एक्सप्लोरर

CBSE ने 2026-27 सत्र के लिए जारी किया नया पाठ्यक्रम, कक्षाओं IX-XII में होंगे बड़े बदलाव

नए पाठ्यक्रम में रटने की बजाय समझकर सीखने पर ज्यादा जोर दिया गया है. इसमें बच्चों के कौशल विकास, अनुभव आधारित शिक्षा और प्रैक्टिकल लर्निंग को प्राथमिकता दी गई है.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक का नया पाठ्यक्रम जारी करने की घोषणा की है. इस बदलाव का उद्देश्य छात्रों की पढ़ाई को अधिक आसान, समझने योग्य और व्यावहारिक बनाना है. बोर्ड के अनुसार, कक्षा 11 और 12 का नया पाठ्यक्रम 1 अप्रैल 2026 से लागू हो गया है, जबकि कक्षा 9 और 10 का पाठ्यक्रम 2 अप्रैल 2026 को जारी किया जाएगा. CBSE ने कहा है कि इस बार का पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) और राष्ट्रीय पाठ्यक्रम रूपरेखा 2023 (NCF-2023) के अनुसार तैयार किया गया है.

कैसा होगा नया सिलेबस?

नए पाठ्यक्रम में रटने की बजाय समझकर सीखने पर ज्यादा जोर दिया गया है. इसमें बच्चों के कौशल विकास, अनुभव आधारित शिक्षा और प्रैक्टिकल लर्निंग को प्राथमिकता दी गई है. इससे छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ वास्तविक जीवन में काम आने वाली चीजें सीखने में मदद मिलेगी. CBSE ने कक्षा 9 के नए पाठ्यक्रम को समझाने के लिए 2 अप्रैल 2026 को एक विशेष वेबिनार आयोजित करने की जानकारी दी है. यह कार्यक्रम दोपहर 3 बजे CBSE मुख्यालय, द्वारका (दिल्ली) में होगा और इसे ऑनलाइन भी देखा जा सकेगा. इस वेबिनार में शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन को नए बदलावों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा.

स्कूलों को दिए गए ये निर्देश

सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे CBSE की आधिकारिक वेबसाइट से पूरा पाठ्यक्रम डाउनलोड करें और इसे शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों के साथ साझा करें. साथ ही स्कूलों को यह भी कहा गया है कि वे नए पाठ्यक्रम को लागू करने के लिए जरूरी तैयारियां समय रहते पूरी कर लें. CBSE ने यह भी साफ किया है कि सभी स्कूलों को नए दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा. इस पाठ्यक्रम में लचीलापन, गतिविधि आधारित शिक्षा और छात्रों के समग्र विकास पर खास ध्यान दिया गया है. 

स्टूडेंट्स को क्या होगा फायदा?

इसके अलावा स्कूल प्रमुखों को सलाह दी गई है कि वे अभिभावकों को इन बदलावों के बारे में जागरूक करें. इसके लिए विशेष पैरेंट-टीचर मीटिंग (PTM) आयोजित करने को कहा गया है, ताकि सभी लोग नए सिस्टम को बेहतर तरीके से समझ सकें. विशेषज्ञों का मानना है कि यह बदलाव शिक्षा प्रणाली को अधिक आधुनिक और छात्र केंद्रित बनाएगा. इससे छात्रों की सोचने, समझने और समस्या हल करने की क्षमता में सुधार होगा. कुल मिलाकर CBSE का यह नया पाठ्यक्रम छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जिससे उन्हें बेहतर और उपयोगी शिक्षा मिल सकेगी.

ये भी पढ़ें: इंतजार की घड़ी खत्म! सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जल्द, जानें कैसे कर सकेंगे चेक

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, रिटायर्ड बैंक अधिकारी के लिए भी मौका 
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, रिटायर्ड बैंक अधिकारी के लिए भी मौका 
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget