एक्सप्लोरर

DU Admission 2021: दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए 2 अगस्त से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

Delhi University Admission 2021: वहीं पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेस के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 26 जुलाई से शुरू हो जाएगी. पिछले साल की तरह इस बार भी प्रवेश की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी.

Delhi University Admission 2021: दिल्ली यूनिवर्सिटी में अंडरग्रेजुएट (UG) कोर्सेस की 65 हजार सीटों पर एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 2 अगस्त से शुरू करेगी. रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 31 अगस्त होगी. पहली कट-ऑफ लिस्ट की घोषणा 7 से 10 सितंबर के बीच हो सकती है. यह जानकारी शनिवार को कार्यवाहक वाइस चांसलर पीसी जोशी ने दी. 

उन्होंने कहा कि पोस्टग्रेजुएट (पीजी) कोर्सेस की 20 हजार सीटों  के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस 26 जुलाई से शुरू हो जाएगी और रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 21 अगस्त होगी. उन्होंने कहा, ‘‘नामांकन प्रक्रिया बाधारहित बनाने के लिए जल्द ही केवल नामांकन के लिए पोर्टल शुरू किया जाएगा. इससे छात्रों को फॉर्म भरने, शुल्क भुगतान करने और सभी ब्यौरे की जांच करने में आसानी होगी.’’

ऑनलाइन होगी एडमिशन की पूरी प्रक्रिया 
यूनिवर्सिटी के मुताबिक खेल कोटा में नामांकन पिछले वर्ष की तरह प्रमाण पत्रों के आधार पर होगा. जोशी ने कहा, ‘‘हमने अपनी शिक्षा समिति की एक गहन बैठक की है और अब इस शैक्षणिक सत्र के लिए एडमिशन की तारीखें लेकर आए हैं.’’ उन्होंने कहा कि पिछले साल की तरह एडमिशन प्रोसेस पूरी तरह से ऑनलाइन होगी. इसके अलावा एमफिल और पीएचडी के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 26 जुलाई से शुरू होगी और अंतिम तारीख 21 अगस्त होगी,

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया में नहीं होगा कोई बदलाव
जोशी ने कहा, ‘‘अंडरग्रेजुएट पाठ्यक्रमों के लिए नामांकन पिछले वर्ष की तरह  योग्यता के आधार पर होगा. उम्मीदवारों के पात्रता मानदंड में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा.’’ पिछले साल की तरह नामांकन प्रक्रिया इस साल भी पूरी तरह ऑनलाइन होगी और इसे सुचारू करने का प्रयास किया जाएगा. विश्वविद्यालय ने यह भी तय किया है कि योग्यता आधारित और प्रवेश परीक्षा आधारित पंजीकरण शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा.

सितंबर में जारी होगी पहली कट-ऑफ लिस्ट
यूनिवर्सिटी के मुताबित पहला कट-ऑफ सितंबर के पहले हफ्ते में जारी किया जाएगा और शैक्षणिक सत्र अक्टूबर के दूसरे हफ्ते तक शुरू हो जाएगा. नामांकन प्रक्रिया के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा, ‘‘हम 7 से 10 सितंबर के बीच पहला कट-ऑफ जारी करने की उम्मीद करते हैं. नामांकन प्रक्रिया सितंबर तक पूरी होने की संभावना है. हमें एक अक्टूबर से नए शैक्षणिक सत्र के शुरू होने की उम्मीद है, लेकिन अगर प्रक्रिया में ज्यादा वक्त लगता है तो हम इसे अधिकतम इस साल 18 अक्टूबर से शुरू करने की योजना बना रहे हैं.’’ दिल्ली विश्वविद्यालय का शैक्षणिक सत्र पिछले साल 18 अक्टूबर से शुरू हुआ था. पिछले कुछ वर्षों से विश्वविद्यालय के कट-ऑफ में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और कुछ कॉलेजों में पिछले वर्ष सौ फीसदी तक कट-ऑफ गया था.

यह भी पढ़ेंः

IBPS Clerk Recruitment 2021: क्लर्क के हजारों पदों पर निकली भर्तियां, इस तरह कर सकते हैं आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
134% बढ़ा यूपी पुलिस का भत्ता, अब कितनी आएगी सैलरी?
134% बढ़ा यूपी पुलिस का भत्ता, अब कितनी आएगी सैलरी?
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget