एक्सप्लोरर

CUET UG Final Answer Key 2025: एनटीए ने जारी की सीयूईटी यूजी की अंतिम उत्तर कुंजी, जल्द आएगा रिजल्ट

अगर आपने CUET UG 2025 की परीक्षा दी है, तो ये समय सबसे अहम है. अंतिम उत्तर कुंजी चेक करके अपने स्कोर का आकलन कर सकते हैं.

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2025 का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 1 जुलाई को CUET UG 2025 की अंतिम उत्तर कुंजी (Final Answer Key) जारी कर दी है. उम्मीदवार अब cuet.nta.nic.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं. इससे छात्रों को अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लगाने में मदद मिलेगी और परिणाम की तैयारी में भी सुविधा होगी.

27 सवाल हटाए गए

NTA ने इस बार अंतिम उत्तर कुंजी में कुल 27 प्रश्नों को हटा दिया है, यानी इन सवालों को मूल्यांकन में शामिल नहीं किया जाएगा. इससे छात्रों को राहत मिल सकती है क्योंकि इन सवालों की गलतियों के कारण अब उनके स्कोर पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

रिजल्ट जल्द होगा घोषित

अब जब अंतिम उत्तर कुंजी जारी हो चुकी है, तो उम्मीद की जा रही है कि CUET UG 2025 का रिजल्ट बहुत जल्द घोषित किया जाएगा. पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए यह संभव है कि परिणाम कुछ ही दिनों में आ जाए. छात्रों को सलाह है कि वे नियमित रूप से NTA की वेबसाइट पर विजिट करते रहें.

कब हुई थी परीक्षा?

CUET UG 2025 की परीक्षा 13 मई से 4 जून के बीच आयोजित की गई थी. यह देशभर के 388 केंद्रों और विदेश के 24 केंद्रों पर आयोजित हुई थी. परीक्षा में 13 भाषाओं, 23 डोमेन-स्पेसिफिक विषयों और एक सामान्य योग्यता परीक्षा शामिल थी. इसके लिए 17 जून को अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई थी और छात्रों को 20 जून तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका मिला था.

कैसे करें अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड?

  1. आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर ‘CUET UG Final Answer Key 2025’ के लिंक पर क्लिक करें.
  3. सब्जेक्ट वाइज पीडीएफ फॉर्मेट में उत्तर कुंजी डाउनलोड करें.
  4. आगे के लिए इसे सेव कर लें.

अंकन योजना कैसी है?

NTA की मार्किंग स्कीम के अनुसार हर सही उत्तर पर 5 अंक मिलेंगे. गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा.

यह भी पढ़ें: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, IT से लेकर हिंदी टाइपिस्ट तक निकली भर्तियां

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरा की छुट्टियों में परीक्षा पर विरोध, मंगलुरु में छात्रों ने छोड़ा एग्जाम
दशहरा की छुट्टियों में परीक्षा पर विरोध, मंगलुरु में छात्रों ने छोड़ा एग्जाम
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम 
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम 
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
Embed widget