एक्सप्लोरर

CBSE Reading Mission: CBSE 20 सितंबर को लॉन्च करेगी दो साल का 'CBSE रीडिंग मिशन' 2021-23, ये हैं डिटेल्स

CBSE Reading Mission2021-23 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 20 सितंबर से छात्रों की पढ़ने की क्षमता बढ़ाने के लिए दो साल की पहल के तहत 'सीबीएसई रीडिंग मिशन' 2021-23 लॉन्च करेगा.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) छात्रों में रीडिंग लिटरेसी को प्रमोट करने के लिए 'CBSE रीडिंग मिशन' 2021-23 लॉन्च करेगा. सीबीएसई रीडिंग मिशन 20 सितंबर को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के दृष्टिकोण के तहत लॉन्च किया जाएगा.

सीबीएसई के बयान के अनुसार, "सीबीएसई रीडिंग मिशन 2021-23, छात्रों को पढ़ने और बुक्स के साथ एक्टिवली संलग्न करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए दो साल की पहल है. सीबीएसई के अध्यक्ष मनोज आहूजा 20 सितंबर को दोपहर 3 बजे मिशन का शुभारंभ करेंगे.कार्यक्रम में स्कूलों में पढ़ने की संस्कृति पर शिक्षकों का वेबिनार भी शामिल होगा.

25 हजार से ज्यादा एफिलिएटेड स्कूलों को रीडिंग मैटिरिल दिया जाएगा
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सीबीएसई रीडिंग मिशन 2021-23 छात्रों को किताबें पढ़ने और समझ के साथ पढ़ने की उनकी महत्वपूर्ण क्षमता को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करेगा. बता दें कि सीबीएसई 25 हजार से ज्यादा एफिलिएटेड स्कूलों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों में क्वालिटी-रीडिंग मैटिरियल प्रदान करेगा. रीडिंग मैटिरियल कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए सुटेबल होगा.

NEP 2020 को लागू करने तहत की गई है पहल
यह पहल नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 को लागू करने के दृष्टिकोण के तहत की गई है. सीबीएसई समृद्ध गतिविधियों का भी संचालन करेगा जो छात्रों को उनके लैंग्वेज स्किल का निर्माण करने में मदद करेगा.सीबीएसई ने इस मिशन को शुरू करने के लिए प्रथम बुक्स स्टोरी वीवर और सेंट्रल स्क्वायर फाउंडेशन के साथ साझेदारी की है.

ये एजुकेशनिस्ट करेंगे प्रोग्राम में शिरकत
प्रख्यात एजुकेशनिस्ट जोसेफ एमानुएल, डायरेक्टर एकेडमिक्स,रुक्मिणी बनर्जी  प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की सीईओ,  आर श्रीराम, अध्यक्ष  प्रथम बुक्स,  अनुस्टुप नायक, सेंट्रल स्क्वायर फाउंडेशन, प्रोफेसर शैलजा मेनन, अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय, विशाल तलरेजा, सह- संस्थापक, ड्रीम ए ड्रीम कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे.

बोर्ड ने कहा कि " NEP 2020 की सिफारिशों के अनुरूप, इस मिशन के तहत, स्कूलों और शिक्षकों के पास कक्षा 1से 8  के लिए क्वालिटी अंग्रेजी और हिंदी बच्चों की कहानी की किताबों और सपलिमेंटरी रिसोर्स तक पहुंच होगी. इसके अलावा, सीबीएसई सीबीएसई रीडिंग चैलेंज (अंग्रेजी और हिंदी) का विस्तार भी करेगी.

ये भी पढ़ें

CBSE Board Exam 2022: सभी स्कूल आज से जमा कर सकते हैं 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए LOC

Haryana School Reopening: हरियाणा में 20 सितंबर से खुलेंगे कक्षा 1 से 3 के छात्रों के लिए स्कूल, SOP का पालन अनिवार्य

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Police Constable Result 2026: इस हफ्ते जारी हो सकता है यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट
इस हफ्ते जारी हो सकता है यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट
गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS पेपर लीक का आरोप, 12 में से 11 सवाल वायरल 
गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS पेपर लीक का आरोप, 12 में से 11 सवाल वायरल 
क्या छात्रों को भरोसा लौटा पाएगा नया Anti-Paper Leak Bill?
क्या छात्रों को भरोसा लौटा पाएगा नया Anti-Paper Leak Bill?
DU UG Admission राउंड 2 सीट एक्सेप्टेंस की आज आखिरी तारीख
DU UG Admission राउंड 2 सीट एक्सेप्टेंस की आज आखिरी तारीख

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget