एक्सप्लोरर

CBSE Term 1 Admit Card 2021: 16 दिसंबर से शुरू होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं, आज जारी होगा एडमिट कार्ड

CBSE Term 1 Admit Card 2021 : CBSE के 12वीं और 10वीं क्लास के टर्म एग्जाम-1 2022 16 और 17 नवंबर 2021 से शुरू होंगे. आज एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे. जानिए कैसे कर सकते हैं इसे डाउनलोड.

CBSE Term 1 Admit Card 2021 : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 10वीं क्लास और 12वीं क्लास के लिए होने वाले टर्म एग्जाम-1 2022 का शेड्यूल जारी कर दिया है. 12वीं की परीक्षाएं 16 नवंबर 2021 से तो 10वीं की परीक्षाएं 17 नवंबर 2021 से शुरू होंगी. इन एग्जाम को लेकर सीबीएसई आज (9 नवंबर 2021) एडमिट कार्ड और परीक्षा की गाइडलाइंस जारी कर देगी. अधिक जानकारी के लिए आपको बोर्ड की वेबसाइट cbse.gov.in और cbse.nic.in पर जाना होगा.

इन विषयों के लिए होंगी परीक्षाएं

सीबीएसई की ओर से 12वीं के लिए कुल 114 विषयों के लिए परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. इनमें से 19 विषय मुख्य हैं. वहीं 10वीं के लिए कुल 75 सब्जेक्ट में परीक्षा होगी. इनमें से 9 विषय ही प्रमुख हैं.

90 मिनट का मिलेगा समय

सभी परीक्षाओं में 90 मिनट का समय दिया जाएगा. परीक्षा 11:30 बजे से शुरू होकर 1 बजे तक चलेगी. परीक्षा शुरू होने से पहले क्वेश्चन पेपर पढ़ने के लिए अब 20 मिनट दिया जाएगा. पहले यह टाइम 15 मिनट का होता था. PWD कैंडिडेट्स को 30 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा.

23 दिसंबर तक इंटरनल एसेसमेंट मार्क्स जमा कराना जरूरी

सभी स्कूलों को प्रैक्टिकल या इंटरनल एसेसमेंट सीबीएसई की ओर से दिए गए समय के अनुसार ही कराना होगा. 23 दिसंबर 2021 तक हर हाल में प्रैक्टिकल के मार्क्स बताने होंगे ताकि इन्हें पोर्टल पर अपलोड किया जा सके. इस तय समय में अगर प्रैक्टिकल के मार्क्स स्कूल की ओर से अपलोड नहीं होते हैं तो उन पर जुर्माना लगाया जाएगा. साथ ही सीबीएसई टर्म-2 के आधार पर ही रिजल्ट जारी कर देगी. एग्जाम कोविड गाइडलाइंस के साथ आयोजित होगा. एग्जाम में सभी नियमों का पालन कराने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था देखने के लिए हर सेंटर पर ऑब्जर्बर की नियुक्ति की जाएगी. जिन सेंटरों पर 500 तक स्टूडेंट्स होंगे वहां एक ऑब्जर्बर और 500 से ऊपर स्टूडेंट्स वाले सेंटरों पर 2 ऑब्जर्बर तैनात किए जाएंगे. ऑब्जर्बर नियुक्त करने की जिम्मेदारी सिटी को-ऑर्डिनेटर पर होगी.

OMR शीट पर होगी परीक्षा

परीक्षा OMR शीट पर होगी. सीबीएसई ने अपनी वेबसाइट पर OMR का सैंपल रिलीज कर दिया है ताकि स्टूडेंट्स ये जान सकें कि CBSE 2022 term 1 की आंसर शीट कैसी होगी. स्टूडेंट्स www.cbse.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं.

इस तरह मिलेगा एडमिट कार्ड

आज (9 नवंबर 2021 को) सीबीएसई टर्म-1 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर देगी. इसके बाद यह स्कूल के पोर्टल पर अपलोड हो जाएगा. स्टूडेंट्स इसके बाद स्कूल से अपना एडमिट कार्ड कलेक्ट कर सकते हैं. इसके अलावा स्टूडेंट्स www.cbse.nic.in और www.cbse.gov.in पर जाकर भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. आपको यहां क्लास-10 और क्लास 12 टर्म1 एडमिट कार्ड का ऑप्शन दिखेगा. इस पर क्लिक करने पर आपको लॉगिन करना होगा. लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड हो जाएगा.

ये भी पढ़ें

DU 5th CutOff List 2021: DU ने जारी की पांचवीं कटऑफ लिस्ट, इन नामी कॉलेजों में अब भी है दाखिले का मौका

ICSI CSEET 2021: 13 नवंबर को होने वाले CSEET 2021 से पहले ICSI का मॉक टेस्ट आज, एग्जाम के लिए इन बातों का रखें ध्यान

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब प्राइवेट स्कूल के टीचर्स भी करेंगे जनगणना, दायरे में कैसे आएंगे ये लोग?
अब प्राइवेट स्कूल के टीचर्स भी करेंगे जनगणना, दायरे में कैसे आएंगे ये लोग?
UP में 70000 शिक्षकों के प्रमोशन पर नया मोड़, बिना TET नहीं बनेगी बात
UP में 70000 शिक्षकों के प्रमोशन पर नया मोड़, बिना TET नहीं बनेगी बात
UGC का ओदश, IIT BHU में एडमिशन से पहले छात्रों को देना होगा ड्रग टेस्ट
UGC का ओदश, IIT BHU में एडमिशन से पहले छात्रों को देना होगा ड्रग टेस्ट
एडमिशन के समय ज्यादा फीस नहीं वसूल सकेंगे कॉलेज, छात्रों को मिली बड़ी राहत
एडमिशन के समय ज्यादा फीस नहीं वसूल सकेंगे कॉलेज, छात्रों को मिली बड़ी राहत

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे ही दिन बनाया साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे दिन बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget