एक्सप्लोरर

Free Coaching: सरकारी स्कूलों के बच्चों को फ्री कोचिंग दे रही दिल्ली सरकार, जान लें कैसे करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन?

Free Education: दिल्ली सरकार की इस योजना में उन बच्चों को मौका दिया जा रहा है, जो JEE Main, JEE Advanced, NEET, CLAT, CA Foundation और CUET (UG) जैसी बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं.

दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए एक शानदार योजना शुरू की है. इसके तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग दी जाएगी. इस स्कीम का नाम 'कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET-2025)' रखा गया है और इसका रजिस्ट्रेशन प्रोसेस भी शुरू हो चुका है. आइए आपको बताते हैं कि इस योजना के लिए कैसे और कब तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं?

क्या है यह योजना?

दिल्ली सरकार की इस योजना में उन बच्चों को मौका दिया जा रहा है, जो JEE Main, JEE Advanced, NEET, CLAT, CA Foundation और CUET (UG) जैसी बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं. शिक्षा निदेशालय ने बताया कि इस योजना के तहत कुल 2200 सीटें उपलब्ध होंगी. खास बात यह है कि हर कोर्स में कुछ सीटें सिर्फ लड़कियों के लिए आरक्षित की गई हैं. JEE, NEET, CLAT और CA Foundation में 50-50 सीटें और CUET में 150 सीटें लड़कियों के लिए रखी गई हैं. 

कैसे मदद करेगी दिल्ली सरकार?

इस कोचिंग में बच्चों को पूरी मदद दी जाएगी. कोर्स की फीस, पढ़ाई का सामान, प्रैक्टिस टेस्ट पेपर आदि सभी चीजें बच्चों को फ्री दी जाएंगी. वहीं, कोचिंग भी दिल्ली की नामी संस्थाओं से दिलाई जाएगी, जिससे बच्चे अच्छी तरह तैयारी कर सकें.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस योजना के लिए कक्षा 11 और 12 के स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. अगर आप कक्षा 11 में हैं तो JEE, NEET, CLAT या CA Foundation की कोचिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं. वहीं, कक्षा 12 में सभी स्ट्रीम्स के स्टूडेंट्स CUET की कोचिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. गौर करने वाली बात यह है कि आप सिर्फ एक ही कोर्स चुन सकते हैं. रजिस्ट्रेशन के बाद कोर्स बदलने का मौका नहीं मिलेगा. 

कैसे होगा चयन?

इस योजना के तहत कोचिंग में दाखिला लेने के लिए आपको पहले एक एंट्रेस एग्जाम देना होगा, जो 12 अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच दिल्ली के सरकारी स्कूलों में होगा. इस परीक्षा में पास होने वालों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा. काउंसलिंग में आप अपनी पसंद की कोचिंग चुन सकेंगे. बता दें कि इस परीक्षा से पहले आपको एडमिट कार्ड मिलेगा, जो परीक्षा के दो दिन पहले जारी होगा. साथ ही, परीक्षा केंद्र और रोल नंबर की जानकारी परीक्षा से पांच दिन पहले दी जाएगी. 

कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है. आपको दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा. फॉर्म में अपनी सही जानकारी देना बहुत जरूरी है, क्योंकि गलत जानकारी की वजह से आपका रजिस्ट्रेशन रद्द हो सकता है. आप 30 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: जीमेल पर कैसे रिकॉल कर सकते हैं भेजा हुआ ईमेल? गलती से बचा लेगा यह तरीका

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज वाले बयान पर शिवराज का विपक्ष पर पलटवार- 'कल बताऊंगा कि...'
रिजीम चेंज वाले बयान पर शिवराज का विपक्ष पर पलटवार- 'कल बताऊंगा कि...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget