एक्सप्लोरर

स्कूल के बाद कौन सा करियर चुनें? CBSE ने पैरेंट्स के लिए जारी की खास गाइड!

स्कूल के बाद कौन-सा करियर सही रहेगा? CBSE ने पेरेंट्स के लिए एक खास गाइडबुक जारी की है, जो बच्चों को सही करियर चुनने में मदद करेगी. जानिए इस हैंडबुक में क्या है खास!

अगर आप एक स्टूडेंट हैं या आपके घर में कोई बच्चा 10वीं या 12वीं क्लास में पढ़ रहा है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. स्कूल के बाद करियर का सही चुनाव करना किसी भी छात्र और उसके माता-पिता के लिए एक बड़ी चुनौती होती है. इसी को ध्यान में रखते हुए, CBSE (सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन) ने स्कूलों को एक विशेष गाइडबुक भेजी है, जो पेरेंट्स की करियर गाइडेंस में मदद करेगी.

CBSE ने क्यों जारी की यह गाइडबुक?

आज के समय में करियर के हजारों ऑप्शन मौजूद हैं. मेडिकल, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट से लेकर डिफेंस, डिजाइनिंग और स्टार्टअप तक-हर क्षेत्र में नए अवसर हैं. लेकिन इतनी ज्यादा संभावनाओं के बीच सही फैसला लेना मुश्किल हो जाता है.

CBSE का मानना है कि स्कूल, माता-पिता और समाज के अन्य लोगों का सहयोग जरूरी है, ताकि बच्चों को सही करियर के लिए तैयार किया जा सके. इसी को ध्यान में रखते हुए CBSE ने "Parents’ Handbook on Careers after School in India" नामक गाइडबुक जारी की है, जिसे करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट श्री मोहित मंगल ने तैयार किया है.

क्या मिलेगा इस गाइडबुक में?

CBSE की इस गाइडबुक में पेरेंट्स के लिए कई महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं, जो उनके बच्चों के करियर निर्णय को आसान बनाएंगी. इस किताब में:

  • विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी
  • कौन-सा करियर किस तरह के स्टूडेंट्स के लिए सही है?
  • कॉलेज और कोर्स के चयन में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
  • सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में रोजगार की संभावनाएं
  • स्कॉलरशिप और एजुकेशन लोन की जानकारी

एंट्रेंस एग्जाम और उच्च शिक्षा के लिए अन्य संसाधन

CBSE ने इस गाइडबुक के अलावा, "Entrance Exams 2025 Guide" और 21 Higher Education Vertical Books भी जारी की हैं, जो स्टूडेंट्स और पेरेंट्स के लिए एक जरूरी संदर्भ साबित हो सकती हैं. इन किताबों में विभिन्न एंट्रेंस एग्जाम जैसे JEE, NEET, CLAT, UPSC आदि की विस्तृत जानकारी दी गई है.

जानिए माता-पिता की भूमिका क्यों जरूरी

कई बार माता-पिता अपने बच्चों पर पारंपरिक करियर (डॉक्टर, इंजीनियर, सरकारी नौकरी) का दबाव बनाते हैं, जबकि नई पीढ़ी के लिए कई नए और रोचक करियर ऑप्शन मौजूद हैं, जैसे:

  • ग्राफिक डिजाइनिंग
  • पब्लिक स्पीकिंग और डिजिटल मार्केटिंग
  • गेम डेवलपमेंट
  • डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
  • फोटोग्राफी और कंटेंट क्रिएशन

इस गाइडबुक का उद्देश्य यही है कि माता-पिता अपने बच्चों को बेहतर तरीके से समझें और उन्हें सही करियर चुनने में मदद करें.

जानिए आपको क्या करना चाहिए

अगर आप भी अपने बच्चे के करियर को लेकर चिंतित हैं, तो इस गाइडबुक को जरूर पढ़ें. यह CBSE द्वारा जारी की गई है, जिससे आपको सही और विश्वसनीय जानकारी मिलेगी. स्कूल के बाद करियर का चुनाव पूरी जिंदगी को प्रभावित करता है. इसलिए, सही जानकारी और समझदारी से लिया गया निर्णय ही बच्चे के सुनहरे भविष्य की नींव रख सकता है.

यह भी पढ़ें: यहां है CUET क्रैक करने का फॉर्मूला, तैयारी में अपनाएं ये मास्टर स्ट्रोक

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर के 1156 पदों पर भर्ती
UPPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर के 1156 पदों पर भर्ती
NTA में बड़ा बदलाव, 3 महीने में खत्म होगी एडहॉक व्यवस्था
NTA में बड़ा बदलाव, 3 महीने में खत्म होगी एडहॉक व्यवस्था
UPSSSC VDO में 1468 कैंडिडेट सेलेक्ट, कब शुरू होगी ड्यूटी और कितनी मिलेगी सैलरी?
UPSSSC VDO में 1468 कैंडिडेट सेलेक्ट, कब शुरू होगी ड्यूटी और कितनी मिलेगी सैलरी?
मुंबई यूनिवर्सिटी ने बदले परीक्षा नियम, हॉल टिकट के लिए APAAR ID होगी अनिवार्य
मुंबई यूनिवर्सिटी ने बदले परीक्षा नियम, हॉल टिकट के लिए APAAR ID होगी अनिवार्य

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget