एक्सप्लोरर

BSEB Board Exams 2024: बिहार बोर्ड की 10वीं क्लास की परीक्षा कल से होंगी शुरू, पढ़ें एग्जाम से जुड़ी डिटेल्स

BSEB Matric Exam 2024: बिहार बोर्ड कल से दसवीं क्लास की बोर्ड परीक्षा शुरू कर देगा. जिसे लेकर सख्त निर्देश बोर्ड की ओर से जारी किए गए हैं.

BSEB Matric Exam 2024 Begins Tomorrow: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड कल से मैट्रिक की परीक्षा शुरू कर देगा. जिसे लेकर बोर्ड ने तैयारी पूरी कर ली है. ये एग्जाम 23 फरवरी तक चलेंगी. बिहार मैट्रिक परीक्षा का आयोजन दो पालियों में आयोजित की जाएगी. आइए जानते हैं बिहार बोर्ड की 10वीं क्लास की परीक्षा से जुड़ी कुछ बातें परीक्षा के दौरान छात्रों को क्या करना होगा. साथ ही बोर्ड ने एग्जाम को लेकर क्या-क्या तैयारियां की हैं.

बता दें कि इस साल बिहार बोर्ड की 10वीं क्लास की परीक्षा 15 फरवरी से होगी. पहला पेपर मातृभाषा का होगा. वहीं, 16 फरवरी को मैथ्स का पेपर होगा. बिहार बोर्ड की तरफ से 10वीं क्लास की परीक्षा के लिए 38 जिलों में सेंटर बनाए गए हैं. इस बार कुल 1,585 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से लेकर दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित की जाएगी. जबकि दूसरी पाली में परीक्षा दोपहर 1:45 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी.

बिहार बोर्ड की परीक्षा कुल तीन घंटे 15 मिनट के लिए आयोजित की जाएगी. प्रथम 15 मिनट छात्रों को क्वेश्चन पेपर की समीक्षा के लिए प्रदान किए जाएंगे. बोर्ड ने स्टूडेंट्स को तय समय से केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी है. रिपोर्ट्स के अनुसार इस परीक्षा में 16 लाख 94 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया है. इनमें तकरीबन 8 लाख 22 हजार छात्र व 8 लाख 72 हजार छात्राएं शामिल हैं. अगर किसी को भी एग्जाम के समय किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है तो वह 0612-2232257 और 0612-2232227 पर संपर्क कर सकते हैं. ज्यादा डिटेल्स के लिए स्टूडेंट्स आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं.

बोर्ड एग्जाम को लेकर निर्देश

  • एग्जाम हॉल में दाखिले के लिए स्टूडेंट्स को स्क्रीनिंग से गुजरना होगा.
  • किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ एग्जाम हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.
  • शूज व सॉक्स नहीं पहन सकेंगे छात्र.
  • साफ-सफाई को लेकर केंद्र संचालकों को कड़े निर्देश दिए गए हैं.
  • एग्जाम सेंटर्स की वीडियोग्राफी होगी.
  • एग्जाम सेंटर के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी.
  • सीसीटीवी कैमरे का सहारा लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- High Court Jobs 2024: हाई कोर्ट में होगी असिस्टेंट के पदों पर भर्ती, इन स्टेप्स के जरिए कर पाएंगे अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के सैनिक स्कूलों में एडमिशन शुरू, जानें क्या है रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट
यूपी के सैनिक स्कूलों में एडमिशन शुरू, जानें क्या है रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट
IIT में CS तो मेडिकल फील्ड में किस स्ट्रीम की है दीवानगी? कितने घंटे करनी होती है पढ़ाई
IIT में CS तो मेडिकल फील्ड में किस स्ट्रीम की है दीवानगी? कितने घंटे करनी होती है पढ़ाई
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
OTA और IMA में क्या होता है अंतर? CDS परीक्षार्थी कर लें नोट
OTA और IMA में क्या होता है अंतर? CDS परीक्षार्थी कर लें नोट

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget