एक्सप्लोरर

CBSE Board 10th Exam 2021 Time Table: कल जारी होगी सीबीएसई बोर्ड दसवीं की डेटशीट, cbse.nic.in पर कर सकेंगे चेक

CBSE Board 10th Date Sheet 2021: CBSE बोर्ड कल यानी 2 फरवरी को क्लास दसवीं की डेटशीट रिलीज करेगा. जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट से स्टूडेंट्स डेटशीट डाउनलोड कर सकेंगे.

CBSE Class 10th Date sheet To Release: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) कल यानी दो फरवरी को क्लास दसवीं की डेटशीट रिलीज करेगा. अंततः स्टूडेंट्स कल जान सकेंगे कि उनका किस विषय का पेपर किस दिन आयोजित होगा. अभी तक कैंडिडेट्स को केवल परीक्षाएं आरंभ होने और खत्म होने की तारीखों का पता है. कल जब विषयवार शेड्यूल घोषित हो जाएगा तो स्टूडेंट्स उसी के अनुरूप अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे पाएंगे. अभी तक की जानकारी के अनुसार सीबीएसई दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं 04 मई 2021 से आरंभ होंगी और 10 जून 2021 तक चलेंगी. लेकिन किस दिन किस विषय की परीक्षा होगी यह कल पता चल जाएगा.

सीबीएसई क्लास दसवीं डेटशीट 2021 एक बार रिलीज होने के बाद स्टूडेंट्स सीबीएसई बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट से डेटशीट डाउनलोड कर सकेंगे. ऐसा करने के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट का एड्रेस है – cbse.nic.in.

जहां तक बात एडमिट कार्ड रिलीज की है तो इस बारे में अभी कोई पक्की जानकारी नहीं है पर ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि सीबीएसई दसवीं और बारहवीं के एडमिट कार्ड अप्रैल के महीने में रिलीज हो सकते हैं. ताजा जानकारियां पाने के लिए कैंडिडेट्स समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें तो ठीक रहेगा.

ऑफलाइन होंगी सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं –

सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में एजुकेशन मिनिस्टर पहले ही साफ कर चुके हैं कि एग्जाम ऑफलाइन ही होंगे. दरअसल हर स्टूडेंट के पास ऑनलाइन एग्जाम देने के संसाधन नहीं होते, इस बात को मद्देनजर रखते हुए परीक्षाएं ऑफलाइन ही करायी जाएंगी. कोरोना के कारण इस तरह के सवाल खड़े हो रहे थे. इस महामारी की वजह से ही इस साल परीक्षाएं तुलनात्मक रूप से देरी से हो रही हैं और सिलेबस को भी तीस प्रतिशत कम किया गया है. वर्तमान माहौल को देखते हुए ही स्टूडेंटस के मन में तमाम तरह के प्रश्न आ रहे थे जिनके समाधान के लिए एजुकेशन मिनिस्टर रमेश पोखरियाल निशंक कई बार लाइव हो चुके हैं.

पिछली बार जब शिक्षा मंत्री लाइव हुए थे, उस समय उन्होंने घोषणा की थी की सीबीएसई दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं की डेटशीट दो फरवरी को घोषित की जाएगी. अंततः स्टूडेंट्स का इंतजार लगभग खत्म हुआ. कल वे परीक्षा का शेड्यूल जान जाएंगे और उसी हिसाब से अपनी लास्ट मिनट स्ट्रेटजी भी प्लान कर पाएंगे.

यह भी पढ़ेंः

AIBE XV Answer Key 2021: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी की आंसर की, इस तारीख तक करें ऑब्जेक्शन    

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जर्मनी से करनी है पत्रकारिता? इन कॉर्सेज में लेना होगा एडमिशन, मिलेगी स्कॉलरशिप
जर्मनी से करनी है पत्रकारिता? इन कॉर्सेज में लेना होगा एडमिशन, मिलेगी स्कॉलरशिप
NEET UG काउंसिलिंग में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ एक विजिट में होगा एडमिशन 
NEET UG काउंसिलिंग में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ एक विजिट में होगा एडमिशन 
7 अगस्त से शुरू हो सकती है NEET काउंसलिंग, MCC जल्द जारी करेगा शेड्यूल
7 अगस्त से शुरू हो सकती है NEET काउंसलिंग, MCC जल्द जारी करेगा शेड्यूल
IIT Kanpur Website Hacked: IIT कानपुर में नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने वेबसाइट ही कर ली हैक
IIT कानपुर में नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने वेबसाइट ही कर ली हैक

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
Embed widget