एक्सप्लोरर

CBSE 12वीं का परिणाम जारी पर 65 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स का रिजल्ट अभी भी पेंडिंग, जानें वजह

CBSE ने 12वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है हालांकि 65 हजार से ज्यादा छात्रों का रिजल्ट अभी भी पेंडिंग है. इन छात्रों के परिणाम 5 अगस्त 2021 तक घोषित किए जाएंगे.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 30 जुलाई  2021 यानी कल 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया था. हालांकि 65 हजार से ज्यादा छात्र अभी भी अपने परिणाम जारी किए जाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बोर्ड ने जानकारी दी है कि इन छात्रों का रिजल्ट 5 अगस्त 2021 तक जारी कर दिए जाएंगे.

65 हजार से ज्यादा छात्रों का रिजल्ट पेंडिंग
गौरतलब है कि इस साल सीबीएसई 12वीं में 14 लाख 30 हजार 188 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें रेग्यूलर छात्रों की संख्या 13 लाख 69 हजार 745 थी. इन रेग्यूलर स्टूडेंट्स में से बोर्ड ने 13 लाख 45 हजार 61 छात्रों का रिजल्ट जारी कर दिया है. वहीं 65 हजार 184 छात्रों का रिजल्ट होल्ड पर रखा गया है. इनमें से 60 हजार 443 छात्रों का 16 अगस्त से 15 सितंबर के बीच परीक्षा होगी. बाकी बचे स्टूडेंट्स का रिजल्ट किन्ही कारणो से रोका गया है, उन्हें बोर्ड की तरफ से फेल नहीं कर जाएगा. दरअसल सीबीएसई ने छात्रों को भेजे गए या वेबसाइट पर जारी किसी भी परिणाम में फेल शब्द का इस्तेमा न करने का फैसला किया है. बोर्ड ने फेल की जगह इस बार एसेंशियल रिपीट शब्द का इस्तेमाल किया है.

इन स्टूडेंट्स को नहीं किया जाएगा प्रमोट
सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी किए जाने से पहले बोर्ड ने एक सर्कुलर जारी किया था जिसमें बताया था कि ऑनलाइन क्लास, प्रीबोर्ड और छमाही परीक्षाएं न देने वाले छात्रों को बोर्ड प्रमोट नहीं करेगा. ऐसे छात्रों को एबसेंट माना जाएगा. इसी तरह जो स्टूडेंट्स पूरे साल स्कूल के कॉन्टेक्ट नहीं रहे और स्कूल की किसी परीक्षा में शामिल नहीं हुए व ऑनलाइन क्लास भी अटेंड नहीं कि उन्हें भी एबसेंट ही माना जाएगा. सीबीएसई ने अपने सर्कुलर में ये भी कहा था कि स्कूलों को ये सुनिश्चित करना चाहिए कि अनुपस्थित स्टूडेंट्स के रिजल्ट जारी नहीं किए जाएं. ऐसे छात्रों को शून्य अंक देकर उनका डेटा जमा नहीं किया जा सकता है. वहीं ऐसे छात्रों को परीक्षा देने का ऑप्शन मिलेगा या नहीं इसका फैसला अभी तक बोर्ड ने नहीं किया है.

इस साल सीबीएसई 12वीं बोर्ड का रिजल्ट 99.37 प्रतिशत रहा है
बता दें कि इस साल सीबीएसई 12वीं बोर्ड का रिजल्ट 99.37 प्रतिशत रहा है. लड़कियों का पासिंग प्रतिशत इस साल 99.67 प्रतिशत रहा है वहीं लड़कों का पासिंग प्रतिशत 99.13 प्रतिशत रहा है. गौरतलब है कि ट्रांसजेंडर का पासिंग प्रतिशत 100 प्रतिशत रहा है.  

ये भी पढ़ें

UP Board 12th Result 2021: यूपी बोर्ड की 12वीं कक्षा का परिणाम आज, जानें लेटेस्ट अपडेट्स

AHSEC 12th Result 2021: असम बोर्ड की 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी, जानें कैसे डाउनलोड करें मार्कशीट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BHEL में निकली 660 पदों पर भर्ती, 18 नवंबर 2026 तक ऐसे करें आवेदन
BHEL में निकली 660 पदों पर भर्ती, 18 नवंबर 2026 तक ऐसे करें आवेदन
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म
कितने पढ़े लिखे हैं टाइगर श्रॉफ? मुंबई में फायरिंग के बाद बची एक्टर की जान
कितने पढ़े लिखे हैं टाइगर श्रॉफ? मुंबई में फायरिंग के बाद बची एक्टर की जान
UKSSSC की भर्ती परीक्षा स्थगित,  25 अक्टूबर और 1 नवंबर को होना था एग्जाम
UKSSSC की भर्ती परीक्षा स्थगित,  25 अक्टूबर और 1 नवंबर को होना था एग्जाम

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: पांच मिनट के भीतर 2 मेडल, मनीष और अशोक ने जीता सिल्वर
LIVE: पांच मिनट के भीतर 2 मेडल, मनीष और अशोक ने जीता सिल्वर
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget