एक्सप्लोरर

Bihar STET 2024: सेकेंडरी टीचर एलिजबिलिटी टेस्ट का नोटिस जारी, शिक्षक पद पर नौकरी पाने के लिए आज से करें अप्लाई

Bihar STET 2024 Registration: बीएसईबी ने बिहार सेकेंडरी टीचर्स एलिजबिलिटी टेस्ट 2024 का नोटिस रिलीज कर दिया है. रजिस्ट्रेशन आज से शुरू होंगे और जनवरी महीने की इस तारीख तक अप्लाई किया जा सकता है.

BSEB Releases Bihar STET 2024 Notice: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने बिहार सेकेंडरी स्कूल टीचर्स एलिजबिलिटी टेस्ट 2024 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसमें दी जानकारी के मुताबिक बिहार एसटीईटी परीक्षा 2024 के लिए आज यानी 14 दिसंबर 2023 दिन गुरुवार से अप्लाई किया जा सकता है. आज शाम को 4.30 बजे एप्लीकेशन लिंक खुल जाएगा. इसके बाद कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे.

ये है लास्ट डेट

नोटिस में दी जानकारी के मुताबिक आवेदन आज यानी 14 दिसंबर से शुरू होंगे और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 2 जनवरी 2024 है. इस तारीख के पहले बताए गए प्रारूप में अप्लाई कर दें. इस परीक्षा के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. ऐसा करने के लिए आपको बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता है – bsebstet.com. यहां से आप डिटेल और अपडेट भी पता कर सकते हैं.

कौन कर सकता है अप्लाई

बिहार एसटीईटी 2024 के लिए पेपर वन और पेपर टू दोनों के लिए आप अपनी इच्छा और योग्यता के अनुसार अप्लाई कर सकते हैं हालांकि योग्यता अलग-अलग है. पेपर वन के लिए बैचलर्स डिग्री के साथ डीएलएड की डिग्री लिए कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं. वहीं पेपर टू के लिए मास्टर्स डिग्री और बीएड की डिग्री होनी चाहिए. दोनों ही डिग्रियां यानी डीएलएड की और बीएड की संबंधित विषय में होनी चाहिए.

आयु सीमा कैटेगरी के हिसाब से है. जनरल कैटेगरी के लिए ये 37 साल है. जनरल कैटेगरी महिला के लिए 40 साल है. आरक्षित श्रेणी को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी.

लगेगा इतना शुल्क

इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए जनकल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट्स को एक पेपर के लिए 960 रुपये और दो पेपरों के लिए 1140 रुपये शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी को एक पेपर के लिए 760 रुपये और दोनों पेपरों के लिए 1140 रुपये शुल्क देना होगा. 

यह भी पढ़ें: नर्सरी एडमिशन की राह है कठिन, एक सीट पर कई दावेदार 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Skills Based Hiring: जॉब में डिग्री नहीं, स्किल्स की बढ़ी अहमियत, भारत की 89 प्रतिशत कंपनियां अब ऐसे कर रहीं भर्ती
जॉब में डिग्री नहीं, स्किल्स की बढ़ी अहमियत, भारत की 89 प्रतिशत कंपनियां अब ऐसे कर रहीं भर्ती
Re-NEET UG 2026 Result: 11.21 लाख उम्मीदवार पास, पंजाब-हरियाणा के छात्रों ने किया टॉप
Re-NEET UG 2026 Result: 11.21 लाख उम्मीदवार पास, पंजाब-हरियाणा के छात्रों ने किया टॉप
Marathi in Rajasthan universities: राजस्थान की यूनिवर्सिटी में पढ़ाई जाएगी मराठी, पर राजस्थानी का विभाग नहीं... जानें फैसले की वजह
राजस्थान की यूनिवर्सिटी में पढ़ाई जाएगी मराठी, पर राजस्थानी का विभाग नहीं... जानें फैसले की वजह
NEET UG 2026 Final Answer Key: NTA ने जारी की NEET UG 2026 की आंसर की, जानें रिजल्ट कब तक होगा जारी?
NTA ने जारी की NEET UG 2026 की आंसर की, जानें रिजल्ट कब तक होगा जारी?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget