एक्सप्लोरर

CGBSE 12th Exam 2021: छत्तीसगढ़ बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा आज से शुरू, घर से एग्जाम दे रहे हैं छात्र

CGBSE 12th Exam 2021: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) 1 जून 2021 यानी आज से कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा आयोजित कर रहा है. कोरोना महामारी की वजह से छात्र अपने घरों से बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं. बता दें कि स्टूडेंट्स को प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं दी गई हैं और उन्हें पांच दिनों के भीतर उत्तर पुस्तिकाएं संबंधित स्कूल या परीक्षा केंद्र पर जमा करनी होंगी.

जहां आज सीबीएसई और सीआईएससीई की 12वीं की परीक्षा को लेकर बड़ा ऐलान होने की उम्मीद की जा रही है तो वहीं छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) की 12वीं कक्षा की परीक्षा 1जून यानी आज से शुरू हो गई है. कक्षा 12वीं CGBSE की परीक्षा 1 जून से 5 जून तक आयोजित की जाएगी बता दें कि छात्र अपने घरों से बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होंगे. छात्रों को प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं दी गई हैं और उन्हें पांच दिनों के भीतर उत्तर पुस्तिकाएं संबंधित स्कूल या परीक्षा केंद्र पर जमा करनी होंगी. उदाहरण के लिए यदि छात्रों को आज प्रश्न पत्र मिलता है, तो वे 6 जून तक अपने-अपने स्कूलों में आंसर बुकलेट जमा करेंगे.

छात्रों को पांच दिनों के भीतर जमा करानी हैं आंसर बुकलेट

वहीं इस संबंध में जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यदि छात्र पांच दिनों के भीतर उत्तर पुस्तिका जमा नहीं कराते हैं तो उन्हें परीक्षा में अनुपस्थित माना जाएगा परीक्षा केंद्रों पर आंसर बुकलेट जमा करते समय छात्रों को .अपनी अटेंडेंस भी मार्क करानी होगी.

आंसर बुकलेट को खुद संबंधित स्कूल पर जाकर जमा करना होगा

वहीं CGBSE के बयान में यह भी कहा गया है कि बोर्ड किसी भी आंसर बुकलेट को पोस्ट या अन्य किसी माध्यम से स्वीकार नहीं करेगा. इसके साथ स्टूडेंट्स को अपनी उत्तर पुस्तिका जमा करने के लिए एग्जाम सेंटर्स पर जाते समय मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने की भी सलाह दी गई है.  

CGBSE कक्षा 10 परिणाम 2021 घोषित

वहीं छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं के छात्रों के आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर कक्षा 10 का परिणाम पहले ही घोषित कर दिया है. इस साल कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 100 प्रतिशत है क्योंकि सभी 4,61,093 योग्य छात्रों के परीक्षा उत्तीर्ण करने की घोषणा की गई है. वहीं जो छात्र अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं हैं, उन्हें अगले साल परीक्षा में बैठने की अनुमति भी दी गई है.

ये भी पढ़ें

CBSE, CISCE 12th Exam : 12वीं के लाखों छात्रों के भविष्य का फैसला आज, बोर्ड परीक्षा को लेकर हो सकता है बड़ा ऐलान

महाराष्ट्र सरकार ने बॉम्बे HC में कहा- 10वीं क्लास की तुलना में 12वीं की परीक्षाएं हैं ज्यादा महत्वपूर्ण

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RRB Group D Exam: रेलवे ने जारी की RRB ग्रुप D परीक्षा की सिटी स्लिप, 3 अगस्त को होना है एग्जाम
रेलवे ने जारी की RRB ग्रुप D परीक्षा की सिटी स्लिप, 3 अगस्त को होना है एग्जाम
NEET Paper Leak: NTA की पेपर लीक पर बड़ी कार्रवाई, बर्खास्त किए गए 47 अधिकारी
NTA की पेपर लीक पर बड़ी कार्रवाई, बर्खास्त किए गए 47 अधिकारी
आंदोलन से झुकी सरकार? NTA में सुधारों को लेकर रात 8 बजे बड़ा एलान संभव
आंदोलन से झुकी सरकार? NTA में सुधारों को लेकर रात 8 बजे बड़ा एलान संभव
Naresh Pal Gangwar: कौन हैं उच्च शिक्षा विभाग के नए सचिव नरेश पाल गंगवार? पढ़ाई से लेकर सैलरी तक जानिए सबकुछ 
कौन हैं उच्च शिक्षा विभाग के नए सचिव नरेश पाल गंगवार? पढ़ाई से लेकर सैलरी तक जानिए सबकुछ 

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget