एक्सप्लोरर

CBSE Board Exam 2025: सीबीएसई ने की सिलेबस में कटौती, आंतरिक मूल्यांकन में होगा बदलाव

सीबीएसई की तरफ से छात्रों को राहत दी गई है. बोर्ड ने सिलेबस में कुछ फीसदी की कटौती की बात कही है.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आगामी 2025 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के सिलेबस में 15% तक की कटौती की घोषणा की है. यह कदम छात्रों को गहन अध्ययन करने का अवसर देने और रटने की आदत को कम करने के उद्देश्य से उठाया गया है. इस महत्वपूर्ण घोषणा को इंदौर में आयोजित प्रिंसिपल समिट के दौरान बोर्ड के अधिकारियों ने साझा किया.

सिलेबस में 15% तक की कटौती

सीबीएसई के भोपाल क्षेत्रीय अधिकारी, विकास कुमार अग्रवाल ने बताया कि सिलेबस में की गई कटौती बोर्ड के नए शैक्षिक ढांचे के अनुरूप है. इसका उद्देश्य छात्रों को अत्यधिक विषय-वस्तु के बोझ से मुक्त करना है, ताकि वे अधिक प्रभावी तरीके से विषयों का गहन अध्ययन कर सकें. इस बदलाव के जरिए छात्रों को किताबों की सीमाओं से बाहर निकलकर विषयों के विभिन्न पहलुओं पर सोचने और समझने का अवसर मिलेगा.

आंतरिक मूल्यांकन में बढ़ोतरी

इस बार बोर्ड परीक्षा में आंतरिक मूल्यांकन का वेटेज 40% कर दिया गया है, जो अब छात्रों के अंतिम ग्रेड का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा. शेष 60% अंक परंपरागत रूप से अंतिम बोर्ड परीक्षा पर आधारित होंगे. आंतरिक मूल्यांकन में प्रोजेक्ट्स, असाइनमेंट्स, और आवधिक परीक्षण शामिल होंगे. इससे छात्रों को निरंतर मूल्यांकन के जरिए अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने का बेहतर मौका मिलेगा. विकास अग्रवाल ने कहा कि यह बदलाव छात्रों को उनकी वास्तविक समझ और कौशल को अधिक प्रभावी रूप से प्रदर्शित करने का अवसर देगा.

कौशल आधारित प्रश्नों पर जोर

सीबीएसई अब अपनी परीक्षा प्रणाली में कौशल आधारित शिक्षा को प्राथमिकता दे रहा है. 2025 की बोर्ड परीक्षाओं में प्रश्नपत्र का लगभग 50% हिस्सा सैद्धांतिक ज्ञान के बजाय वास्तविक जीवन के अनुप्रयोगों, समस्याओं और व्यावहारिक स्थितियों पर आधारित होगा. यह बदलाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य छात्रों में आलोचनात्मक सोच और समस्या समाधान क्षमता को बढ़ावा देना है.

एक्सपर्ट्स के अनुसार इन बदलावों से यह साफ है कि सीबीएसई शिक्षा प्रणाली में रटने की बजाय समझ और कौशल आधारित मूल्यांकन को बढ़ावा दे रहा है, जिससे छात्र न केवल परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे, बल्कि वास्तविक जीवन की चुनौतियों का सामना भी कर सकेंगे.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IIT में CS तो मेडिकल फील्ड में किस स्ट्रीम की है दीवानगी? कितने घंटे करनी होती है पढ़ाई
IIT में CS तो मेडिकल फील्ड में किस स्ट्रीम की है दीवानगी? कितने घंटे करनी होती है पढ़ाई
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
OTA और IMA में क्या होता है अंतर? CDS परीक्षार्थी कर लें नोट
OTA और IMA में क्या होता है अंतर? CDS परीक्षार्थी कर लें नोट
UGC NET दिसंबर 2026: NTA ने बदले नियम, जानें नए अपडेट
UGC NET दिसंबर 2026: NTA ने बदले नियम, जानें नए अपडेट

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget