एक्सप्लोरर

CUET UG 2023: एग्जाम शुरू होने में बचे हैं केवल चार दिन, इस समय ऐसे करें तैयारी, यहां देखें Do’s और Don’ts की लिस्ट

CUET UG 2023 Preparation Tips: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी के आयोजन में बस थोड़ा ही समय बाकी है. इस समय में कैसे करें तैयारी और किम कामों को करने से बचें, यहां देखें पूरी लिस्ट.

CUET UG 2023 Last Minute Preparation Tips: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी कुछ ही दिनों में सीयूईटी यूजी परीक्षा 2023 का आयोजन करेगी. जो छात्र इस साल की सीयूईटी यूजी परीक्षा में बैठ रहे हैं, वे तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे होंगे. परीक्षा का आयोजन 21 से 31 मई 2023 के बीच किया जाना है. मोटे तौर पर एग्जाम शुरू होने में केवल 4 दिन का समय बाकी है. इसके हिसाब से इस समय क्या करें, क्या न करें और किन बातों का ध्यान रखें, यहां देखिए ऐसे ही कामों की जरूरी सूची.

इस समय ऐसे करें तैयारी

  • एक बार फाइनल एग्जाम देने से पहले परीक्षा पैटर्न को फिर से देख लें. इससे आपको एग्जाम का स्ट्रक्चर और फॉरमेट ठीक से समझ आ जाएगा. इससे आप परीक्षा वाले दिन आने वाल सवालों के लिए तैयार हो सकते हैं.
  • अपने वीक और स्ट्रांग एरिया को पहचानिए और जो आता है, उसे और पक्का करने में समय खर्च करिए. जो नहीं आता उसे पूरी तरह छोड़ दें क्योंकि इस समय नये सिरे से तैयारी नहीं हो सकती.
  • रिवीजन जरूर करें और इसे एक फॉरमेट में बांटने के बाद ऐसे दोहराएं की कोई भी जरूरी हिस्सा आपसे छूटे न. हर दिन का टाइम-टेबल बचे हुए समय और सिलेबस के हिसाब से बना लें और उसे सख्ती से फॉलो करें.
  • खूब सैम्पल पेपर सॉल्व करें और मॉक टेस्ट दें. मॉक टेस्ट एकदम परीक्षा वाले माहौल में दें यानी टाइमर लगा लें और समय के अंदर पेपर पूरा करके निकलें.
  • टाइम मैनेज करना सीखें. इसके लिए आप पोमोडोरो तकनीक भी अपना सकते हैं. इसमें हर टास्ट के लिए आधा घंटा सेट किया जाता है. इसे सेट करें और आधे घंटे के अंदर वो टास्क खत्म करें और पांच मिनट का ब्रेक लें. चार बार ऐसा करने के बाद 15 से 20 मिनट का ब्रेक लें. इससे आपका ध्यान इधर-उधर नहीं जाता.
  • ठीक से नींद लें और खूब आराम करें. ये समय फिजिकल, मेंटल किसी भी प्रकार का स्ट्रेस लेने का नहीं है. इसलिए कम से कम 7 से 8 घंटे सोएं और बैलेंस्ड डाइट लें.

क्या न करें इस समय

  • कुछ भी नया शुरू न करें वरना इससे केवल समय की बर्बादी होगी.
  • किसी के साथ अपनी तैयारी की चर्चा न करें न ही किसी से अपनी तुलना करें. खुद की तैयारी पर भरोसा रखें और शांत रहने की कोशिश करें.
  • पैनिक न करें. आपके तीन-चार दिन स्ट्रेस लेने से या परेशान होने से एग्जाम में अच्छा करने का चांस नहीं बढ़ जाता है. इसलिए अब तक जो पढ़ चुके हैं केवल उसे ही शांत मन से दोहराएं.
  • जंक फूड, बाहर का या बहुत तला-भुना खाना न खाएं. इससे पेट की कोई समस्या हो सकती है और अंतत: आपकी तैयारी प्रभावित हो सकती है.
  • गर्मी में बाहर न निकलें और बॉडी डिहाइड्रेट न हो इस बात का ध्यान रखें. पानी खूब पिएं लेकिन कोल्ड ड्रिंक जैसी चीजों से दूर रहें. नारियल पानी पिएं.

यह भी पढ़ें: UPSC से लेकर BTSC तक, यहां निकली हैं बंपर सरकारी नौकरियां 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SAIL राउरकेला में 1100 पदों पर भर्ती, बिना एग्जाम सेलेक्शन
SAIL राउरकेला में 1100 पदों पर भर्ती, बिना एग्जाम सेलेक्शन
CG Assistant Teacher Recruitment 2026 : छत्तीसगढ़ में 2292 असिस्टेंट टीचर्स की भर्ती, आवेदन शुरू
छत्तीसगढ़ में 2292 असिस्टेंट टीचर्स की भर्ती, आवेदन शुरू
CAT 2026 Exam: CAT 2026 के लिए 3 अगस्त से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, 29 नवंबर को परीक्षा
CAT 2026 के लिए 3 अगस्त से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, 29 नवंबर को परीक्षा
Nandan M Nilekani Networth: IIT बॉम्बे से इंफोसिस तक, अब परीक्षा सुधारों की कमान संभालेंगे नंदन नीलेकणी, जानिए उनकी सैलरी
IIT बॉम्बे से इंफोसिस तक, अब परीक्षा सुधारों की कमान संभालेंगे नंदन नीलेकणी, जानिए उनकी सैलरी

वीडियोज

New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Spider Veins: आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
Embed widget