एक्सप्लोरर

CBSE 12th Result 2021: CBSE कक्षा 12वीं के नतीजे आज 2 बजे किए जाएंगे घोषित, ऐसे करें चेक

CBSE Board 12th Result 2021: CBSE आज कक्षा 12 के छात्रों का परिणाम दोपहर 2 बजे घोषित कर देगा.छात्र परिणाम जारी किए जाने के बाद आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) आज कक्षा 12 के छात्रों का परिणाम दोपहर 2 बजे घोषित कर देगा. गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई समेत तमाम राज्य बोर्डों को 10वीं 12वीं परीक्षा का परिणाम जारी करने के लिए 31 जुलाई तक डेडलाइन दी थी. वहीं CBSE 12वीं रिजल्ट 2021 जारी किए जाने की घोषणा होते ही सीबीएसई 12वीं के लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों ने राहत की सांस ली है. 

CBSE 12th Result 2021: सीबीएसई के 16 लाख से ज्यादा 12वीं के छात्रों का परिणाम आज होगा जारी

सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए 16 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जो इस साल रद्द कर दी गई थी. महामारी को देखते हुए, बोर्ड ने अपने इतिहास में पहली बार परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया और इसके बजाय छात्रों का उनके पिछले प्रदर्शन के आधार पर मूल्यांकन किया. जिसके तहत  कक्षा 10, 11 और कक्षा 12 की आंतरिक परीक्षाओं में छात्र के प्रदर्शन के आधार पर परिणाम जारी किए जा रहे हैं.

इस फॉर्मूले के आधार पर सीबीएसई 12वीं के छात्रों की मार्किंग की गई है (CBSE 12th Result 2021 Marking Criteria)

CBSE Board कक्षा 12 के परिणाम तैयार करने के लिए सीबीएसई बोर्ड द्वारा गठित 13 सदस्यीय पैनल द्वारा तय की गई मूल्यांकन नीति के मुताबिक  कक्षा 10 के थ्योरी पेपर के मार्क्स को 30 प्रतिशत वेटेज कक्षा 11 के मार्क्स को  30 प्रतिशत वेटेज और कक्षा 12 के यूनिट टेस्ट / मिड-टर्म / प्री-बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों का 40 प्रतिशत वेटेज दी गई है.

CBSE ऑप्शनल परीक्षा  15 अगस्त से 15 सितंबर के बीच होगी आयोजित

सीबीएसई कक्षा 12 के उन छात्रों के लिए ऑप्शनल परीक्षा आयोजित करेगा जो मूल्यांकन मानदंडों द्वारा प्राप्त परिणामों से संतुष्ट नहीं होंगे. शिक्षा बोर्ड ने 15 अगस्त से 15 सितंबर के बीच ऑप्शनल एग्जाम की तारीखें भी निर्धारित की हैं. सीबीएसई कक्षा 12 के परिणाम घोषित होने के बाद वैकल्पिक परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आवेदन विंडो खोलेगा.

 सीबीएसई 12वीं का परिणाम 2021 कैसे करें चेक

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं.

सीबीएसई कक्षा 12/10 परिणाम 2021 लिंक पर क्लिक करें.

अपने रोल नंबर और अन्य जरूरी डिटेल्स दर्ज कर लॉगिन करें.

सीबीएसई कक्षा 12/10 परिणाम 2021 डाउनलोड करने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.

भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट भी लेकर रख लें.

CBSE परिणाम 2021 IVRS, SMS से भी चेक कर सकेंगे

सीबीएसई कक्षा 12 परिणाम 2021 आईवीआरएस और SMS के माध्यम से भी उपलब्ध होंगे. सीबीएसई द्वारा बोर्ड के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबरों पर परिणाम भेजे जाएंगे. उम्मीदवार अपना सीबीएसई 12वीं परिणाम 2021 जानने के लिए CBSE बोर्ड द्वारा दिए गए नंबरों पर भी कॉल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें

Board Result 2021: पंजाब, राजस्थान समेत देश के 5 राज्यों में आज जारी होंगे 10वीं-12वीं बोर्ड कक्षाओं के रिजल्ट

MBOSE 12th Result 2021: आज 11 बजे घोषित होगा मेघालय बोर्ड की 12वीं कक्षा का परिणाम, यहां करें चेक

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती
CA इंटर रिजल्ट जारी, दोनों ग्रुप में सिर्फ 13.21% छात्र पास, यहां चेक करें स्कोर 
CA इंटर रिजल्ट जारी, दोनों ग्रुप में सिर्फ 13.21% छात्र पास, यहां चेक करें स्कोर 
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget