एक्सप्लोरर

Bihar STET परीक्षा 2019 के एडमिट कार्ड इस तारीख को रिलीज होंगे, पढ़ें पूरी खबर

Bihar School Examination Board द्वारा Bihar Secondary Teachers Eligibility Test का एडमिट कार्ड 25 अगस्त 2020 को जारी किया जाएगा.

Bihar STET Admit Card 2019 To Release On This Date: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा बिहार सेकेंडरी टीचर्स एलिजबिलिटी टेस्ट (BSTET) का एडमिट कार्ड 25 अगस्त 2020, दिन मंगलवार को जारी किया जाएगा. वे कैंडिडेट्स जो यह परीक्षा देने जा रहे हों, वे बीएसईबी एसटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट से रिलीज हो जाने के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता है bsebstet2019.in.

बोर्ड द्वारा यह परीक्षा 9 सितंबर से21 सितंबर 2020 के मध्य आयोजित की जाएगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें यह परीक्षा पहले भी दो बार स्थगित हो चुकी है और हर बार कारण कोरोना महामारी ही बनी. हालांकि दो बार स्थगित और एक बार रद्द होने के बाद अंततः बिहार एसटीईटी परीक्षा अब सितंबर माह में आयोजित होगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह परीक्षा 28 जनवरी 2020 को आयोजित हो चुकी थी लेकिन बाद में बोर्ड को इसे रद्द करना पड़ा. दरअसल परीक्षा संपन्न होने के कुछ समय बाद ही पेपर लीक होने की खबर सामने आयी. इस बात की जांच के लिए बोर्ड ने एक कमेटी का गठन किया जिसने बाद में इन खबरों को सच पाया. इस कारण परीक्षा को कैंसिल कर दिया गया.

2.4 लाख कैंडिडेट दोबारा देंगे परीक्षा –

बीएसईबी, सेकेंडरी और अपर सेकेंडरी टीचर्स के लिए अलग-अलग परीक्षा संपन्न कराएगी. करीब 2.4 लाख स्टूडेंट्स जो जनवरी में यह परीक्षा दे चुके थे एक बार फिर से सितंबर के महीने में एग्जाम देंगे. यह परीक्षा बिहार राज्य में 37,440 टीचर्स के पद भरने के लिए आयोजित की जा रही है.

अगर परीक्षा प्रारूप की बात करें तो बिहार एसटीईटी परीक्षा 2019 में दो पेपर होंगे, पेपर वन और पेपर टू. पेपर वन सुबह 10 से 12.30 के बीच आयोजित होगा जबकि पेपर टू दोपहर में 2 से 4.30 के बीच आयोजित किया जाएगा. दोनों ही पेपर 150 अंक के होंगे. परीक्षा पास करने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को कम से कम पचास प्रतिशत अंक लाने होंगे, वहीं एससी, एससटी कैटेगरी के स्टूडेंट्स को 45 प्रतिशत अंक लाने होंगे. जो लिखित परीक्षा पास कर लेगा उसे बाद में फिजिकल टेस्ट और मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. बाकी परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी विस्तार से पाने के लिए बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.

AISA ने एजुकेशन मिनिस्टर से CBSE कंपार्टमेंट परीक्षा 2020 कैंसिल करने की अपील की Odisha Class 12th Commerce Result 2020: ओडिशा क्लास 12 कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JNU में डिप्रिवेशन पॉइंट्स पर विवाद, CUET स्कोर पर कितना असर और किसे फायदा?
JNU में डिप्रिवेशन पॉइंट्स पर विवाद, CUET स्कोर पर कितना असर और किसे फायदा?
झारखंड में 22 परीक्षाएं रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक, जानें अब आगे क्या होगा? 
झारखंड में 22 परीक्षाएं रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक, जानें अब आगे क्या होगा? 
क्या NET के पेपर बनाने में हुआ AI का इस्तेमाल, किन गड़बड़ियों के कारण उठे सवाल?
क्या NET के पेपर बनाने में हुआ AI का इस्तेमाल, किन गड़बड़ियों के कारण उठे सवाल?
UPPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर के 1156 पदों पर भर्ती
UPPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर के 1156 पदों पर भर्ती

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget