एक्सप्लोरर

CBSE के नाम पर यह संगठन कर रहा फ्रॉड ! बोर्ड ने स्कूलों को जारी किया नोटिस, जानें पूरा मामला

CBSE Warning to Schools: सीबीएसई की तरफ से एक नोटिस जारी किया गया है. नोटिस में बोर्ड ने स्कूलों को एक संगठन से सावधान रहने को कहा है.

CBSE Warning: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की तरफ से संबद्ध स्कूलों को एक फर्जी खेल संस्था से सावधान रहने के लिए कहा गया है. सीबीएसई चेतावनी दी है कि एक संस्थान बोर्ड के नाम का इस्तेमाल कर खेल का आयोजन कर रही है. बोर्ड की तरफ से आज जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि आगरा स्थित एक संगठन 'सीबीएसई बोर्ड स्कूल गेम्स वेलफेयर सोसाइटी' (सीबीएसई-डब्ल्यूएसओ) खेल आयोजनों के मंचन और SGFI और अन्य खेल निकायों की तरफ से आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए सीबीएसई के नाम का गलत इस्तेमाल कर रही है.

नोटिस में कहा गया है कि सीबीएसई 08 जुलाई से स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) से संबद्ध हो गया है (एसजीएफआई के पत्र संख्या 994/एसजीएफआई/2024-25 दिनांक 08.07.2024 के मुताबिक). 2024-25 से सीबीएसई राष्ट्रीय खेलों के विजेता हर साल एसजीएफआई की तरफ से आयोजित एसजीएफआई राष्ट्रीय स्कूल खेलों में भाग लेंगे.

सीबीएसई ने आगरा के 'सीबीएसई-डब्ल्यूएसओ' संगठन द्वारा सीबीएसई के नाम के गलत इस्तेमाल का खुलासा किया. यह संगठन खेल आयोजन कर रहा है और सीबीएसई स्कूलों को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित कर रहा है. कई स्कूलों ने अनजाने में इन आयोजनों में भाग लिया है.

कानूनी कार्रवाई शुरू

सीबीएसई का 'सीबीएसई बोर्ड स्कूल गेम्स वेलफेयर सोसाइटी' (सीबीएसई-डब्ल्यूएसओ), आगरा (यूपी) नामक संगठन से कोई संबंध नहीं है. यह संगठन सीबीएसई के नाम का गलत इस्तेमाल कर रहा है. सीबीएसई ने इस संगठन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

सीबीएसई ने कहा वेबसाइट देखते रहें

स्कूलों को सलाह दी जाती है कि वे उक्त संगठन से न जुड़ें या इसकी तरफ से आयोजित किसी भी खेल आयोजन में भाग न लें, क्योंकि यह सीबीएसई से संबद्ध नहीं है. संगठन की ओर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेते पाए जाने वाले किसी भी स्कूल पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. सीबीएसई ने स्कूलों से संदिग्ध संगठनों की सूचना बोर्ड को देने को कहा है. संबद्ध स्कूलों से किसी भी संपर्क के बारे में बोर्ड की वेबसाइट पर पुष्टि करने का आग्रह किया गया है.

यह भी पढ़ें- Sarkari Naukri: बैंक ऑफ महाराष्ट्र दे रहा है ऑफिसर पद पर शानदार नौकरी, डेढ़ लाख से ज्यादा है महीने की सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरा की छुट्टियों में परीक्षा पर विरोध, मंगलुरु में छात्रों ने छोड़ा एग्जाम
दशहरा की छुट्टियों में परीक्षा पर विरोध, मंगलुरु में छात्रों ने छोड़ा एग्जाम
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम 
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम 
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
Embed widget