एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Board Exam 2021: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षा तारीखें घोषित, पास होने के ये हैं नए नियम

Chhattisgarh Board Exam Schedule 2021: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं के परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी गई हैं. छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 15 अप्रैल 2021 से होंगी.

Chhattisgarh Board Exam 2021 Date Sheet: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल का ऐलान कर दिया है.  बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है. बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा टाइम टेबल के मुताबिक़  छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 15 अप्रैल 2021 से 1 मई 2021 तक तथा 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 3 मई से 24 मई 2021 तक आयोजित होंगी.

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के सचिव ने बताया कि कोरोना को ध्यान में रखते हुए बोर्ड द्वारा छात्रहित में यह निर्णय लिया गया है. परीक्षाथियों को उनके एडमिट कार्ड के आधार पर उन्हें परीक्षा स्थल तक आने-जाने की छूट होगी. इसके अलावा बोर्ड ने बताया कि परीक्षा केन्द्रों के अधिकारियों-कर्मचारियों के ड्यूटी आदेश के आधार पर उन्हें  परीक्षा केंद्र तक आने-जाने की अनुमति रहेगी.

कोरोना काल में पास होने के ये हैं नियम

बोर्ड के नए नियम के मुताबिक़, जो परीक्षार्थी कोरोना संक्रमण, लॉकडाउन, कंटेनमेंट जोन आदि के कारण किसी विषय या सभी विषयों की परीक्षा नहीं दे पाते हैं अर्थात अनुपस्थित रहते हैं, तो उनकी अंकसूची में अनुपस्थित {A} न  लिखकर सी (करोना) लिखा जाएगा. ऐसे स्टूडेंट्स को अंक नहीं दिया जाएगा.  परन्तु उन्हें पास की श्रेणी में रखा जाएगा. ऐसे स्टूडेंट को जिनकी अंक सूची में सी –कोरोना लिखा होगा उनके लिए पूरक परीक्षा के साथ विशेष परीक्षा आयोजित की जायेगी. इस परीक्षा उन्हें जो मिलेगा वही अंक उनके अंक सूची में सी के स्थान अंकित कर पुनरीक्षित अंकसूची जारी की जाएगी और उन्हें श्रेणी भी दी जाएगी.

परीक्षा में किया जाएगा नियमों का पालन

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के सचिव ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग एवं केंद्र & राज्य सरकार के गाइडलाइन्स का अनुपालन करने के निर्देशों का पालन करने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं. उन्होंने आगे बताया कि सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है. परीक्षा कक्ष में प्रवेश से लेकर स्टूडेंट्स की बैठक व्यवस्था में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा परीक्षा कक्ष में बैठक क्षमता के 50 फीसदी स्टूडेंट्स को ही कक्ष में बैठाएं जाने के निर्देश दिए गए हैं.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSC EPFO में एपीएफसी के 80 पदों पर भर्ती, आज से शुरू हो रहे आवेदन
UPSC EPFO में एपीएफसी के 80 पदों पर भर्ती, आज से शुरू हो रहे आवेदन
NTA की बड़ी कार्रवाई- जयपुर केंद्र पर अव्यवस्था के बाद एजेंसी Eduquity को किया सस्पेंड
NTA की बड़ी कार्रवाई- जयपुर केंद्र पर अव्यवस्था के बाद एजेंसी Eduquity को किया सस्पेंड
बारिश के चलते टली दिल्ली पुलिस कांस्टेबल PE&MT परीक्षा, नई तारीख जारी 
बारिश के चलते टली दिल्ली पुलिस कांस्टेबल PE&MT परीक्षा, नई तारीख जारी 
NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी, रद्द हुई AIAPGET 2026 परीक्षा
NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी, रद्द हुई AIAPGET 2026 परीक्षा

वीडियोज

UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !
चीनी के दाम पर विश्लेषकों का विश्लेषण
चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget