एक्सप्लोरर

DU Update: दिल्ली यूनिवर्सिटी का अहम फैसला, वीर सावरकर और सुषमा स्वराज पर रखे जाएंगे नए कॉलेज के नाम

Delhi University के कुलपति योगेश सिंह ने तय किया है कि अब जो नए सेंटर व कॉलेज बनेंगे उनका नाम वीर सावरकर और सुषमा स्वराज पर रखा जाएगा.

DU Update : दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University)  अपने नए कॉलेज व सेंटरों का नाम वीर सावरकर और दिवंगत बीजेपी नेता सुषमा स्वराज पर रखेगी. दिल्ली यूनिवर्सिटी की कार्यकारी परिषद में इसे लेकर फैसला लिया जा चुका है. अगस्त में हुई इस बैठक में इसके अलावा कुछ और महत्वपूर्ण फैसले लिए गए थे. आइए विस्तार से जानते हैं.

बैठक में रखे गए थे कई नाम

कार्यकारी परिषद की अगस्त में बुलाई गई बैठक में यूनिवर्सिटी के नए बनने वाले कॉलेजों व सेंटरों के नाम सरदार पटेल, सुषमा स्वराज, स्वामी विवेकानंद और वीर सावरकर पर रखने का सुझाव दिया गया था. बैठक में काउंसिल ने अटल बिहारी वाजपेयी, सावित्री बाई फुले, अरुण जेटली, चौधरी ब्रह्म प्रकाश और सीडी देशमुख के नाम का भी सुझाव में रखा था. इस पर अंतिम फैसला लेने का अधिकार कुलपति को दिया गया था. कुलपति योगेश सिंह ने तय किया है कि अब जो नए सेंटर व कॉलेज बनेंगे उनका नाम वीर सावरकर और सुषमा स्वराज पर रखा जाएगा.

लिए गए और भी कई बड़े फैसले

इस बैठक में नए कॉलेजों के नाम के अलावा कुछ और भी महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. इन फैसलों में से एक है दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती प्रक्रिया में बदलाव. पहले के नियम के अनुसार, नियुक्ति के लिए इंटरव्यू के लिए बुलाए जाने वाले कैंडिडेट्स की संख्या सीमित करने का प्रस्ताव था. जिसे बाद में हटाया गया था. अब नए नियम के तहत कैंडिडेट्स की संख्या की कोई सीमा नहीं रखी जाएगी.

वहीं कॉलेजों को खोलने के सवाल पर यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि हमें इसे लेकर लगातार मांगें मिल रही हैं. लेकिन कॉलेज खोलने पर फैसला लेने के लिए हम दिल्ली सरकार की गाइडलाइंस का इंतजार कर रहे हैं. दिवाली के बाद कॉलेज खोलने को लेकर फैसला किया जाएगा.

ये भी पढ़ें 

Assistant Professor Recruitment 2021: असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए आवेदन की लास्ट डेट में एक सप्ताह से भी कम समय बचा, तुरंत करें अप्लाई

DRDO Recruitment 2021: डिफेंस फील्ड में करना चाहते हैं काम तो DRDO की इस वैकेंसी में करें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, नैनीताल-हरिद्वार में सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र आज भी बंद
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, नैनीताल-हरिद्वार में सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र आज भी बंद
राजस्थान यूनिवर्सिटी में पीजी एडमिशन के लिए 13 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया
राजस्थान यूनिवर्सिटी में पीजी एडमिशन के लिए 13 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया
10 जुलाई को दिल्ली-NCR में कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानें कहां होगी पढ़ाई? देखें लिस्ट
10 जुलाई को दिल्ली-NCR में कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानें कहां होगी पढ़ाई? देखें लिस्ट
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget