एक्सप्लोरर

CUET UG Result 2024: एनटीए जल्द जारी करेगा सीयूईटी यूजी परीक्षा के नतीजे, क्या है लेटेस्ट अपडेट, फटाफट कर लें चेक

CUET UG Result 2024 Update: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही सीयूईटी यूजी परीक्षा के नतीजे जारी करेगी. इस बारे में लेटेस्ट अपडेट क्या है और रिलीज होने के बाद परिणाम कहां चेक कर सकते हैं? जानें.

NTA To Release CUET UG Result And Final Answer Key Soon: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी के नतीजे जल्द ही जारी किए जा सकते हैं. एनटीए अब किसी भी समय सीयूईटी अंडर ग्रेजुएट परीक्षा की फाइनल आंसर-की और नतीजे रिलीज कर सकती है. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस साल की सीयूईटी यूजी परीक्षा दी हो, वे रिलीज होने के बाद इन्हें ऑफिशियल वेबसाइट से चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है – exams.nta.ac.in/CUET-UG. लेटेस्ट अपडेट्स के लिए भी समय-समय पर इस वेबसाइट को विजिट करते रहें.

कब तक आएंगे नतीजे

एनटीए ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है कि सीयूईटी यूजी के नतीजे कब तक जारी होंगे लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट जुलाई के आखिरी हफ्ते तक रिलीज किया जा सकता है. इसके हिसाब से देखें तो अब परिणाम किसी भी समय आ सकता है. बेहतर होगा अपडेट्स के लिए वेबसाइट विजिट करते रहें.

फाइनल आंसर-की भी होगी जारी

बता दें कि सीयूईटी यूजी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की बीती 7 जुलाई को जारी हुई थी. इस पर कैंडिडेट्स से आपत्तियां आमंत्रित की गई थी और मिले ऑब्जेक्शंस पर विचार करने के बाद अब फाइनल आंसर-की रिलीज होगी. ऐसा भी हो सकता है कि फाइनल आंसर-की और रिजल्ट दोनों साथ में जारी कर दिए जाएं.

हालांकि प्रोविजनल आंसर-की देखकर भी कैंडिडेट्स अपने मार्क्स कैलकुलेट कर सकते हैं. इससे उन्हें अंदाजा मिल जाएगा कि वे कितना स्कोर करेंगे. मार्किंग स्कीम के बारे में हम आगे बात करेंगे.  

क्या है मार्किंग स्कीम

सीयूईटी यूजी में पूछा गया हर सवाल 5 नंबर का है. हर सही जवाब के लिए पांच अंक मिलेंगे और गलत जवाब के लिए 1 अंक काट लिया जाएगा. जिन सवालों को कैंडिडेट्स ने आंसर नहीं किया है उनके लिए न मार्क्स कटेंगे न मिलेंगे यानी वो 0 काउंट होगा.

इसके बाद होगी काउंसलिंग

सीयूईटी यूजी परीक्षा की आंसर-की और नतीजे जारी होने के बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया होगी. ये भी जान लें कि कोई कॉमन काउंसलिंग आयोजित नहीं होगी बल्कि हर यूनिवर्सिटी अपना कट-ऑफ कोर्स के मुताबिक रिलीज करेगी. इसके अनुसार ही कैंडिडेट्स को उनकी मेरिट के बेस पर प्रवेश मिलेगा. जिस यूनिवर्सिटी या कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं, उस पर नजर बनाए रखें.

रिलीज होने के बाद ऐसे करें चेक

  • नतीजे जारी होने के बाद चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी exam.nta.ac.in पर.
  • यहां होमपेज पर रिजल्ट का लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर आपको अपने डिटेल्स डालने होंगे, जैसे एप्लीकेशन नंबर और डीओबी, ये डालें और सबमिट का बटन दबा दें.
  • इतना करते ही नतीजे आपके स्क्रीन पर दिख जाएंगे. यहां से इन्हें चेक करें, डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें. 

यह भी पढ़ें: पहली बार नौकरी पानेे वाले युवाओं के लिए बजट में हुआ ये बड़ा ऐलान

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 पदों पर भर्ती, 19 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 पदों पर भर्ती, 19 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
दिल्ली के इस सरकारी अस्पताल में वॉक इन इंटरव्यू, 2 लाख तक मिलेगी सैलरी
दिल्ली के इस सरकारी अस्पताल में वॉक इन इंटरव्यू, 2 लाख तक मिलेगी सैलरी
कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख
कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget