एक्सप्लोरर

DU Cut Off 2021: जानिए दिल्ली यूनिवर्सिटी कब तक जारी कर सकता है यूजी के लिए कट-ऑफ शेड्यूल?

DU Cut Off Schedule: दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) अगले सप्ताह कट-ऑफ शेड्यूल जारी कर सकती है. कट-ऑफ शेड्यूल (DU Cut Off Scheduled) को अंतिम रूप देने के लिए बैठक होने वाली है.

DU UG Admission 2021: दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) अगले सप्ताह कट-ऑफ लिस्ट जारी कर सकती है. अधिकारी कट-ऑफ लिस्ट (DU Cut Off Scheduled) को अंतिम रूप देने के लिए कॉलेज प्रिंसिपल के साथ कई बैठकें करने वाले हैं और कट-ऑफ के अगले सप्ताह तक जारी होने की संभावना है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. 

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय सुधार या कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को समायोजित करने के लिए एक अक्टूबर को अपनी पहली कट-ऑफ सूची जारी करने की योजना बना रहा है. विश्वविद्यालय की दाखिला समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर राजीव गुप्ता ने बताया, ‘‘हम बहुत जल्द कट-ऑफ कार्यक्रम को अंतिम रूप देंगे. एक अक्टूबर पहली कट-ऑफ की संभावित तारीख है. हम उस दिन कट-ऑफ जारी करने की योजना बना रहे हैं. हम कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए कॉलेज के  प्रिंसिपल और नोडल अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.’’

गुप्ता ने कहा कि उनकी योजना अगले सप्ताह तक कम से कम पांच कट-ऑफ के लिए कट-ऑफ कार्यक्रम जारी करने की है. एक कॉलेज के प्रिंसिपल ने नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा कि उन्होंने कट-ऑफ ट्रेंड का विश्लेषण करने के लिए अपने स्तर पर बैठकों की शुरुआत कर दी है. वहीं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षाओं में इस साल 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या ज्यादा रहने के मद्देनजर ज्यादातर प्रिंसिपल का कहना है कि कट-ऑफ इस बार अधिक होने की संभावना है.

दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए 2.87 लाख से अधिक छात्रों ने आवेदन किया है, जो पिछले साल के 3.53 लाख आवेदनों से कम है. आवेदन करने वालों में 2.29 लाख से अधिक छात्र सीबीएसई से जुड़े स्कूलों से हैं. इसके बाद हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (9,918), काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेशन एग्जामिनेशन (9,659) और माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (8,007) के छात्र हैं. 

ये भी पढ़ें

KEAM 2021: केरल इंजीनियरिंग आर्किटेक्चर मेडिकल एडमिट कार्ड 2021 जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

IGNOU MBA Admission 2021: इग्नू ने जुलाई सत्र के लिए एमबीए एडमिशन 2021 के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किए शुरू, 30 सितंबर तक करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
इन तीन भाषाओं की कर लें तैयारी, भविष्य में नहीं होगी कमाने की टेंशन
इन तीन भाषाओं की कर लें तैयारी, भविष्य में नहीं होगी कमाने की टेंशन

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget