एक्सप्लोरर

कल आने वाले हैं CBSE बोर्ड के 12वीं के नतीजे, यहां देख सकते हैं रिजल्ट

नई दिल्ली: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 26 मई यानी कल घोषित करने जा रहा है. सीबीएसई 12वीं का यह रिजल्ट अपनी ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर जारी करेगा. बता दें सीबीएसई की 12वीं की परीक्षाएं 5 मार्च से 13 अप्रैल 2018 तक चली थी. इस परीक्षा में 11,86,306 छात्रों ने हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. वहीं सीबीएसई की 10वीं की परीक्षाएं 5 मार्च से 4 अप्रैल 2018 के बीच आयोजित की गई थीं. 10वीं के परीक्षाओं के रिजल्ट 31 मई को घोषित किए जा सकते हैं, हालांकि इसका अभी आधिकारिक एलान नहीं किया गया है. इन परीक्षाओं का रिजल्ट सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा cbseresults.nic.in, results.nic.in, और results.gov.in पर भी कल देखे जा सकते हैं.

2018 में 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए इतने बच्चे

इस साल 10वीं और 12वीं के पारीक्षाओं के लिए करीब 28 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. जिनमें 12वीं के लिए 11,86,306 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. भारत में 4,138 केंद्रों पर इन छात्रों ने 12वीं परीक्षा दी.

10वीं में इतने बच्चे शामिल हुए थे

वहीं 16,38,420 छात्रों ने 10वीं के लिए रजिस्ट्रेशन कराया. 4,453 केंद्रों पर 10वीं के इन छात्रों की परीक्षाएं ली गईं.

छात्र ऐसे देख सकते हैं अपना रिजल्ट

सीबीएसई 2018 के 12वीं और 10वीं के रिजल्ट को देखने के लिए छात्र ये स्टेप फॉलो कर के रिजल्ट देख सकते हैं.

स्टेप 1: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की ऑफीशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर क्लिक करें.

स्टेप 2: सीबीएसई के 12वीं या 10वीं के रिजल्ट में छात्र जिस क्लास का रिजल्ट देखना चाहते हैं उस सेक्शन पर जाएं

स्टेप 3: सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2018 या सीबीएसई 10 वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2018 पर क्लिक करें

स्टेप 4: अपने एडमिट कार्ड की डीटेल्स दर्ज करने के बाद अपना सीबीएसई 10वीं अथवा 12वीं का रिजल्ट हासिल करें

स्टेप 5: आगे के इस्तेमाल के लिए छात्र इस रिजल्ट को डाउनलोड भी कर सकते हैं.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख
कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
 UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  
 UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 

वीडियोज

तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
Embed widget