एक्सप्लोरर

CBSE CTET Admit Card 2020: जल्द रिलीज होंगे सीटीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड, यहां जानें परीक्षा से संबंधित अन्य अहम जानकारियां

CBSE जल्द ही Central Teachers Eligibility Test 2020 के एडमिट कार्ड रिलीज करेगा. जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट से ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड.

CBSE CTET 2020 Admit Cards To Release Soon: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई जल्द ही सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा 2020 के एडमिड कार्ड रिलीज करेगा. ये एडमिट कार्ड्स आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज होंगे, जिसके बाद इन्हें बताए गए स्टेप्स द्वारा डाउनलोड किया जा सकता है. ऐसा करने के लिए सीबीएसई सेंट्रल टीचर्स एलिजबिलिटी टेस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट का एड्रेस है – ctet.nic.in.

वे कैंडिडेट्स जिन्होंने सीटीईटी परीक्षा 2020 के लिए आवेदन किया हो, वे जारी होने के बाद सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा 31 जनवरी 2021 के दिन आयोजित होगी. ये जुलाई सेशन का एग्जाम है जो कोविड के कारण टलते-टलते जनवरी महीने तक आ गया है.

साल में दो बार आयोजित होती है परीक्षा –

सेंट्रल टीचर्स एलिजबिलिटी टेस्ट साल में दो बार आयोजित होता है. एक बार जुलाई के महीने में और एक बार दिसंबर के महीने में. इस बार की जुलाई महीने की परीक्षा कोरोना और लॉकडाउन के कारण बार-बार स्थगित हुई और अंततः अब जनवरी महीने के आखिरी दिन आयोजित होगी.

एग्जाम वाले दिन कैंडिडेट्स के लिए एडमिट कार्ड साथ में कैरी करना कंपलसरी है. बिना एडमिट कार्ड के कैंडिडेट्स को हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. सीटीईटी परीक्षा का 14वां एडिशन कोविड महामारी के मद्देनजर सभी प्रिकॉशंस को ध्यान में रखते हुए और सभी गाइडलाइंस को फॉलो करते हुए आयोजित होगा. एडमिट कार्ड रिलीज के साथ ही जारी होंगी गाइडलाइंस जिनका पालन कैंडिडेट्स को करना होगा.

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड –

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी ctet.nic.in पर.
  • यहां होमपेज पर सीटीईटी एडमिट कार्ड नाम का लिंक दिया होगा, इस पर क्लिक करें.
  • इतना करते ही एक नया पेज खुल जाएगा, जिस पर आपको अपने डिटेल्स डालने होंगे.
  • डिटेल्स डालकर सबमिट का बटन दबा दें. इतना करते ही आपका एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा. यहां से इसे डाउनलोड कर लें और चाहें तो एक प्रिंट निकालकर भी अपने पास रख सकते हैं.
  • जहां तक एडमिट कार्ड रिलीज की तारीख की बात है तो सीबीएसई ने किसी तारीख की घोषणा नहीं की है पर आमतौर पर परीक्षा से दो हफ्ते पहले एडमिट कार्ड जारी हो जाता है. इसलिए कैंडिडेट ताजा जानकारियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें.
  IAS Success Story: बिना कोचिंग के केवल सेल्फ स्टडी से कैसे पास की निखिल ने UPSC परीक्षा? जानें

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
BHEL में निकली 660 पदों पर भर्ती, 18 नवंबर 2026 तक ऐसे करें आवेदन
BHEL में निकली 660 पदों पर भर्ती, 18 नवंबर 2026 तक ऐसे करें आवेदन
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म
कितने पढ़े लिखे हैं टाइगर श्रॉफ? मुंबई में फायरिंग के बाद बची एक्टर की जान
कितने पढ़े लिखे हैं टाइगर श्रॉफ? मुंबई में फायरिंग के बाद बची एक्टर की जान

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget