एक्सप्लोरर

CBSE बोर्ड का बड़ा बदलाव, स्कूल की मंजूरी के बिना नहीं चुन पाएंगे एडिशनल सब्जेक्ट

CBSE New Rules: सीबीएसई ने अतिरिक्त विषयों पर नए नियम लागू किए हैं. अब 10वीं में केवल 2 और 12वीं में 1 अतिरिक्त विषय ही चुनने की अनुमति होगी.  

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ा बदलाव किया है. अब छात्र अतिरिक्त विषय चुनने में पूरी आज़ादी नहीं पाएंगे. नए नियमों के मुताबिक, कक्षा 10 में सिर्फ 2 अतिरिक्त विषय और कक्षा 12 में केवल 1 अतिरिक्त विषय की ही अनुमति होगी. इतना ही नहीं, चुने गए विषयों की पढ़ाई लगातार दो साल तक करनी होगी, तभी छात्र उस विषय का बोर्ड एग्जाम दे पाएंगे. जिन स्कूलों ने किसी विषय के लिए सीबीएसई से मंजूरी नहीं ली है, वहां के छात्रों को वह विषय चुनने की इजाजत नहीं होगी.

अतिरिक्त विषयों पर नियम

सीबीएसई ने एडिश्नल (अतिरिक्त) विषयों के लिए भी गाइडलाइन बनाई है. कक्षा 10 के छात्र 5 मुख्य विषयों के अलावा सिर्फ 2 अतिरिक्त विषय ही ले सकेंगे. वहीं कक्षा 12 में केवल 1 एडिश्नल विषय की अनुमति होगी.

सिर्फ विषय चुनना काफी नहीं होगा. छात्रों को इन विषयों की पढ़ाई लगातार दो साल करनी होगी. यानी 10वीं के लिए 9वीं और 10वीं दोनों साल पढ़ना जरूरी होगा. इसी तरह 12वीं के लिए 11वीं और 12वीं दोनों सालों में विषय पढ़ना होगा. तभी उन्हें बोर्ड परीक्षा में उस विषय को शामिल करने की इजाजत मिलेगी.

स्कूल की अनुमति और सुविधाएं जरूरी

बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि कोई भी स्कूल तभी एडिश्नल विषय ऑफर कर सकता है जब उसके पास बोर्ड की अनुमति हो. साथ ही स्कूल में उस विषय के लिए शिक्षक, लैब और अन्य जरूरी सुविधाएं होनी चाहिए. अगर किसी स्कूल ने मंजूरी नहीं ली है या उसके पास संसाधन नहीं हैं तो छात्र उस विषय को परीक्षा में नहीं चुन पाएंगे.

यह भी पढ़ें - रेखा ज्यादा पढ़ी-लिखी हैं या जया भादुड़ी? देख लें पुराने जमाने की इन दो हसीनाओं की डिग्री

कम्पार्टमेंट और एसेंशियल रिपीट वाले छात्रों के लिए विकल्प

अगर कोई छात्र अपने आखिरी साल में किसी एडिश्नल विषय में फेल हो जाता है और उसे कम्पार्टमेंट या एसेंशियल रिपीट श्रेणी में रखा जाता है, तो वह प्राइवेट कैंडिडेट (निजी परीक्षार्थी) के तौर पर दोबारा परीक्षा दे सकता है.

निजी परीक्षार्थियों को किसी स्कूल से जुड़ने की जरूरत नहीं होती. वे घर पर पढ़ाई कर सकते हैं और सीधे बोर्ड परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. यह विकल्प उन छात्रों के लिए मददगार है जो दोबारा मौका पाना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें - DSSSB Recruitment 2025: दिल्ली में निकली 615 पदों पर वैकेंसी, आज है अप्लाई करने का आखिरी चांस

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 साल में कितने प्रतिशत बढ़ गई दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की फीस? देख लें रिपोर्ट
20 साल में कितने प्रतिशत बढ़ गई दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की फीस? देख लें रिपोर्ट
UP पुलिस कांस्टेबल PET परीक्षा फिर टली, जारी हुआ नया शेड्यूल
UP पुलिस कांस्टेबल PET परीक्षा फिर टली, जारी हुआ नया शेड्यूल
AMU के तीन PhD छात्रों का कमाल, नोबेल विजेता की रिसर्च टीम का बने हिस्सा
AMU के तीन PhD छात्रों का कमाल, नोबेल विजेता की रिसर्च टीम का बने हिस्सा
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में निकली भर्ती, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में निकली भर्ती, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget