एक्सप्लोरर

CBSE Board Exam 2021: बोर्ड परीक्षाएं लिखित होंगी, नहीं होंगे ऑनलाइन एग्जाम, CBSE ने किया साफ

सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है. बोर्ड ने साफ किया है कि साल 2021 की परीक्षाएं लिखित रूप में ही होंगी. ऑनलाइन पेपर कराने की बोर्ड की कोई योजना नहीं है.

CBSE Board Exams 2021 To Be Conducted In Written Mode Only: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने साल 2021 की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ा एलान किया है. बोर्ड ने साफ किया है कि वर्तमान माहौल के कारण ऑनलाइन परीक्षा कराने का उनका कोई इरादा नहीं है. परीक्षा पहले की तरह रिटेन मोड में ही होंगी. इसी के साथ स्टूडेंट्स एक बात के लिए श्योर हो सकते हैं कि उन्हें पहले की ही तरह इस साल की भी परीक्षा देनी है.

सीबीएसई ने ट्वीट कर दी जानकारी – बोर्ड परीक्षा 2021 के पैटर्न के बारे में सीबीएसई ने ट्विटर के माध्यम से जानकारी दी. अपने ट्वीट में बोर्ड ने लिखा कि साल 2021 की बोर्ड परीक्षाएं रिटेन मोड में होंगी न कि ऑनलाइन. इससे स्टूडेंट्स की एक बड़ी शंका का समाधान हो गया है. दरअसल इस साल कोरोना की वजह से शिक्षा प्रणाली में बड़ा उलट-फेर हुआ है. सीबीएसई के बोर्ड एग्जाम्स भी इससे अछूते नहीं रहे.

क्लास दसवीं और बारहवीं के स्टूडेंट्स इस साल के माहौल को देखते हुए इस बात को लेकर चिंतित थे कि कहीं दूसरे एग्जाम्स की तरह सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं भी ऑनलाइन मोड में न आयोजित हों. बोर्ड के यह साफ करने से स्टूडेंट्स पहले की ही तरह परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं क्योंकि उन्हें लिखित एग्जाम ही देना है.

सभी कोविड गाइडलाइंस का होगा पालन – सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं लिखित मोड में जरूर होंगी पर इस दौरान सभी कोविड गाइडलाइंस का ठीक से पालन होगा. स्टूडेंट्स की सुरक्षा में किसी प्रकार की कोई ढ़िलाई नहीं बरती जाएगी. दरअसल ऑनलाइन परीक्षाओं के साथ एक समस्या यह भी है कि हर स्टूडेंट के पास ऑनलाइन परीक्षा देने का हर साधन उपलब्ध नहीं होता. इस वजह से भी बोर्ड इस बारे में विचार नहीं कर रहा. अभी तक बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों को लेकर भी कुछ साफ नहीं है. स्टूडेंट्स इस बात से परेशान हैं कि डेटशीट भी रिलीज नहीं हुई है. हालांकि एजुकेशन मिनिस्टर द्वारा आने वाली दस दिसंबर को आयोजित होने वाले लाइव सेमिनार से स्टूडेंट्स को चीजें साफ होने की बहुत उम्मीद है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम 
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम 
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
MPSC विवाद में तुकाराम मुंढे को जिम्मेदारी, 70 हजार पदों पर भर्ती की मांग
MPSC विवाद में तुकाराम मुंढे को जिम्मेदारी, 70 हजार पदों पर भर्ती की मांग

वीडियोज

विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget