एक्सप्लोरर

डुप्लीकेट मार्कशीट और डॉक्यूमेंट के चक्कर में न हो जाएं फर्जीवाड़े का शिकार, CBSE ने स्टूडेंट्स को दी चेतावनी

सीबीएसई ने छात्रों और अभिभावकों को चेतावनी दी है कि फर्जी वेबसाइट्स और एजेंट्स से सावधान रहें. डुप्लीकेट मार्कशीट और सर्टिफिकेट की सही जानकारी सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट और बोर्ड कार्यालयों से ही मिलेगी.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने छात्रों और अभिभावकों को एक बड़ी चेतावनी जारी की है. बोर्ड ने साफ शब्दों में कहा है कि हाल ही में कुछ अनधिकृत और फर्जी प्लेटफॉर्म छात्रों और अभिभावकों को गुमराह कर रहे हैं. ये प्लेटफॉर्म नकली मार्कशीट, फर्जी सर्टिफिकेट और रिकॉर्ड सुधार से जुड़ी झूठी जानकारी फैला रहे हैं. ऐसे प्लेटफॉर्म्स पर भरोसा करना न केवल छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है, बल्कि इससे आर्थिक नुकसान और कानूनी दिक्कतें भी हो सकती हैं.

सीबीएसई ने जोर देकर कहा है कि बोर्ड से जुड़ी हर आधिकारिक जानकारी सिर्फ सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट और क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिए ही उपलब्ध होती है. चाहे बात डुप्लीकेट दस्तावेज जारी करने की हो, प्रमाणपत्र या मार्कशीट में सुधार की हो, या फिर छात्र और परीक्षा संबंधी किसी भी सेवा की सभी प्रक्रियाएं सिर्फ आधिकारिक चैनलों के माध्यम से ही पूरी की जाती हैं.

इसलिए छात्रों और अभिभावकों को चाहिए कि वे किसी भी अनजान वेबसाइट, एजेंसी या सोशल मीडिया पेज पर भरोसा न करें. फर्जी वेबसाइट्स और व्यक्तियों के झांसे में आने से न केवल पैसे का नुकसान हो सकता है, बल्कि कई बार कानूनी मुश्किलें भी खड़ी हो जाती हैं.

बढ़ते फर्जीवाड़े से बोर्ड हुआ सतर्क

बीते कुछ समय में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां छात्रों को डुप्लीकेट मार्कशीट या प्रमाणपत्र दिलाने के नाम पर ठगी की गई. कई जगहों पर कुछ लोग यह दावा करते पाए गए कि वे बोर्ड से जुड़े हैं और छात्रों को “शॉर्टकट” तरीके से दस्तावेज उपलब्ध करा सकते हैं. जबकि हकीकत यह है कि सीबीएसई का ऐसे किसी भी बाहरी एजेंट या प्लेटफॉर्म से कोई संबंध नहीं है. बोर्ड ने साफ कहा है कि छात्रों और अभिभावकों को सिर्फ cbse.gov.in वेबसाइट और क्षेत्रीय दफ्तरों से ही आधिकारिक जानकारी लेनी चाहिए.

छात्रों और अभिभावकों से अपील

सीबीएसई ने सभी छात्रों, अभिभावकों और स्कूलों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह या झूठी जानकारी पर ध्यान न दें. अगर किसी तरह का संदेह हो, तो सीधे बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क करें या बोर्ड की वेबसाइट देखें. इसके साथ ही बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी थर्ड पार्टी या अनधिकृत प्लेटफॉर्म से मिली जानकारी के कारण होने वाली समस्या या नुकसान की जिम्मेदारी सीबीएसई की नहीं होगी.

असली और नकली में फर्क कैसे करें?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल
UPSC NDA 2 का रिजल्ट जारी, 2 हफ्ते के अंदर पूरा करें SSB रजिस्ट्रेशन
UPSC NDA 2 का रिजल्ट जारी, 2 हफ्ते के अंदर पूरा करें SSB रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
2020 दिल्ली दंगा मामले में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट का बड़ा फैसला
2020 दिल्ली दंगा मामले में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट का बड़ा फैसला
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget