एक्सप्लोरर

रेस्टोरेंट मालिक की बेटी सना बनी दिल्ली के सरकारी स्कूलों की टॉपर

सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में दिल्ली के सरकारी स्कूलों ने अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. चांदनी चौक के मशहूर अल जवाहर रेस्टोरेंट के मालिक की बेटी सना ने 97.6 फीसदी अंक हासिल कर दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टॉपर बनी हैं.

नई दिल्ली: सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में चांदनी चौक की रहने वाली सना ने 97.6 फीसदी अंक लाकर दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टॉप किया है. उसके पिता रेस्टोरेंट के मालिक हैं इसके बावजूद वह सरकारी स्कूल में पढ़ती थी. यह सरकारी स्कूल के प्रति सना के लगाव को दिखाता है. वह जामा मस्जिद इलाके के सर्वोदय कन्या विद्यालय (एसकेवी) में पढ़ती थी.

सना की खुशी का उस वक्त ठिकाना नहीं रहा जब उसे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बधाई देने के लिए फोन किया. मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के सभी टॉपरों से बात की है. दिल्ली के सरकारी स्कूलों ने इस बार अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. इन स्कूलों से 94.29 फीसदी विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है. 200 से ज्यादा सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 100 फीसदी रहा है. बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं परीक्षा के परिणाम गुरुवार को जारी किये थे. वहीं, एक अन्य छात्रा निकिता दहिया ने 96.6 फीसदी अंक हासिल किए हैं. उन्होंने कहा कि वह भूगोलवेत्ता बनना चाहती हैं, जबकि नजफगढ़ के सरकारी स्कूल के अन्य छात्र नमन गुप्ता का लक्ष्य डॉक्टर बनना है. दहिया और गुप्ता राष्ट्रीय राजधानी के सरकारी स्कूलों के टॉपरों में शामिल हैं. निकिता दहिया ने कहा, ‘‘मैं भूगोल ऑनर्स में दाखिला लेना चाहती हूं और भूगोलवेत्ता बनना चाहती हूं.’’ अपने बेटे के प्रदर्शन पर गर्व करते हुए नमन गुप्ता के पिता ने कहा, ‘‘तीन साल पहले मेरी बेटी ने 12वीं कक्षा में 95 फीसदी अंक हासिल किए थे और अब बेटे ने हमें गौरवान्वित किया है. नमन ने रविवार को मेडिकल प्रवेश परीक्षा दी है. मुझे उम्मीद है कि वह वहां भी ऐसा ही प्रदर्शन करेगा और डॉक्टर बनेगा.’’ यह भी पढ़ें-

गोवा के मुख्यमंत्री का विवादित बयान, कहा- पाकिस्तान की प्रशंसा करनी है तो वहीं चले जाएं

ये है दुनिया का दूसरा सबसे ऊंचा मतदान केंद्र, जानें इसकी समस्याएं

फोनी के उत्पात से थमा ओडिशा, तस्वीरों में देखें बर्बादी की निशानी

देखें वीडियो-

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBSE Date Sheet 2027 LIVE: 10वीं-12वीं की डेटशीट आज हो सकती है जारी, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट
CBSE Date Sheet 2027 LIVE: 10वीं-12वीं की डेटशीट आज हो सकती है जारी, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट
CA की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अपडेट, ICAI ने जारी की मॉक टेस्ट की तारीखें
CA की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अपडेट, ICAI ने जारी की मॉक टेस्ट की तारीखें
NTA ने जारी किया 14 परीक्षाओं का कैलेंडर, दिसंबर से मार्च तक एग्जाम
NTA ने जारी किया 14 परीक्षाओं का कैलेंडर, दिसंबर से मार्च तक एग्जाम
गुजरात के स्कूलों में बाहरियों की एंट्री बैन, लेनी होगी लिखित परमिशन
गुजरात के स्कूलों में बाहरियों की एंट्री बैन, लेनी होगी लिखित परमिशन

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget