एक्सप्लोरर

​Delhi University: अब डीयू में होगी हिंदू धर्म की विशेष पढ़ाई, जल्द बनाया जाएगा अलग सेंटर

​DU: डीयू की कार्यकारी परिषद् की बैठक में कई फैसले लिए गए हैं. जिन पर तेजी से कार्य किया जा रहा है. अब विश्वविद्यालय हिंदू अध्ययन केंद्र की शुरुआत करेगा साथ ही बीटेक कोर्स भी ऑफर करेगा.

Hindu studies center in DU: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) हिंदू सभ्यता के विभिन्न पहलुओं यथा इसकी गतिशीलता, इतिहास, दर्शन और विश्वदृष्टि पर ध्यान केंद्रित करने के लिए इस साल एक हिंदू अध्ययन केंद्र (सीएचएस) शुरू करने जा रहा है. विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में प्रस्ताव को 9 जून को विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद् की बैठक में अनुमोदित किया गया था. इस नए केंद्र के तहत प्रारंभ में 2023-24 के शैक्षणिक सत्र के लिए हिंदू अध्ययन में पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम शुरू करेगा.

दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए प्रक्रिया कल से शुरू हो जाएगी. साथ ही डीयू कल अपना CSAS पोर्टल भी शुरू करेगा. इस वर्ष डीयू के करीब 65 कॉलेजों में 70 हजार अंडर ग्रेजुएट सीटों पर एडमिशन होना है. जिसके लिए इच्छुक और पात्र विद्यार्थ CSAS पोर्टल के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे. इस वर्ष सीएसएएस ग्रेजुएशन और सीएसएएस पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए अलग-अलग पोर्टल शुरू होंगे. जबकि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी डीयू के कॉलेज कट-ऑफ लिस्ट जारी नहीं करेंगे.

सीयूईटी (पीएचडी) में होना होगा शामिल

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने बीते दिनों हुई बैठक में एक निर्णय लिया था, जिसके अनुसार अब पीएचडी के लिए दाखिला लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को एनटीए की ओर से आयोजित कराई जाने वाली सीयूईटी परीक्षा में भाग लेना होगा. पीएचडी में दाखिले के लिए अभ्यर्थियों को सीयूईटी (पीएचडी) में शामिल होना होगा.

डीयू कराएगा बीटेक

कार्यकारिणी परिषद की बैठक के दौरान तय हुआ कि दिल्ली विश्वविद्यालय में कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग,  इलेक्ट्रॉनिक्स एन्ड संचार इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक डिग्री ऑफर करेगा. जिसमें कुल 360 छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा, इसमें प्रत्येक बी.टेक कार्यक्रम के लिए 120 छात्र होंगे. दाखिले के लिए उम्मीदवार को जेईई मेन्स एग्जाम देना होगा. पहले दो सेमेस्टर के लिए सिलेबस, क्रेडिट और पाठ्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया गया है.

यह भी पढ़ें- इस इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला के लिए रहती है मारामारी, सालों पहले तैयारी में लग जाते हैं स्टूडेंट, सैलरी जो करोड़ों में मिलती है

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NTA में नौकरी का मौका, यंग प्रोफेशनल्स समेत 21 से ज्यादा पदों पर भर्ती
NTA में नौकरी का मौका, यंग प्रोफेशनल्स समेत 21 से ज्यादा पदों पर भर्ती
दिल्ली में प्राइवेट स्कूल फीस पर नया नियम, हर स्कूल में बनेगी फीस रेगुलेशन कमेटी
दिल्ली में प्राइवेट स्कूल फीस पर नया नियम, हर स्कूल में बनेगी फीस रेगुलेशन कमेटी
नीट यूजी में 7 साल में 42% बढ़ें उम्मीदवार, 2026 में करीब 20 लाख ने दी परीक्षा
नीट यूजी में 7 साल में 42% बढ़ें उम्मीदवार, 2026 में करीब 20 लाख ने दी परीक्षा
डीयू के प्लेसमेंट ड्राइव में 500+ छात्र शामिल, 75 से ज्यादा कंपनियों ने लिया हिस्सा
डीयू के प्लेसमेंट ड्राइव में 500+ छात्र शामिल, 75 से ज्यादा कंपनियों ने लिया हिस्सा

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget