एक्सप्लोरर

CBSE 10th Result 2021 : CBSE 10वीं परिणाम 2021 घोषित, 99.4% रहा पासिंग प्रतिशत, लड़कियों ने मारी बाजी

सीबीएसई 10वीं के 21.5 लाख छात्रों का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है. स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट्स और अन्य प्लेटफॉर्म जैसे डिजिलॉकर वेबसाइट –digilocker.gov.inपर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं का परिणाम 2021 घोषित कर दिया गया है. सीबीएसई 10वीं के 20 लाख से ज्यादा छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.inपर जाकर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं. आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे डिजिलॉकर वेबसाइट –digilocker.gov.in  पर भी रिजल्ट चेक किए जा सकते हैं.

इस साल ओवर ऑल पासिंग प्रतिशत 99.4 प्रतिशत रहा है

इस साल 20 लाख 97 हजार 128 छात्रों ने सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. इन छात्रों में से 20 लाख 76 हजार 997 पास हुए हैं. ओवरऑल पासिंग प्रतिशत  99.4 प्रतिशत रहा है. गौरतलब है कि इस साल भी लड़कियां, लड़कों से आगे रही हैं. सीबीएसई कक्षा 10 परिणाम 2021 में लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.89 प्रतिशत और लड़कों का 99.24 प्रतिशत है.

CBSE 10वीं रिजल्ट 2021 cbseresults.nic.in पर कैसे चेक करें

सीबीएसई परिणाम 2021 कक्षा 10 cbseresults.nic.inपर देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें.

सबसे पहले cbseresults.nic.in पर जाएं.

 होमपेज पर कक्षा 10 के परिणाम का लिंक नजर आएगा.

'दसवीं कक्षा के परिणाम' लिंक पर क्लिक करें

अपने रोल नंबर के साथ लॉगिन करें.

स्कोरकार्ड चेक करें और डाउनलोड करें.

भविष्य के संदर्भ के लिए अपने 10वीं परिणाम 2021 का प्रिंटाआउट लेकर भी रख लें.

CBSE10वीं का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध होगा. स्टूडेंट्स यहां भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 

डिजिलॉकर पर कैसे करें CBSE 10वीं परिणाम 2021 चेक

  • सबसे पहले डिजिलॉकर की वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं.
  • 'एजुकेशन' सेक्शन के अंडर, 'केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड' पर क्लिक करें.
  • कक्षा 10 पासिंग सर्टिफिकेट या कक्षा 10 की मार्कशीट सेलेक्ट करें.
  • सीबीएसई कक्षा 10 परिणाम 2021 एक्सेस करने के लिए सीबीएसई के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का यूज करके लॉगिन करें.
  • रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.

ये है साल 2020 का पासिंग प्रतिशत

पिछले साल सीबीएसई कक्षा 10वीं के नतीजों में लड़कियों ने बाजी मारी थी. लड़कियों का पास प्रतिशत 93.31% रहा था जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 90.14% रहा था. 

ये भी पढ़ें

महाराष्ट्र: आज से 7 जिलों में IGNOU की फाइनल ईयर की परीक्षाएं शुरू

IGNOU जून TEE 2021 परीक्षा आज से शुरू, इन दिशानिर्देशों का रखें ध्यान

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JNU में डिप्रिवेशन पॉइंट्स पर विवाद, CUET स्कोर पर कितना असर और किसे फायदा?
JNU में डिप्रिवेशन पॉइंट्स पर विवाद, CUET स्कोर पर कितना असर और किसे फायदा?
झारखंड में 22 परीक्षाएं रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक, जानें अब आगे क्या होगा? 
झारखंड में 22 परीक्षाएं रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक, जानें अब आगे क्या होगा? 
क्या NET के पेपर बनाने में हुआ AI का इस्तेमाल, किन गड़बड़ियों के कारण उठे सवाल?
क्या NET के पेपर बनाने में हुआ AI का इस्तेमाल, किन गड़बड़ियों के कारण उठे सवाल?
UPPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर के 1156 पदों पर भर्ती
UPPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर के 1156 पदों पर भर्ती

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget