलग-अलग ग्रेशुएशन कोर्स के लिए 70,000 सीटों पर दाखिले होने थे. रिपोर्ट्स के अनुसार, चौथी कटऑफ के तहत एडमिशन प्रोसेस शुरू होने से पहले 86 प्रतिशत सीटों पर दाखिले हो चुके थे. ऐसे में पांचवीं कटऑफ में कम सीटों के रहने का ही अनुमान है. अगर पांचवीं कटऑफ के बाद भी सीटें खाली रह जाती हैं तो डीयू 13 नवंबर 2021 को स्पेशल ड्राइव कटऑफ लिस्ट जारी करेगा.

फिलहाल इन कॉलेजों ने जारी की है पांचवीं कटऑफ लिस्ट

बेशक डीयू पूरी कटऑफ लिस्ट 8 नवंबर 2021 को देर रात में जारी करेगा, लेकिन कुछ कॉलेजों ने 8 तारीख को शाम को ही बची हुई सीटों के लिए पांचवीं कटऑफ लिस्ट जारी कर दी. जिन कॉलेजों ने कटऑफ लिस्ट जारी की है, उसमें जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज, कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज और आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज शामिल है.

इस तरह देखें कटऑफ लिस्ट

  • आप पांचवीं कटऑफ देखने के लिए du.ac.in पर जाएं. इसके अलावा आप संबंधित कॉलेज की वेबसाइट पर जाकर भी कटऑफ लिस्ट देख सकते हैं.
  • डीयू वेबसाइट के होमपेज पर आपको एडमिशन टैब पर क्लिक करना होगा.
  • यहां लेटेस्ट पर क्लिक करें, इसके बाद कटऑफ लिस्ट दिखेगी. आपको अगर पांचवीं कटऑफ लिस्ट का मेसेज दिखे तो उस पर क्लिक करें. इसके बाद लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर लें.

ये भी पढ़ें

MP HC Recruitment 2021: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में 8वीं और 10वीं पास की बिना परीक्षा भर्ती, जल्द करें आवेदन

FSSAI Jobs 2021: फूड सेफ्टी अथॉरिटी ऑफ इंडिया में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, 12 नवंबर तक करें आवेदन

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP Police में 1000 ड्राइवरों की निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
MP Police में 1000 ड्राइवरों की निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget