एक्सप्लोरर

JNU में दिव्यांग छात्रों के लिए पांच फीसद आरक्षण का हो प्रावधान, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया आदेश

दिल्ली हाई कोर्ट ने जेएनयू में दिव्यांग छात्रों के लिए पांच फीसद सीट आरक्षित करने का आदेश दिया है कोर्ट ने टिप्पणी की कि अंतिम दाखिले में पांच प्रतिशत सीटें निर्धारित करने को प्रशासन सुनिश्चित बनाए

नई दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में पढ़ने के इच्छुक दिव्यांग छात्रों को बड़ी राहत दी है. उसने विश्वविद्यालय से दिव्यांग श्रेणी के लिए पांच फीसद आरक्षण सुनिश्चित करने को कहा है. शुक्रवार को कोर्ट ने आदेश दिया कि सीटें आरक्षित करने के संबंध में विश्वविद्यालय चाहे कोई भी प्रक्रिया अपनाए लेकिन अंतिम दाखिले में पांच प्रतिशत सीटें निर्धारित होनी चाहिए.

जेएनयू में दिव्यांग छात्रों के लिए पांच फीसद आरक्षण

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति प्रतीक जालान की पीठ ने विश्वविद्यालय से कहा, ‘‘दाखिले के अंत में जब आप लोगों की गिनती करें तो पांच प्रतिशत सीटों पर आरक्षण का पालन होना चाहिए. अगर आप ऐसा कर रहे हैं तो ठीक है.’’ विश्वविद्यालय ने अदालत को आश्वस्त किया कि दाखिला के अंत में दिव्यांग छात्रों के लिए पांच प्रतिशत सीटों को शामिल किया जा रहा है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने विश्वविद्यालय को दिया आदेश

जेएनयू की तरफ से पेश केंद्र सरकार की स्थायी वकील मोनिका अरोड़ा ने बताया कि दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए पांच प्रतिशत आरक्षण मुहैया कराने की प्रतिबद्धता है. इससे पहले विश्वविद्यालय ने स्वीकार किया था कि कानून के तहत दिव्यांग छात्रों को पांच प्रतिशत आरक्षण देने के लक्ष्य को पूरा नहीं कर पा रहा है.

विश्वविद्यालय ने 13 अक्टूबर को अदालत के सामने माना था कि दाखिले में दिव्यांग व्यक्ति अधिकार (आरपीडब्ल्यूडी) कानून के तहत दिव्यांग छात्रों के लिए पांच प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने का पालन नहीं हो पाया. जुलाई में जेएनयू ने अदालत को बताया था कि उसने दिव्यांग छात्रों के लिए पांच प्रतिशत आरक्षण के प्रावधान का कभी उल्लंघन नहीं किया और  2020-21 शैक्षणिक वर्ष के सभी पाठ्यक्रमों में पांच फीसद सीट मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है.

IPL 13 से बाहर होने के बाद बेहद भावुक हुए विराट कोहली, RCB को लेकर कही यह बड़ी बात

शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने शेयर की 13 साल पुरानी तस्वीर, तेजी से हो रही है वायरल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख
कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
 UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  
 UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget