एक्सप्लोरर

CBSE CTET 2022: परीक्षा शेड्यूल जारी, इन डेट्स पर होगा एग्जाम, यहां देखें कंप्लीट लिस्ट

CBSE CTET 2022 Schedule: सेंटल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने सेंट्रल टीचर एलिजबिलिटी टेस्ट 2022 का डिटेल्ड शेड्यूल जारी कर दिया है. परीक्षा आज से लेकर फरवरी महीने तक आयोजित होंगी.

CBSE Releases CTET 2022 Exam Dates: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सेंट्रल टीचर एलिजबिलिटी टेस्ट यानी सीटीईटी 2022 का विस्तृत शेड्यूल रिलीज कर दिया है. वे कैंडिडेट्स जो इस साल की सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा दे रहे हों, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शेड्यूल चेक कर सकते हैं. नोटिस में दी जानकारी के मुताबिक सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा का आयोजन आज यानी 28 दिसंबर 2022 दिन बुधवार से लेकर 07 फरवरी 2023 तक होगा. एग्जाम देशभर के शहरों में अलग-अलग केंद्रों में आयोजित किया जाएगा.

ये हैं एग्जाम डेट

नोटिस में दी जानकारी के मुताबिक सीटीईटी परीक्षा 28 और 29 दिसंबर 2022, 9, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 20, 23, 24, 25, 27, 28, 29, 30 जनवरी 2023 और 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7 फरवरी 2023 के दिन आयोजित होगी. कैंडिडेट अपनी परीक्षा की तारीख चेक करने के लिए सीटीईटी वेबसाइट पर लॉगइन कर सकते हैं. यहां से उन्हें अपनी परीक्षा की तारीख और शहर के विषय में जानकारी उपलब्ध हो जाएगी.

एडमिट कार्ड से मिलेगी डिटेल में जानकारी

बोर्ड ने इस बाबत जो नोटिस जारी किया है उसमें साफ तौर पर कहा गया है कि एग्जामिनेशन सेंटर, एग्जाम शिफ्ट और टाइम आदि के बारे में डिटेल में जानकारी एडमिट कार्ड में मिलेगी. प्रवेश पत्र उम्मीदवारों को परीक्षा से केवल दो दिन पहले उपलब्ध कराए जाएंगे. इस प्रवेश पत्र में एग्जाम को लेकर सभी डिटेल्स दिए होंगे.

नहीं होगा कोई बदलाव

बोर्ड ने नोटिस में ये भी साफ किया है कि एग्जाम सिटी, एग्जामिनेशन सेंटर या एग्जाम डेट को लेकर कोई भी बदलाव किसी भी सूरत में बोर्ड स्वीकार नहीं करेगा. बेहतर होगा कैंडिडेट इस बारे में बोर्ड से संपर्क न करें.

28 और 29 दिसंबर की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी किए जा चुके हैं और उम्मीदवार अभी भी इन्हें सीबीएसई सीटीईटी की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए केवल ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.

CTET Notification

यह भी पढ़ें: CBSE प्रैक्टिकल एग्जाम का डिटेल शेड्यूल जारी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget