एक्सप्लोरर

Delhi University: नवंबर से शुरू होगा डीयू का पहला सेमेस्टर, जानिए क्या है पूरी प्लानिंग 

DU Admissions: डीयू में पहला सेमेस्टर नवंबर 2022 से शुरू होगा और मार्च 2023 में समाप्त होगा. इसके बाद दूसरा सेमेस्टर मार्च से जुलाई तक आयोजित किया जाएगा.

Delhi University admissions 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) 2022-23 शैक्षणिक वर्ष के प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए 2 नवंबर को एकेडमिक कक्षाएं शुरू करेगा, लेकिन आने वाले छात्रों को पहले और दूसरे सेमेस्टर के बीच केवल चार दिन का ब्रेक दिया जाएगा. केंद्रीय विश्वविद्यालय के कार्यक्रम के अनुसार, पहला सेमेस्टर नवंबर 2022 में शुरू होगा और मार्च 2023 में समाप्त होगा. इसके बाद दूसरा सेमेस्टर मार्च से जुलाई तक आयोजित किया जाएगा.

वहीं डीयू की पहली सीट आवंटन सूची 18 अक्टूबर को, दूसरी 30 अक्टूबर को और तीसरी सूची 10 नवंबर को जारी होगी. इसलिए, सीट आवंटन की तीसरी सूची जारी होने से पहले शैक्षणिक सत्र शुरू होगा. एकेडमिक कैलेंडर के मुताबिक पहले सेमेस्टर की थ्योरी परीक्षा 27 फरवरी से 15 मार्च तक और दूसरे सेमेस्टर की थ्योरी परीक्षा 17 जुलाई से 28 जुलाई तक होगी. इसके अलावा सामान्य सीट आवंटन प्रणाली (सीएसएएस) के तीसरे दौर के दौरान 5 से 7 नवंबर तक मिड-एंट्री विंडो खुलेगी. 

यह पहली बार है जब दिल्ली विश्वविद्यालय कक्षा 12 के बोर्ड परीक्षा रिजल्ट की जगह सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (CUET) के अंकों के आधार पर एडमिशन दे रहा है. विश्वविद्यालय ने कॉमन सीट आवंटन प्रणाली (CSAS) नामक एक नया केंद्रीय प्रवेश पोर्टल लॉन्च किया था. इसका उद्देश्य नए प्रवेश परीक्षा स्कोर के माध्यम से उम्मीदवारों को आसानी से एडमिशन देना है. इस साल, 67 कॉलेजों, विभागों और केंद्रों में 79 यूजी कार्यक्रमों के लिए एडमिशन हो रहे हैं.

डीयू एकेडमिक कैलेंडर 2022-23 की तारीखें कैसे करें चेक

  1. आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाएं
  2. होमपेज पर, 'Academic Calendar for the first year of Undergraduate courses for the academic year 2022-23' लिंक पर क्लिक करें.
  3. पीडीएफ फाइल में कैलेंडर खुलेगा
  4. कैलेंडर में बताई गई सभी जानकारी को नोट करें
  5. डीयू यूजी शैक्षणिक कैलेंडर का प्रिंटआउट लें

यह भी पढ़ें- NEET MDS 2022 के लिए कट-ऑफ स्कोर जारी, यहां चेक करें डिटेल्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
 UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  
 UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 
देश के टॉप 5 IIIT कॉलेज, कितनी रैंक पर मिलता है एडमिशन?
देश के टॉप 5 IIIT कॉलेज, कितनी रैंक पर मिलता है एडमिशन?

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
सीएम योगी ने किया नए नाम का ऐलान, बोले- कसारी मसारी सुनकर लगता है कसाइयों का इलाका
सीएम योगी ने किया नए नाम का ऐलान, बोले- कसारी मसारी सुनकर लगता है कसाइयों का इलाका
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget