एक्सप्लोरर

DUSU Election 2023: नॉमिनेशन की लास्ट डेट आगे बढ़ी, यहां देखें बदला हुआ शेड्यूल

DU Student Election 2023: डीयू ने दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन इलेक्शन 2023 का शेड्यूल बदल दिया है. नॉमिनेशन पेपर सबमिट करने की लास्ट डेट भी आगे बढ़ा दी गई है.

DUSU Election 2023 Schedule Revised: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने स्टूडेंट इलेक्शन के शेड्यूल में कुछ चेंज किए हैं. इसके मुताबिक नॉमिनेशन की तारीख अब दो दिन आगे बढ़ा दी गई है. इसी तरह स्क्रूटनी की तारीख भी आगे बढ़ी है. वे स्टूडेंट्स जो दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन इलेक्शन 2023 में भाग ले रहे हों, वे बदला हुआ शेड्यूल और नई तारीखें यहां चेक कर सकते हैं. वे कैंडिडेट्स जो डीयू स्टूडेंट इलेक्शन के लिए आवेदन करना चाहते हों, वे अब 14 सितंबर 2023 तक फॉर्म भर सकते हैं. नई लास्ट डेट आज से करीब एक हफ्ते बाद की है.

चुनाव तारीख में नहीं हुआ बदलाव

नॉमिनेशन करने की लास्ट डेट 14 सितंबर 2023 कर दी गई है और नॉमिनेशन वापस लेने की तारीख 15 सितंबर 2023 तय की गई है. हालांकि चुनाव आयोजन की तारीख में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है. स्टूडेंट इलेक्शन पहले की ही तरह 22 सितंबर 2023 के दिन आयोजित किए जाएंगे.

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से पड़ेंगे वोट

बता दें कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट इलेक्शन चार साल के गैप के बाद हो रहे हैं. पिछले चार साल से कभी कोविड तो कभी दूसरी एकेडमिक वजहों से चुनाव आयोजित नहीं हो पाए. इस बारे में यूनिवर्सिटी ने जानकारी दी है कि इस बार के इलेक्शन में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मीशन यानी ईवीएम का इस्तेमाल होगा.

कॉलेज स्टूडेंट्स के इलेक्शन पेपर बैलेट यूनिवर्सिटी में ही बनेगा, प्रिंट होगा और ये पूरी प्रक्रिया कॉलेज द्वारा ही पूरी की जाएगी.

क्या है नया शेड्यूल

नॉमिनेशन पेपर साथ में 500 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट एफिडेविट के साथ जमा करने की लास्ट डेट 14 सितंबर 2023 दोपहर 3 बजे तक है. नॉमिनेशन पेपर्स की स्क्रूटनी 14 सितंबर को ही 3.15 बजे तक की जा सकती है. ठीक से नॉमिनेटेड कैंडिडेट्स की लिस्ट 14 सितंबर की शाम 6 बजे तक जारी होगी. इलेक्शन 22 सितंबर के दिन होगा. वोटिंग की टाइमिंग दिन में होगी सुबह 8.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक और ईवनिंग क्लासेस के लिए दोपहर 3 बजे से शाम 7.30 बजे तक. 

यह भी पढ़ें: यहां 26 हजार टीचर पद पर चल रही है भर्ती 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RRB पैरामेडिकल 2026 भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, कब आएगी सिटी स्लिप?
RRB पैरामेडिकल 2026 भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, कब आएगी सिटी स्लिप?
NIFT प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, फैशन की पढ़ाई करने वाले करें आवेदन
NIFT प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, फैशन की पढ़ाई करने वाले करें आवेदन
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर
NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget