एक्सप्लोरर

CSIR NET Result 2024: सीएसआईआर नेट परीक्षा के नतीजे कब तक होंगे जारी, क्या है लेटेस्ट अपडेट? पढ़ें

CSIR NET Result 2024 Soon: एनटीए जल्द ही सीएसआईआर नेट परीक्षा के नतीजे जारी करेगी. इसके साथ ही फाइनल आंसर-की भी रिलीज होगी. इस बारे में क्या अपडेट है? जानिए.

NTA To Release CSIR NET Result 2024 Soon: सीएसआईआर नेट परीक्षा के नतीजों का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स की प्रतीक्षा जल्द ही पूरी हो सकती है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही ज्वॉइंट सेंट्रल साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च यूनिवर्सिटी ग्रेंट्स कमीशन नेशनल एलिजबिलिटी टेस्ट जुलाई 2024 के नतीजे जारी करेगी. रिजल्ट के साथ ही फाइनल आंसर-की और कट-ऑफ भी जारी किया जाएगा.

वे कैंडिडेट्स जिन्होंने सीएसआईआर नेट एग्जाम दिया हो, वे रिलीज होने के बाद रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये ह - csirnet.nta.ac.in. यहां से रिजल्ट, फाइनल आंसर-की और कट-ऑफ सभी कुछ चेक किया जा सकता है.

रिलीज होने के बाद ऐसे करें चेक

  • सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा 2024 के नतीजे रिलीज होने के बाद चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी csirnet.nta.ac.in पर.
  • यहां होमपेज पर आपको एक लिंक दिखेगा जिस पर लिखा होगा – CSIR NET Result 2024. इस पर क्लिक करें. ध्यान रहे कि ऐसा नतीजे जारी होने के बाद होगा.
  • ऐसा करने पर फिर एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर आपको अपने लॉगिन डिटेल्स डालने होंगे.
  • डिटेल डालें और सबमिट का बटन दबा दें. इतना करते ही नतीजे आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे.
  • यहां से इन्हें चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट निकाल लें. ये आगे आपके काम आएगा.
  • इस संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी या अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें.
  • यहीं से आप फाइनल आंसर-की भी डाउनलोड कर सकते हैं. इसका लिंक आपको अलग से मिल जाएगा.
  • यहां से इसे चेक कर सकते हैं और डाउनलोड करके प्रिंट भी निकाल सकते हैं.

इतने कैंडिडेट्स को है रिजल्ट की प्रतीक्षा

सीएसआईआर नेट परीक्षा में इस बार करीब 2,25,335 कैंडिडेट्स ने भाग लिया था. इन सभी को रिजल्ट की प्रतीक्षा है. परीक्षा का आयोजन 25, 26 और 28 जुलाई को किया गया था. एग्जाम 187 शहरों के 348 सेंटर्स पर आयोजित किया गया था.

प्रोविजनल आंसर-की आ चुकी है

इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की पहले ही रिलीज हो चुकी है. इस पर कैंडिडेट्स से आपत्ति मांगी गई थी. आपत्तियां मिलने और ऑब्जेक्शन विंडो बंद होने के बाद अब फाइनल आंसर-की की बारी है. रिजल्ट और फाइनल आंसर-की साथ-साथ रिलीज किए जा सकते हैं. इस बारे में लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट समय-समय पर विजिट करते रहें.

कब तक आ सकते हैं नतीजे

इस बारे में एनटीए ने अभी कोई पक्की जानकारी नहीं दी है पर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट सितंबर महीने के पहले हफ्ते में आ सकता है. इस तरह नतीजे अगले चार-पांच दिन में भी जारी किए जा सकते हैं. वेबसाइट पर नजर बनाए रखें. 

यह भी पढ़ें: इस खास विषय से की है पढ़ाई तो इन नौकरियों के लिए करें अप्लाई, डेढ़ लाख से ज्यादा है महीने की सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NTA में बड़ा बदलाव, 3 महीने में खत्म होगी एडहॉक व्यवस्था
NTA में बड़ा बदलाव, 3 महीने में खत्म होगी एडहॉक व्यवस्था
UPSSSC VDO में 1468 कैंडिडेट सेलेक्ट, कब शुरू होगी ड्यूटी और कितनी मिलेगी सैलरी?
UPSSSC VDO में 1468 कैंडिडेट सेलेक्ट, कब शुरू होगी ड्यूटी और कितनी मिलेगी सैलरी?
मुंबई यूनिवर्सिटी ने बदले परीक्षा नियम, हॉल टिकट के लिए APAAR ID होगी अनिवार्य
मुंबई यूनिवर्सिटी ने बदले परीक्षा नियम, हॉल टिकट के लिए APAAR ID होगी अनिवार्य
NCERT पॉलिटिकल साइंस किताबें होंगी अपडेट, नई टीम की गठित
NCERT पॉलिटिकल साइंस किताबें होंगी अपडेट, नई टीम की गठित

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget