एक्सप्लोरर

CTET 2021: CBSE ने CTET 2021 के लिए मॉक टेस्ट और प्रैक्टिस सेंटर्स की लिस्ट जारी की, ये है डिटेल्स

CTET 2021: सीटीईटी 2021 परीक्षा 16 दिसंबर 2021 से शुरू होगी. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर मॉक टेस्ट लिंक और प्रैक्टिस सेंटर की लिस्ट जारी की है.

सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) 2021 परीक्षा 16 दिसंबर  2021 से 13 जनवरी  2021 तक आयोजित की जाएगी. इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 20 सितंबर से शुरू भी हो चुकी है और आवेदन करने की लास्ट डेट 19 अक्टूबर 2021 है. वहीं इस बीच, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर एक मॉक टेस्ट लिंक और उम्मीदवारों के लिए प्रैक्टिस सेंटर्स की लिस्ट जारी की है.

 CTET परीक्षा  CBT मोड में होगी आयोजित
सीबीएसई इस साल कंप्यूटर बेस्ड मोड में CTET 2021 परीक्षा आयोजित करेगा. इसलिए, छात्रों को परीक्षा के पैटर्न से इंट्रोड्यूस कराने के लिए CBSE ने 356 प्रैक्टिस सेंटर निर्धारित किए हैं. उम्मीदवारों को एक बार आधिकारिक अधिसूचना से केंद्रों के नाम और संपर्क विवरण के माध्यम से जानना होगा. सीबीएसई ने कहा है कि, “अभ्यर्थियों को विशेष रूप से दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में अभ्यास करने और कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) लेने में सक्षम बनाने के लिए, प्रैक्टिस टेस्ट और प्रश्न प्रदान करने के लिए सभी प्रयास किए जाते हैं ताकि उम्मीदवार लॉग इन कर सकें.”

CTET मॉक टेस्ट लिंक से एग्जाम पैटर्न की जानकारी होगी
उम्मीदवारों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी मॉक टेस्ट सीरीज लिंक को जरूर सॉल्व करना चाहिए और उसके अनुसार ही तैयारी करनी होगी. CTET मॉक टेस्ट लिंक उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न की गहन जानकारी प्राप्त करने में मदद करेगा.

एग्जाम के लिए आवेदन की लास्ट डेट 20 अक्टूबर है
विलंब शुल्क के साथ परीक्षा के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 20 अक्टूबर 2021 है. परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए जरूरी महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स कक्षा 12 का पासिंग सर्टिफिकेट, हाईएस्ट क्वालिफिकेशन डिटेल्स, आधार कार्ड की स्कैन की गई कॉपी, स्कैन की गई तस्वीर और हस्ताक्षर हैं. उम्मीदवारों को रिकॉर्ड के लिए कंफर्मेशन पेज का एक प्रिंटआउट लेना होगा और इसे अपने संदर्भ के लिए रखना होगा.

CTET 2021 परीक्षा में दो पेपर होंगे
CTET 2021 परीक्षा में दो पेपर होंगे, पेपर 1 कक्षा 1 से 6 के छात्रों को पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए और पेपर 2 उच्च माध्यमिक कक्षाओं के लिए होगा. सीटीईटी 2021 परीक्षा पर ज्यादा अपडेट प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट और इंफोर्मेशन बुलेटिन को चेक करना चाहिए.

ये भी पढ़ें

Scholarship Programs 2021: झारखंड के 6 आदिवासी छात्रों को UK में स्टडी के लिए मिली स्कॉलरशिप

Covid-19 में अभिभावक खोने वाले 10वीं-12वीं के छात्रों से CBSE नहीं लेगी रजिस्ट्रेशन और एग्जाम फीस

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSC-BPSC पास करने वालों को मिलेगा पैसा, जानें क्या है योजना?
UPSC-BPSC पास करने वालों को मिलेगा पैसा, जानें क्या है योजना?
RBI में 22 पदों पर निकली अनुबंध भर्ती, एक घंटे के मिलेंगे 600 रुपये
RBI में 22 पदों पर निकली अनुबंध भर्ती, एक घंटे के मिलेंगे 600 रुपये
RRB पैरामेडिकल 2026 भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, कब आएगी सिटी स्लिप?
RRB पैरामेडिकल 2026 भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, कब आएगी सिटी स्लिप?
NIFT प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, फैशन की पढ़ाई करने वाले करें आवेदन
NIFT प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, फैशन की पढ़ाई करने वाले करें आवेदन

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
Embed widget