एक्सप्लोरर

CBSE 12वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 500 में 499 नंबर लाकर हंसिका शुक्ला और करिश्मा अरोड़ा ने एक साथ किया टॉप

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्ररी एजुकेशन (सीबीएसई) ने क्लास 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया. इस बार सभी जोन का रिजल्ट एक साथ घोषित किया गया है.

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने क्लास 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में बैठे छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- cbse.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट तीनों स्ट्रीम साइंस, आर्ट और कॉमर्स का जारी किया गया है. इस बार दो लड़कियां डीपीएस गाजियाबाद से हंसिका शुक्ला और एसडी पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर से करिश्मा अरोड़ा ने 499 नंबर लाकर पूरे देश में एक साथ टॉप किया है.

12वीं की परीक्षा में इस बार कुल 83.4 फीसदी छात्र पास हुए हैं. इसमें 79.4 फीसदी लड़के और 88.70 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं. रीजन वाइज में 98.4 फीसदी छात्र सबसे अधिक त्रिवेंद्रम से पास हुए हैं. चैन्नई रीजन का स्थान दूसरे नंबर पर है. यहां से 92.93 फीसदी छात्र पास हुए हैं. तीसरे स्थान पर दिल्ली रीजन का नाम है. यहां से 91.87 फीसदी पास हुए हैं. केंद्रीय विद्यालय का रिजल्ट 98.54 फीसदी रहा है. लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से 9 फीसदी बेहतर रहा है. दूसरे स्थान पर इस बार तीन लड़कियों ने एक साथ टॉप किया है. इसमें हरियाणा के जींद की भाव्या, ऋषिकेश की गौरंगी चावला और रायबरेली की ऐश्वर्या ने एक साथ दूसरे स्थान पर टॉप किया है. 28 दिन के अंदर इस बार रिजल्ट जारी किया गया है. यह अपने आप में रिकॉर्ड है. 4 अप्रैल को लास्ट परीक्षा हुई थी. इस बार सभी जोन का रिजल्ट एक साथ घोषित किया गया है. परीक्षा देश में 4,974 सेंटर पर आयोजित की गई थी. विदेश में भी 78 सेंटर बनाए गए थे. परीक्षा में टॉप करने वाली हंसिका शुक्ला ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि उसके साइकोलॉजी, इतिहास, म्यूजिक वोकल और पॉलिटिकल सब्जेक्ट में 100 में 100 नंबर आए हैं. हंसिका को अंग्रेजी में 99 नंबर आए हैं. यहां यह महत्वपूर्ण है कि हंसिका ने पढ़ाई के लिए कोई कोचिंग नहीं लिया था. वह आगे चलकर आईएफएस ऑफिसर बनना चाहती हैं. हंसिका के पापा राज्यसभा सचिवालय में काम करते हैं जबकि उनकी मां प्रोफेसर हैं. कैसे चेक करें रिजल्ट- सबसे पहले इस वेबसाइट- cbse.nic.in को ओपन करें

यहां रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें

अपना रोल नंबर यहां दर्ज करें

इसके बाद आपका रिजल्ट पेज पर डिस्प्ले हो जाएगा

अपने रिजल्ट को डाउनलोड करें

बता दें कि इस बार सीबीएसई क्लास 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कुल 31,14,821 लाख छात्रों ने रजिस्टर्ड किया था. इसमें से 13 लाख छात्रों ने इस बार 12वीं की परीक्षा दी थी. परीक्षा देने वालों में लड़कों की संख्या सात लाख से अधिक और लड़कियों की संख्या पांच लाख से अधिक है. पिछली बार सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में 83 फीसदी छात्र पास हुए थे. यह भी पढ़ें-

साइक्लोन फोनी: 103 ट्रेनें रद्द, पर्यटकों के रेस्क्यू के लिए दो स्पेशल ट्रेनों की सुविधा

चक्रवाती तूफान ‘फोनी’ ओडिशा में कल देगा दस्तक, 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है आंधी केजरीवाल का बड़ा आरोप, कहा- बीजेपी 10-10 करोड़ रुपए में पार्टी के विधायकों को खरीदना चाहती है यौन उत्पीड़न के आरोप में प्रधान न्यायाधीश जांच समिति के सामने हुए पेश भोपालः नाबालिग के साथ रेप के बाद हत्या, साध्वी प्रज्ञा बोलीं- तेरा बदला हम लेंगे बेटी देखें वीडियो-

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
सरकारी नौकरियों पर टिका रोजगार का बड़ा हिस्सा, नॉर्थ-ईस्ट और J&K सबसे आगे 
सरकारी नौकरियों पर टिका रोजगार का बड़ा हिस्सा, नॉर्थ-ईस्ट और J&K सबसे आगे 
नीट यूजी के बाद भी MBBS में 800 से ज्यादा सीटें खाली, छात्र क्यों नहीं ले रहे एडमिशन?
नीट यूजी के बाद भी MBBS में 800 से ज्यादा सीटें खाली, छात्र क्यों नहीं ले रहे एडमिशन?
हिमाचल में कक्षा 1 से पढ़ाई जाएगी नैतिक शिक्षा, 600 JBT टीचर्स की भी होगी भर्ती
हिमाचल में कक्षा 1 से पढ़ाई जाएगी नैतिक शिक्षा, 600 JBT टीचर्स की भी होगी भर्ती

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
'हिंदू खतरे में नहीं, बीजेपी...', जन आक्रोश मोर्चे पर भड़के आसिफ शेख
'हिंदू खतरे में नहीं, बीजेपी...', जन आक्रोश मोर्चे पर भड़के आसिफ शेख
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
Embed widget