एक्सप्लोरर

CISCE Board 2021 Dates: सीआईएससीई ने ICSE, ISC परीक्षा 2021 का टाइम-टेबल किया जारी, यहां देखें 10वीं, 12वीं का शेड्यूल

CISCE Board 2021 Dates: सीआईएससीई ने कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा 2021 का टाइम-टेबल जारी कर दिया है. 12वीं ISC की परीक्षा 8 अप्रैल से.

ICSE Class 10, ISC Class 12 Exam 2021 dates Announced: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE, ISC) ने कक्षा 10वीं {ICSE} और 12वीं {ISC} के बोर्ड परीक्षा 2021 का टाइम-टेबल जारी कर दिया है. CISCE द्वारा जारी टाइम-टेबल के मतानुसार कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 8 अप्रैल 2021 से और कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 5 मई 2021 से शुरू होंगी. जो स्टूडेंट्स काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन द्वारा संचालित आईसीएसई (Class X) और आईएससी (Class XII) की बोर्ड परीक्षा के लिए अपने फॉर्म अप्लाई किये हैं या इस परीक्षा में में भाग लेने जा रहें हैं. वे स्टूडेंट्स सीआईएससीई 10वीं और 12वीं की परीक्षा का विषयवार टाइम-टेबल ऑफिशियल वेबसाइट www.cisce.org पर देख सकते हैं.

ऑफिशियल साईट के अलावा छात्र यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी 10वीं,12वीं परीक्षा की डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं. सीआईएससीई ने डेट शीट के अलावा कोरोना महामारी को देखते हुए छात्रों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं.

5 मई से शुरू होगी  ICSE (10वीं) की परीक्षा

सीआईएससीई की ओर से जारी टाइम टेबल के अनुसार, 10वीं की परीक्षाएं 5 मई 2021 को  शुरू होंगी जो कि 7 जून 2021 तक चलेंगी. टाइम टेबल के मुताबिक़ कक्षा 10वीं का पहला पेपर इंग्लिश लैंग्वेज पेपर-1 जबकि आखिरी पेपर ग्रुप-3 इलेक्टिव विषय का होगा. कक्षा 12 वीं के लिए जारी परीक्षा शेड्यूल के मुताबिक, आईएससी की परीक्षाएं 8 अप्रैल 2021 से शुरू होंगी और 16 जून तक चलेगी.

ICSE, ISC परीक्षा में करीब तीन लाख स्टूडेंट्स होंगे शामिल

इस वर्ष आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) की परीक्षा में करीब 3 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगें.  पिछले साल 10वीं कक्षा में कुल 2,07,902 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी. जिसमें से 2,06,525 स्टूडेंट्स यानी 99.33 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे. वहीँ कुल 88,409 स्टूडेंट्स ने कक्षा 12वीं ISC की परीक्षा दी थी जिसमें से 85,611 यानी 96.84 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए.

ज्ञात है कि काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE -सीआईएससीई) हर वर्ष आईसीएसई (10वीं कक्षा- इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन) और आईएससी (12वीं - इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट) परीक्षा का आयोजन करता है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 : राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती में 24,752 पदों पर मौका, ऐसे करें अप्लाई
Rajasthan Safai Karmchari भर्ती में 24,752 पदों पर मौका, ऐसे करें अप्लाई
PNB LBO Recruitment 2026 : PNB LBO आवेदन की आज आखिरी तारीख, तुरंत करें अप्लाई
PNB LBO आवेदन की आज आखिरी तारीख, तुरंत करें अप्लाई
BPSC Exam Calendar 2026 : BPSC ने जारी किया नया एग्जाम कैलेंडर, 25 अक्टूबर को 72वीं CCE परीक्षा
BPSC ने जारी किया नया एग्जाम कैलेंडर, 25 अक्टूबर को 72वीं CCE परीक्षा
UGC NET Answer Key 2026 : CSIR UGC NET की आंसर की जारी, फटाफट करें डाउनलोड
CSIR UGC NET की आंसर की जारी, फटाफट करें डाउनलोड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget