एक्सप्लोरर

DU Admission 2024: सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए डीयू का खास ऐलान, यूजी प्रोग्राम में मिलेगा रिजर्वेशन

Delhi University Admission 2024: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए आरक्षण की घोषणा की है. इन्हें इसी एकेडमिक सेशन से यूजी प्रोग्राम में रिजर्वेशन दिया जाएगा.

DU Announces Quota For Single Girl Child: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने यूजी प्रोग्राम में एडमिशन के लिए पोर्टल खोल दिया है. इसके साथ ही डीयू ने एक बड़ा ऐलान किया है जिसके तहत अब दिल्ली यूनिवर्सिटी के यूजी प्रोग्राम में सिंगल गर्ल चाइल्ड को कोटे के तहत रिजर्वेशन मिलेगा. डीयू की योजना के मुताबिक सभी यूजी कोर्स में एक-एक सीट सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए आरक्षित रखी जाएगी. योग्य कैंडिडेट्स आवेदन के समय अपने डिटेल भरकर इस सीट पर एडमिशन पा सकते हैं.

इस सत्र से लागू होगा नियम

ये नियम इसी सत्र यानी एकेडमिक सेशन 2024-25 से ही लागू होगा. किसी भी दंपत्ति की इकलौती संतान अगर बेटी है तो वे इस सीट के तहत आवेदन कर सकते हैं. डीयू ने यूजी एडमिशन के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम प्रवेश पोर्टल (CSAS) भी लॉन्च कर दिया है.

पहले फेज के लिए लॉन्च हुआ पोर्टल

इस संबंध में डीयू रजिस्ट्रार विकास गुप्ता ने घोषणा की और बताया कि सुपरन्यूमेरी कोटा के तहत इकलौती संतान को आरक्षण दिया जाएगा. पहले फेज के लिए सीएसएएस पोर्टल लॉन्च कर दिया गया है. दूसरा फेज कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2024 के नतीजे जारी होने के बाद शुरू होगा.

कैसे करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

  • डीयू के यूजी कोर्स में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी ugadmission.uod.ac.in पर.
  • यहां आपको रजिस्ट्रेशन लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें. ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर सबसे पहले आपको अपने पर्सनल डिटेल और 12वीं के स्कोर की जानकारी देनी होगी.
  • इसके बाद अपने सीयूईटी यूजी एप्लीकेशन नंबर का विवरण भरना होगा. यहीं से आपका नाम, सिग्नेचर, फोटोग्राफ वगैरह डीयू को मिल जाएगा.
  • अब अपने डिटेल जैसे ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और माता-पिता के डिटेल वगैरह बरें और सुपरन्यूमेरी कैटेगरी में जाकर उसे सेलेक्ट करें.
  • तय फीस दें और एक बार फॉर्म ठीक से चेक करने के बाद जमा कर दें.
  • कंफर्मेशन पेज को न केवल सेव कर लें बल्कि इसका प्रिंट निकालकर भी रख लें. ये आगे आपके काम आएगा.
  • मेरिट लिस्ट से लेकर काउंसलिंग तक की जानकारी पाने के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें. यहां से आपको सभी अपडेट मिल जाएंगे.

पिछली साल सीटें रह गई थी खाली

पिछली साल डीयू की करीब 1000 सीटें खाली रह गई थी. चार राउंड होने के बाद भी सारी सीटें नहीं भरी थी. किसी ने एडमिशन विदड्रॉ कर लिया था तो किसी ने ड्रॉप आउट कर लिया था. इससे बचने के लिए इस बार कुछ आरक्षित श्रेणियों को 20 परसेंट अधिक और कुछेक को 30 परसेंट अधिक का रिजर्वेशन दिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: 80 हजार से ज्यादा सैलरी चाहिए तो इन सरकारी नौकरियों के लिए तुरंत करें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Re-NEET UG 2026 Result: 11.21 लाख उम्मीदवार पास, पंजाब-हरियाणा के छात्रों ने किया टॉप
Re-NEET UG 2026 Result: 11.21 लाख उम्मीदवार पास, पंजाब-हरियाणा के छात्रों ने किया टॉप
Marathi in Rajasthan universities: राजस्थान की यूनिवर्सिटी में पढ़ाई जाएगी मराठी, पर राजस्थानी का विभाग नहीं... जानें फैसले की वजह
राजस्थान की यूनिवर्सिटी में पढ़ाई जाएगी मराठी, पर राजस्थानी का विभाग नहीं... जानें फैसले की वजह
NEET UG 2026 Final Answer Key: NTA ने जारी की NEET UG 2026 की आंसर की, जानें रिजल्ट कब तक होगा जारी?
NTA ने जारी की NEET UG 2026 की आंसर की, जानें रिजल्ट कब तक होगा जारी?
Science of Happiness Course: DU में 'साइंस ऑफ हैप्पीनेस' का बढ़ा क्रेज, जानें आखिर क्यों बढ़ रही है इस कोर्स की लोकप्रियता?
DU में 'साइंस ऑफ हैप्पीनेस' का बढ़ा क्रेज, जानें आखिर क्यों बढ़ रही है इस कोर्स की लोकप्रियता?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget