एक्सप्लोरर

किसी भी वजह से छूटी थी पढ़ाई तो DU दे रहा डिग्री पूरी करने का एक और मौका, आवेदन से लेकर एग्जाम डेट तक जानें हर बात

DU Centenary Chance Exam: दिल्ली यूनिवर्सिटी में 'सेंटेनरी चांस' परीक्षा के लिए आवेदन चल रहे हैं. इस तारीख के पहले अप्लाई कर दें, कहीं ये मौका हाथ से निकल न जाए. यहां देख लें जरूरी डिटेल.

DU Centenary Chance Exam 2024 Registration: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने 'शताब्दी मौका' परीक्षा के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं. वे कैंडिडेट्स जो किसी वजह से डिग्री पूरी नहीं कर पाए वे अब बचे पेपर देकर अपनी अधूरी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं. हालांकि इसके लिए कुछ शर्ते हैं जिनका ध्यान रखना होगा. आवेदन चल रहे हैं और हाल ही में यूनिवर्सिटी ने लास्ट डेट भी घोषित कर दी है. डीयू द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक 'शताब्दी मौका' परीक्षा के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 17 अप्रैल 2024 है. इसके बाद किए गए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे.

अधिकतम चार पेपर दे सकते हैं

इस बाबत डीयू ने 1 अप्रैल को नोटिस जारी किया था. इसमें यूनिवर्सिटी ने सभी संबंधित कैंडिडेट्स जैसे रेग्लूयर, एनसीडब्ल्यूईबी, एसओएल आदि जो फाइनल ईयर में हैं, उनसे डिग्री पूरा करने के लिए सेकेंड फेज के एग्जाम के लिए आवेदन करने के लिए कहा था. नोटिस में लिखा था कि वे कैंडिडेट्स जो 'सेंटेनरी चांस' स्पेशल एग्जाम के फेज वन में आवेदन करने के बावजूद किसी वजह से डिग्री पूरी नहीं कर पाए, वे सेकेंड फेज के एग्जाम के लिए आवेदन कर सकते हैं.

हालांकि इस बार यूनिवर्सिटी ने लिमिट तय की है. इसके तहत ये कैंडिडेट्स अधिकतम चार पेपर दे सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख 17 अप्रैल 2024 है. इस तारीख को शाम 5.30 बजे के पहले तक आवेदन किया जा सकता है.

इस पोर्टल पर जाना होगा

डीयू के 'सेंटेनरी चांस' स्पेशल एग्जाम के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन किए जा सकते हैं. इसके लिए आपको डीयू के पोर्टल du.ac.in पर जाना होगा. यहीं से आप डिटेल और अपडेट भी पता कर सकते हैं. इस संबंध में फैकल्टी, डिपार्टमेंट, कॉलेज आदि को भर् निर्देश दिए गए हैं कि वे फॉर्म का वैरीफिकेशन और कंफर्मेशन 18 अप्रैल तक पूरा कर लें.

छात्रों से भी अनुरोध किया गया है कि वे आवेदन जमा करने के बाद फॉर्म का प्रिंट जरूर निकाल लें. इसे संभालकर रख लें, ये आगे काम आएगा. किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए वेबसाइट विजिट करें. ये भी जान लें कि शुल्क जमा होने के बाद ही आवेदन जमा माना जाएगा. 

यह भी पढ़ें: बिना कोचिंग सलोनी ने पास की UPSC परीक्षा, कैंडिडेट्स को दी ये सलाह

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IIT Hyderabad Placement: दो डिपार्टमेंट में 100 प्रतिशत प्लेसमेंट, छात्रों को 90 लाख तक का पैकेज
IIT Hyderabad Placement: दो डिपार्टमेंट में 100 प्रतिशत प्लेसमेंट, छात्रों को 90 लाख तक का पैकेज
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Success Story: 10 सेकेंड से टूटा था पुलिस बनने का सपना, अब किसान की बेटी बनी सब-इंस्पेक्टर
10 सेकेंड से टूटा था पुलिस बनने का सपना, अब किसान की बेटी बनी सब-इंस्पेक्टर
Skills Based Hiring: जॉब में डिग्री नहीं, स्किल्स की बढ़ी अहमियत, भारत की 89 प्रतिशत कंपनियां अब ऐसे कर रहीं भर्ती
जॉब में डिग्री नहीं, स्किल्स की बढ़ी अहमियत, भारत की 89 प्रतिशत कंपनियां अब ऐसे कर रहीं भर्ती

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget