CBSE 10th class Results: 27,476 स्टूडेंट्स ने स्कोर किए 95% से ज्यादा मार्क्स
इस साल करीब 16 लाख बच्चों ने 10वीं क्लास के एग्जाम्स के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था.

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 10वीं क्लास के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं. ये नतीजे CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in, cbseresults.nic.in, results.nic.in, और results.gov.in पर उपलब्ध हैं. इस साल करीब 16 लाख बच्चों ने 10वीं क्लास के एग्जाम्स के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था.
CBSE की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 10वीं क्लास के रिजल्ट में 86.70 फीसदी स्टूडेंट्स पास होने में कामयाब रहे हैं. 10वीं क्लास के एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स में से 88.67 फीसदी लड़कियां और 85.32 फीसदी लड़के पास हुए हैं. वहीं इस साल 27,476 स्टूडेंट्स ऐसे हैं जिन्होंने 10वीं क्लास में 95फीसदी से ज्यादा मार्क्स हासिल किए हैं. इसके अलावा 1,31,493 स्टूडेंट्स को 90 फीसदी से ज्यादा मार्क्स मिले हैं.
CBSE के 10वीं क्लास के रिजल्ट में 4 स्टूडेंट्स ने टॉप किया है. इन सभी स्टूडेंट्स को 500 में से 499 मार्क्स मिले हैं. CBSE ने 5 मार्च से 16 अप्रैल के बीच 10वीं क्लास के एग्जाम लिए थे.
CBSE ने 10वीं क्लास के एग्जाम लेने के लिए 4,460 सेंटर बनाए थे और देशभर के 17,567 स्कूलों में 10वीं क्लास के एग्जाम लिए गए.
यह भी पढ़ें:
CBSE 10th Result: दसवीं में चार छात्रों ने किया टॉप, 500 अंकों में मिला 499
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
Source: IOCL

























