एक्सप्लोरर

CBSE Board Exam 2024: इस साल की मार्किंग स्कीम में हुआ बदलाव, बढ़ेगी MCQ की संख्या, पढ़ें डिटेल

CBSE Board Exam 2024 New Pattern: सीबीएसई बोर्ड साल 2023-24 की परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया गया है. अब ज्यादा मल्टीपल च्वॉइस क्वैश्चन आएंगे और शॉर्ट और लांग आंसर को कम वेटेज मिलेगा.

CBSE Board Exam 2024 New Pattern According to NEP 2020: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने क्लास 10वीं और 12वीं की एसेसमेंट स्कीम में बदलाव किया है. ये बदलाव अगले साल की परीक्षा यानी एकेडमिक ईयर 2024 के लिए ही है. इसके तहत एग्जाम में अब मल्टीपल च्वॉइस क्वैश्चंस की संख्या बढ़ायी जाएगी और लांग तथा शॉर्ट क्वैश्चन आंसर को कम वेटेज दिया जाएगा. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक इस बारे में सीबीएसई ऑफिशियल्स का कहना है कि ये बदलाव नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 की तर्ज पर किए गए हैं.

केवल इस साल तक सीमित रह सकता है बदलाव

सीबीएसई बोर्ड दसवीं और बारहवीं के परीक्षा पैटर्न और एसेसमेंट स्कीम में हुआ ये बदलाव केवल इस साल तक सीमित रह सकता है. इसके बाद नेशनल क्यूरीकुलम फ्रेमवर्क (NCF) के मुताबिक पैटर्न को फिर से डिजाइन किया जा सकता है.

कंपीटेंसी बेस्ड सवालों पर किया जाएगा फोकस

नेशनल एजुकेशन पॉलिसी इस बात पर जोर देती है कि लर्निंग को अधिक फोकस्ड होना चाहिए जिससे बच्चे की क्रिएटिव और क्रिटिकल थिंकिंग को निखारा जा सके. इससे बच्चे 21वीं सदी में आने वाली चुनौतियों को और अच्छे से संभाल पाएंगे. परीक्षा पैटर्न में जो बदलाव किए जा रहे हैं वे बच्चों की कंपीटेंसी बढ़ाने के लिए हैं इसलिए कंपीटेंसी बेस्ड सवालों पर फोकस किया जाएगा.

किसे मिलेगा कितना वेटेज

ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल अब एमसीक्यू होंगे जिन्हें 20 प्रतिशत वेटेज दिय जाएगा. शॉर्ट और लांग आंसर टाइप क्वैश्चन का वेटेज 40 प्रतिशत से कम करके 30 प्रतिशत कर दिया गया है. सवालों का पैटर्न ऐसा होगा जिसमें सोर्स बेस्ड इंटीग्रेटेड सवाल आएंगे, केस पर आधारित सवाल आएंगे. कुल मिलाकर बच्चों की क्रिटिकल थिंकिंग को बढ़ावा देने वाले सवाल ज्यादा पूछे जाएंगे.

वहीं 12वीं में 40 प्रतिशत सवाल कंपीटेंसी बेस्ड होंगे और एमसीक्यू के फॉर्म में आएंगे. पिछले सेशन में ऐसे सवालों को 30 प्रतिशत वेटेज दिया गया था. पिछले साल की तुलना में जब लांग और शॉर्ट आंसर टाइप क्वैश्चन को 50 प्रतिशत वेटेज दिया जाता था उसे इस साल कम करके 40 प्रतिशत कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: GAIL में चल रही है भर्ती, जल्द करें अप्लाई 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बोर्ड एग्जाम के लिए कितने घंटे पढ़ना है जरूरी, क्या कहते हैं टॉपर्स?
बोर्ड एग्जाम के लिए कितने घंटे पढ़ना है जरूरी, क्या कहते हैं टॉपर्स?
अब बिहार के शिक्षक जाएंगे विदेश, जानिए किन्हें मिलेगा यह मौका?
अब बिहार के शिक्षक जाएंगे विदेश, जानिए किन्हें मिलेगा यह मौका?
हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 पदों पर भर्ती, 19 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 पदों पर भर्ती, 19 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
दिल्ली के इस सरकारी अस्पताल में वॉक इन इंटरव्यू, 2 लाख तक मिलेगी सैलरी
दिल्ली के इस सरकारी अस्पताल में वॉक इन इंटरव्यू, 2 लाख तक मिलेगी सैलरी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget