एक्सप्लोरर

Career Guidance: 12वीं पास आउट स्टूडेंट्स इन प्रोफेशनल कोर्स में बना सकते हैं करियर, देखें लिस्ट

Career After 12th: एक जमाना था जब डॉक्टर और इंजीनियरिंग को करियर के लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन माना जाता था लेकिन आज कई ऐसे प्रोफेशनल कोर्सेस अवेलेबल हैं जिनमें छात्र अपना भविष्य संवार सकते हैं.

Professional Courses After 12th: 12वीं पास करने के बाद हर स्टूडेंट्स को करियर की चिंता सताने लगती है. कई बार पैरेंट्स और नाते-रिश्तेदारों के दबाव में वे ऐसा करियर चुन लेते हैं जिनमें वो अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाते हैं. ऐसे में करियर चुनने को लेकर कोई भी फैसला किसी के दवाब में आकर कभी नहीं लेना चाहिए. एक जमाना था जब डॉक्टर और इंजीनियरिंग को करियर के लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन माना जाता था लेकिन आज कई ऐसे प्रोफेशनल कोर्सेस अवेलेबल हैं जिनमें छात्र अपना भविष्य संवार सकते हैं.  आज हम आपको कुछ ऐसे ही प्रोफेशनल कोर्स के बारे में बताएंगे. इन कोर्सेज की खास बात ये है कि इनमें किसी भी स्ट्रीम के छात्र एडमिशन ले सकते हैं.

होटल मैनेजमेंट का कोर्स

क्या आपको दिलचस्प चुनौतियों से भरा करियर पसंद है? तब होटल मैनेजमेंट आपके लिए सही जगह है."12वीं के बाद होटल मैनेजमेंट के कौन से कोर्स हैं?" जब आप होटल मैनेजमेंट कोर्स करने का फैसला करते हैं तो यह पहला सवाल है जो आपके दिमाग में आता है. बता दें कि किसी भी स्ट्रीम से पासआउट छात्र 12वीं के बाद सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थान से होटल मैनेजमेंट में यूजी और पीजी कोर्स कर सकते हैं. इन कोर्स को करने के बाद होटल ऑपरेशंस मैनेजर, इवेंट प्लानर और शेफ बन सकते हैं.

ट्रैवल एंड टूरिज्म का कोर्स

ट्रैवल एंड टूरिज्म इंडस्ट्री भारत में सबसे ज्यादा प्रॉफिट वाली इंडस्ट्री मानी जाती है. यह सबसे बड़े सर्विस सेक्टर्स में से एक है जो देश द्वारा अर्जित विदेशी करंसी में महत्वपूर्ण योगदान देता है. हालांकि महामारी के कारण इस इंडस्ट्री की ग्रोथ रूक गई है लेकिन उम्मीद है कि आने वाले समय में ये पूरे जोश के साथ कमबैक करेगी. कुछ स्टडीज के मुताबित  12वीं के बाद टूरिज्म कोर्सेज से अकेले भारत में 2025 तक 45 मिलियन से ज्यादा रोजगार सृजित होने की उम्मीद है. जो छात्र घूमने-फिरने के शौकिन हैं उनके लिए ट्रैवल एंड टूरिज्म बेहतरीन करियर ऑप्शन है. छात्र इसमें बीए इन ट्रैवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट, बीए इन टूरिज्म स्टडीज जैसे कोर्स कर सकते हैं. इन कोर्सेज के बाद ट्रैवल एजेंट, टूरिज्म मैनेजर, टूरिस्ट गाइड, ट्रैवलर राइटर आदि की नौकरी मिल जाती है.

फोटोग्राफी का करें कोर्स

फोटोग्राफी करने को शौकिन छात्रो के लिए ये ऑप्शन करियर के लिहाज से काफी बेहतरीन हो सकता है. इस कोर्स को 10वीं और 12वीं पास स्टूडेंट्स कर सकते हैं. खास बात ये है कि ये कोर्स प्रैक्टिकल बेस है इसमें थ्योरी नाममात्र की है। इस कोर्स को करने के बाद नौकरी के अलावा खुद का काम भी शुरू किया जा सकता है। फोटोग्राफी का कोर्स सरकारी से लेकर प्राइवेट इंस्टीट्यूट से किया जा सकता है. इस फील्ड में फैशन से लेकर वाइड लाइफ फोटोग्राफी का ऑप्शन चुना जा सकते हैं. इनके अलावा सरकार के किसी संस्था के लिए भी काम कर सकते हैं

फैशन डिजाइनिंग

आज फैशन इंडस्ट्री काफी ग्रो कर रही है. दरअसल हर कोई फैशनेबल दिखना चाहता है. अगर आप में क्रएटिविटी है और कपड़ो को यूनिक तरीके से डिजाइन करना पसंद करते हैं तो फैशन डिजाइनिंग की फील्ड आपके लिए है. 12वीं के बाद किसी भी स्ट्रीम के स्टूडेंट्स फैशन डिजाइनिंग में बैचलर ऑफ फैशन डिजाइनिंग, बीएससी-फैशन डिजाइनिंग, बैचलर ऑफ फैशन कम्युनिकेशन, डिप्लोमा इन फैशन डिजाइनिंग जैसे कोर्स कर सकते हैं.

ग्राफिक डिजाइनिंग

आजकल ग्राफिक डिजाइनिंग का कोर्स भी काफी डिमांड में है. इस फील्ड में काफी स्कोप भी है. 12वी के बाद किसी भी सरकारी या प्राइवेट इंस्टीट्यूट से ग्राफिक डिजाइनिंग का कोर्स किया जा सकता है. इस कोर्स की अवधि 1 से 3 साल की होती है. कोर्स करने के बाद मीडिया हाउस, पब्लिकेशन हाउस, न्यूज चैनल्स,मैग्जीन, फिल्म इंडस्ट्री आदि में ग्राफिक डिजाइनर की नौकरी आसानी से मिल जाती है. इसके साथ ही फ्री लांस कर भी काफी अच्छी कमाई की जा सकती है.

ये भी पढ़ें

NEET PG 2021: नीट PG 2021 काउंसलिंग शेड्यूल जारी, 25 अक्टूबर से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

RSMSSB Patwari Exam 2021:आज से राजस्थान पटवारी परीक्षा 2021 शुरू, यहां चेक करें एग्जाम डे गाइडलाइन्स

 

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म
कितने पढ़े लिखे हैं टाइगर श्रॉफ? मुंबई में फायरिंग के बाद बची एक्टर की जान
कितने पढ़े लिखे हैं टाइगर श्रॉफ? मुंबई में फायरिंग के बाद बची एक्टर की जान
UKSSSC की भर्ती परीक्षा स्थगित,  25 अक्टूबर और 1 नवंबर को होना था एग्जाम
UKSSSC की भर्ती परीक्षा स्थगित,  25 अक्टूबर और 1 नवंबर को होना था एग्जाम
आयकर विभाग में निकली 119 पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई 
आयकर विभाग में निकली 119 पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई 

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget